Media24Media.com: list

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label list. Show all posts
Showing posts with label list. Show all posts

संबंधित कार्यों की सूची तो रखिए श्रीमान...जी

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चाम्पा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा और शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को बेहतर क्रियान्वयन के लिए लगातार दौरा कर रहे हैं। वे फील्ड पर जाकर वस्तुस्थिति देखने के विकासखण्ड स्तरीय अधिकरियों की बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा भी कर रहे हैं। इस दौरान कार्यों में प्रगति नहीं दिखने पर न सिर्फ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, अपितु समय-सीमा तय कर समझाइश देकर अगली बार की बैठक में दिए गए टास्क को पूरा करने के निर्देश भी दे रहे हैं। बैठक में विभागीय कार्यों की जानकारी नहीं रखने पर संबंधित अधिकारी का नाम भी नोट कर अपने पास रख रहे हैं। 



इसी कड़ी में आज जब उन्होंने बम्हनीडीह विकासखण्ड क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा करने जनपद सभाकक्ष में बैठक ली तो एक अधिकारी बिना किसी जानकारी के उपस्थित थे। कलेक्टर ने जब उनसे कई जानकारियां पूछी तो वे ठीक से बता नहीं पा रहे थे, इतने में कलेक्टर ने उनसे कहा संबंधित कार्यों की सूची तो अपने पास रखिए श्रीमान जी...। कलेक्टर ने विभागीय जानकारी नहीं रखने वाले अधिकारियों पर गहरी नाराजगी भी जताई और कहा कि आप सभी अपने विभागीय कार्यों की सूची अपने पास रखा करें।

विकासखण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर सिन्हा ने एसडीएम और तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय पर करें। सीमांकन, बटांकन, नामान्तरण, ऋण पुस्तिका और राजस्व संबंधी कार्यों के लिए किसी भी ग्रामीण, आमनागरिकों को परेशान न करते हुए समय-सीमा के भीतर कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पटवारियों को समय पर मुख्यालयों में उपस्थित कराने, स्कूलों में विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्रों को बनाने की प्रक्रिया को समय पर पूरा कराते हुए  वितरण के लिए निरीक्षण के निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समझाइश दी कि शासन की योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन तथा आम जनता के समस्याओं का निराकरण पहली प्राथमिकता है। यहां के लोग अपनी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पहुचते हैं। जब आप सभी अधिकारी अपने मुख्यालय में रहना और कार्यालयीन समय पर दफ्तर आना सुनिश्चित करेंगे तो किसी को यहां से जाना नहीं पड़ेगा। कलेक्टर सिन्हा ने राजीव गाँधी किसान न्याय योजना, राजीव गाँधी कृषि मजदूर भूमिहीन न्याय योजना, धान के बदले अन्य फसल लेने की जा रही तैयारी, राजीव युवा मितान क्लब के गठन की जानकारी ली। उन्होंने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी और बीएमओ को निर्देशित किया

कि कुपोषण के शिकार बच्चों और गर्भवती महिलाओं के हीमोग्लोबिन जांच कर स्वस्थ बनाने विशेष अभियान चलाए। उन्होंने आंगनबाड़ी में गरम भोजन प्रदान करने तथा पौष्टिक आहार वितरण के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों को स्कूल, छात्रावासों, आश्रम, आंगनबाड़ी सहित स्वास्थ्य केंद्रों में क्वालिटी और कीमत देखकर क्रय करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गौठानों मे संचालित गतिविधियों की जानकारी ली और यहां मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन जैसी गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बीईओ और बीआरसी को निर्देशित किया कि वे शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराए।

स्कूल में समय पर शिक्षक अनिवार्यतः पहुंच जाए। कलेक्टर ने जनपद पंचायत अंतर्गत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि अपूर्ण कार्यों को समय पर कराने की दिशा में कार्य करें। कलेक्टर सिन्हा ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजनाओं पर विशेष ध्यान दे और शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, किसानों से जुड़ी योजनाओं में लापरवाही बिल्कुल भी न करें। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि आप सभी मुख्यालय में रहे और समय पर कार्यालय पहुंचे। सोमवार को जनता की समस्याओं को सुने।

कलेक्टर ने गौठान, धन्वंतरि मेडिकल दुकान, आंगनबाड़ी और अस्पताल का किया निरीक्षण

कलेक्टर सिन्हा ने बम्हनीडीह विकासखण्ड में आज अफरीद गौठान का निरीक्षण किया। यहां गौठान समिति के अध्यक्ष परस राम राठौर और स्व-सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा करते हुए आजीविका के साधन विकसित करते हुए आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ने कहा। उन्होंने गौठान में गायों की उपस्थिति बढ़ाने, गोबर बिक्री बढ़ाने सहित गौठान को सुव्यवस्थित बनाने कहा। कलेक्टर ने बम्हनीडीह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पोषण पुनर्वास केंद्र का भी निरीक्षण किया और बीएमओं को निर्देशित किया। 

कि यहां सफाई व्यवस्था दुरस्त रहे, चिकित्सक सहित सभी स्टॉफ समय पर आए ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। कलेक्टर ने चाम्पा, सारागांव और बम्हनीडीह में धन्वंतरि मेडिकल दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने सस्ती दर पर मिलने वाली दवाइयों की बिक्री बढ़ाने व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र पचोरी का भी निरीक्षण किया और बच्चों की संख्या को बढ़ाने तथा बच्चों को पौष्टिक आहार देने के निर्देश दिए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.