Media24Media.com: latest news of Bollywood actress Kangana Ranot

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label latest news of Bollywood actress Kangana Ranot. Show all posts
Showing posts with label latest news of Bollywood actress Kangana Ranot. Show all posts

आखिर क्यों कांग्रेस नेता बिट्टू ने एक्ट्रेस कंगना रनोत को कहा 'हिमाचल का सड़ा हुआ सेब',जानें वजह

No comments Document Thumbnail

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोत अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में छाई रहती है, इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी वजह से अभिनेत्री रनोत एक बार फिर चर्चा में हैं।





एक्ट्रेस कंगना रनोत ने लिया कांग्रेस नेता से पंगा





दरअसल अभिनेत्री ने इस बार लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू से पंगा ले लिया है, जिसके जवाब में सांसद ने अभिनेत्री को हिमाचल का सड़ा हुआ सेब करार दे दिया। बता दें कि हाल ही में कंगना ने कांग्रेस सांसद बिट्टू के एक पुराने ट्वीट को रिट्वीट किया, जिसके बाद कांग्रेस नेता ने उन्हें हिमाचल का सड़ा हुआ सेब कह दिया।







बता दें कि सिंगर दिलजीत दोसांझ से ट्विटर पर जारी लड़ाई में अपनी बात रखने के लिए कंगना रनोत (Kangana Ranaut) ने सांसद बिट्टू के ट्वीट का सहारा लिया था, जिसमें सांसद बिट्टू ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से दिलजीत दोसांझ और अन्य 6 लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की थी, जो खालिस्तान की मांग कर रहे थे।





यह भी पढ़ें:- नशीली दवाई देकर बच्चों को बना रहे थे अपना शिकार, रायपुर से हुए गिरफ्तार





कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के ट्वीट को कोट करते हुए कंगना ने लिखा था, 'यह पंजाब के रूलिंग पार्टी के नेता है, जो इन आतंकियों की पोल खोल रहे है करण जोहर के चापलूसों के बारे में वे लोग यह बात कहते है और बाकी आतंकी जो देश के टुकड़े चाहते है दादी को बिना मतलब बीच में लाकर अपना एजेंडा चला रहे हैं टुकड़े गैंग शर्म करो।'







कंगना के इस ट्वीट के बाद कांग्रेस सांसद बिट्टू अब दिलजीत दोसांज के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने कंगना रनोट को चेतावनी देते हुए लिखा कि 'उनके आंतरिक मामलों को इससे बाहर रखो। साथ ही उन्होंने कंगना रनोट से कहा है कि हिमाचल की सड़ी हुई सेब इससे दूर रहे।'





यह भी पढ़ें:- Bigg Boss-14 Update: ये बनें फाइनलिस्ट, आज रात को होगा फिनाले एपिसोड का टेलीकास्ट





बिट्टू ने लिखा है कि 'कंगना से हम एक बात स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि हम पंजाबियों के अपने विवाद हो सकते हैं, लेकिन हम किसी भी बाहरी से अपने घर के मामले में दखल देने नहीं देंगे। मुझे विश्वास है कि हिमाचल प्रदेश के किसान, प्रदर्शन कर रहे किसानों को आतंकवादी कहने पर हिमाचल प्रदेश में कंगना का आना बंद करा देंगे और उनके पास छिपने के लिए सिर्फ नरेंद्र मोदी जी का घर होगा।'





एक्ट्रेस का पहले से दिलजीत दोसांझ के साथ चल रहा है जुबानी जंग





गौरतलब है कि एक्ट्रेस ने हाल ही में किसान आंदोलन में शामिल एक बुजुर्ग महिला को लेकर ट्विटर पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद से वह ट्रोल्स के निशाने पर हैं। कई सेलिब्रिटीज के साथ ही उन्हें आम लोगों का भी गुस्सा झेलना पड़ रहा है। वहीं कंगना रनोत और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) में पहले ही जुबानी जंग जारी हैं।





यह भी पढ़ें:- ख़ुशखबरी- ऑनलाइन सिलेंडर बुक करने पर मिलेगा 500 रूपए का कैशबैक, ऐसे करें बुक





अपनी बेबाक बोली के लिए जानी जाने वाली कंगना रनोत को उनकी यह आदत कई बार महंगी भी पड़ चुकी है। फिर चाहे शिवसेना (Shivsena) के साथ उनका विवाद हो या दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के साथ, दोनों ही बार कंगना को काफी ट्रोल किया गया हैं। बात दें कि कंगना रनोट बॉलीवुड एक्ट्रेस है, जो कई हिट फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.