Media24Media.com: inflation

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label inflation. Show all posts
Showing posts with label inflation. Show all posts

महासमुन्द : महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द. केंद्र सरकार के बेतहाशा महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम  के निर्देश पर महासमुंद महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस भवन के समक्ष नेहरू चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर एवं कांग्रेस कमेटी महिला शहर अध्यक्ष अन्नू चंद्राकर के द्वारा किया गया। धरना प्रदर्शन करके केंद्र की बीजेपी सरकार के द्वारा आम जनता के ऊपर बेतहाशा महंगाई का जो बोझ बढ़ा दिया है. 



उसके विरोध में जमकर नारेबाजी की गई एवं कांग्रेसजनों के द्वारा बीजेपी की नेताओं के द्वारा देश की महंगाई को नियंत्रित ना कर पाने की अक्षमता को बताते हुए तत्काल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह को त्यागपत्र देकर देश पर बढ़ गए,आर्थिक बोझ एवं देश की जनता के ऊपर लादे जाने वाली महंगाई से मुक्त करने की मांग की गई. डॉ.रश्मि चंद्राकर ने कहा कि आज देश में चारों तरफ महंगाई की हाहाकार हैं. अच्छे दिन लाने का वादा करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के जनता के लिए बुरे दिन ला दिए 60 रूपए का पेट्रोल 110 रूपए एवं 40 रूपए का डीजल को 100 रूपए गैस की कीमत 350 रूपए से 1100 रूपए इन 8 सालों में कर दिया गया है

खाने का तेल जो कि 80 रूपए में मिलता था आज 250 रूपए के करीब है हर चीज में महंगाई इस तरह बढ़ाई गई है कि देश का आम नागरिक अपने जीवन यापन करने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहा है फिर भी महंगाई की मार से उबर नहीं पा रहा है. "कमाई अठन्नी और खर्चा रुपैया" देश आज संकट काल से गुजर रहा है अपनी आक्षमता को छुपाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार तरह-तरह की योजनाएं बनाकर महंगाई से आम व्यक्ति के दिमाग को परिवर्तित करने के लिए उपाय निकाल रही है.


 
लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  यह ना भूले कि भारत की जनता सह जाती है लेकिन जब चुनाव आती है तब सिर्फ प्याज के ऊंचे दामों के कारण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के सरकार को भी गिरा देती है तो यह बीजेपी की सरकार इस गलतफहमी में ना रहे की जनता कुछ नहीं जानती. जनता जब अपने में आती है तो सरकार हिला देती है. सती साहू महिला प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में बीजेपी सरकार को कोसते हुए यह अपील की जल्द से जल्द महंगाई को दूर करें 

अन्यथा देश की आधी आबादी महिला शक्ति इस देश में बीजेपी के सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कृत संकल्पित होकर आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सरकार को हराने के लिए कमर कस ली है. कार्यक्रम में अन्य महिलाओं ने भी अपने विचार रखे तथा मोदी सरकार को जमकर कोसा गया. जिसमें डॉ.रश्मि चंद्राकर जिला अध्यक्ष, खिलावन बघेल अध्यक्ष  शहर कांग्रेस कमेटी, संजय शर्मा प्रभारी महामंत्री, अन्नु चंद्राकर शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस, ब्रिजेन बंजारे सरपंच

सती साहू प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस, निरंजना चंद्राकर, भूमिका ध्रुव, ममता चंद्राकर, दुर्गा ठाणेकर, प्रतिभा यदु, समीक्षा, लक्ष्मी सोनी, योजना सिंह, यमुना वर्मा, आरती महंती, दशोदा ध्रुव,शहर उपाध्यक्ष राजू साहू, प्रदीप चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, चंद्रेश साहू, बीआर वर्मा, अजय भोई, अशोक चंद्राकर एवं अन्य महिला नेत्री ने खाली सिलेंडर और तख्ती के साथ जोरदार प्रदर्शन किया कार्यक्रम के अंत में महिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अन्नू चंद्राकर ने आभार व्यक्त की.

बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार : डॉ रश्मि चंद्राकर

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा के मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार के पास कीमतें बढ़ने के हर तर्क मौजूद हैं, मगर उन्हें रोकने का एक भी उपाय नहीं है। महंगाई ने गरीब आदमी तो क्या, मध्यवर्ग के आदमी तक का जीना मुहाल कर दिया है, मगर सरकार कुछ भी नहीं कर पा रही है। महंगाई डायन की तरह लोगों के पीछे पड़ कर उनका जीना मुश्किल कर रही है। कभी खाद्य सामग्री, कभी पेट्रोल तो कभी एलपीजी के दाम बढ़ रहे हैं। इससे सिर्फ गरीब ही नहीं मध्यवर्ग के लोग भी परेशान होने लगे हैं। एलपीजी गैस डीलरों के मुताबिक,



मई 2020 में एलपीजी का जो घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 596 रुपये में मिलता था। अब बढ़कर 1119 रुपये का हो गया है। पिछले दो वर्षों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 523 रुपये बढ़ गए। इससे पिछले दो वर्षों में रसोई गैस सिलेंडर के दाम दोगुने बढ़ चुके हैं। मई से दिसंबर 2020 में एलपीजी के घरेलू सिलेंडर में कुल मिला कर 64 रुपये का इजाफा हुआ। जबकि वर्ष 2021 में अप्रैल माह में एकमुश्त 91 बढ़े। कुल मिला कर अप्रैल से लेकर अक्टूबर 2021 के बीच घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 306 की वृद्धि हुई।

वृद्धि का यह दौर वर्ष 2022 में भी जारी है। वर्ष 2022 में मार्च माह में एक साथ पचास रुपये दाम बढ़े। मार्च से लेकर 6 जुलाई माह तक चार बार बढ़े दामों की वजह से एलपीजी रसोई गैस सिलेंडरों में 153 रुपये का इजाफा हो गया है।सरकार आम जनता को मारने पर तुली है। पहले कभी कभार सिलेंडर की कीमत में चंद रुपये का इजाफा होता था, मगर अब हर दूसरे माह सिलेंडरों की कीमत में भारी वृद्धि की जा रही है। सरकार को आम लोगों का भी ख्याल रखना चाहिए। 

एक ओर महंगाई से जनता परेशान है वहीं दूसरी ओर केंद्र के मोदी सरकार के द्वारा इन दिनों खेती किसानी का कार्य लगे हुए हैं किसान विरोधी भाजपा सरकार जो छत्तीसगढ़ किसानों के लिए रासायनिक खाद नहीं भेज रही है जिसके कारण किसान यूरिया की दिक्कत से जूझ रहे हैं महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नी लाल साहू अपने आपको किसान बताते हैं और आज किसान डी पी खाद की दिक्कत से जुझ रहे जिस पर सांसद महोदय चुप्पी साधे हुए बैठे हैं। उनकी चुप्पी ही भाजपा को किसान विरोधी चरित्र को दर्शाती है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.