Media24Media.com: lawyer murder

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label lawyer murder. Show all posts
Showing posts with label lawyer murder. Show all posts

युवा वकील की मिली सिर कटी लाश, गांव से करीब 200 मीटर दूर मिला शव

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या के मामले लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला यूपी के बाराबंकी का है, जहां रविवार को एक वकील की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।  शव की हालत बहुत खराब थी। घटनास्थल पर ही मृतक वकील का मोबाइल, हेलमेट और बाइक भी बरामद हुई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक वकील के चेहरे को ईंटों से कूचने, गले पर धारदार औजार से रेते जाने का निशान था और कान से खून भी बह रहा था। 


पुल‍िस ने मृतक युवक की शिनाख्त 35 साल के अधिवक्ता कुलदीप रावत के रूप में की है। इधर, अध‍िवक्‍ता की मां ने अपनी बहू पर बेटे की हत्‍या करने का शक जताया है। एसपी ने मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई हैं। मूल रूप से सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम छेदा पुरवा के रहने वाले कुलदीप रावत शहर कचहरी में अधिवक्ता की प्रैक्टिस करते थे। पुलिस की माने तो शनिवार रात कुलदीप के पास एक फोन आया, जिसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी रीता को बताया कि वह क्लाइंट से मिलने जा रहे हैं। इसके बाद वह घर से निकल गए इस बीच रात भर घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। 


मामले की जांच के लिए टीम गठित

इसके बाद रविवार सुबह उनका शव अयोध्या हाईवे से करीब 200 मीटर अंदर शुक्लई गांव के पास रास्ते में झाड़ियों में पड़ा मिला। गला कटा हुआ था और शरीर में चोट के निशान थे, जिससे उनकी हत्या धारदार हथियार से किए जाने की बात कही जा रही है। वकील का हेलमेट बाइक और मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है।  एसपी का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा। पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

रोज पत्नी को पार्लर लेने पहुंचते थे वकील

पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी पार्लर में काम करती थी, जिसे रोजाना रात 9 बजे के करीब पार्लर बंद होने के बाद लेकर कुलदीप अपने गांव पहुंचता था, लेकिन शनिवार रात साढ़े 9 बजे तक जब कुलदीप पत्नी को लेने पार्लर नहीं पहुंचा तो पत्नी रीता ने उसे फोन करना शुरू किया। पर कुलदीप फोन रिसीव नहीं कर रहा था, जिसके बाद रीता ने अपने ससुराल में फोन कर बताया कि कुलदीप ने बताया था कि वह किसी क्लाइंट से मिलने जा रहा है, लेकिन वह अभी तक पार्लर पर नहीं आया हैं और न ही फोन रिसीव कर रहा। इसके दूसरे दिन वकील की लाश मिली। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.