Media24Media.com: jalore news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label jalore news. Show all posts
Showing posts with label jalore news. Show all posts

शादी में उड़ी कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां, नतीजा शादी की मेहंदी उतरने से पहले ही दुल्हन हो गई विधवा

No comments Document Thumbnail

जालोर। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने शादियों में शामिल होने वालों की संख्या के लिए सख्त नियम बनाए है। लेकिन फिर भी लोग इसे मान नहीं रहे है। जिसके कारण एक दूल्हे की मौत हो गई और एक मासूम लड़की जिसके हाथों की मेंहंदी भी नही उतरी थी वो विधवा हो गई। ताजा मामला राजस्थान के जालोर का है। जहां सुहागरात के ही दिन दूल्हे को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और 9वें दिन उसने दम तोड़ दिया।





मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित होने के चलते विवाह के कुछ घंटों बाद ही दूल्हे को अस्पताल भर्ती कराना पड़ा। हालात बिगड़े तो जालोर अस्पताल से सिरोही और फिर पालनपुर अस्पताल में भर्ती किया गया। सब कुछ मात्र 9 दिनों में हो गया। नौवें दिन तो शाम होते-होते एक नौजवान कोरोना की जंग हार गया।





जालोर के रायपुरिया निवासी ईश्वर सिंह देवड़ा की पुत्री कृष्णा कंवर का विवाह 30 अप्रैल 2021 को जालोर के ही बैरठ निवासी शैतान सिंह के साथ हुआ था। कोरोना काल में लापरवाही दूल्हे को ही भारी पड़ गई। कोरोना काल में मास्क नहीं लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी गाइड लाइन का पालन नहीं करने का खामियाजा जान से हाथ धोकर चुकाना पड़ा।





शैतान सिंह 30 अप्रैल को अपनी ही शादी के नेकचार निभा रहा था। कोरोना के चलते इस दौरान उसकी हालत खराब होती चली गई और अगले ही दिन 1 मई को उसे बारात विदा होने के बाद घर पहुंचते ही गृह प्रवेश की रस्म निभाई गई। तबीयत खराब होने पर दूल्हे शैतान सिंह को अस्पताल ले जाना पड़ा। शुगर लेवल 600 के करीब पहुंच गया। समय गुजरता गया और शैतान सिंह की तबीयत भी बिगड़ती चली गई। बताया जा रहा है कि जालोर में सुधार नहीं होने पर उसे सिरोही अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से उसे पालनपुर ले जाया गया, लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था। 9 मई रविवार की शाम शैतान सिंह की मौत हो गई।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.