Media24Media.com: iit bhilai inauguration

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label iit bhilai inauguration. Show all posts
Showing posts with label iit bhilai inauguration. Show all posts

सीएम बघेल ने IIT भिलाई के शैक्षणिक क्षेत्र कॉरिडोर का किया भूमिपूजन

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आईआईटी भिलाई (IIT भिलाई) के शैक्षणिक क्षेत्र कारिडोर के भूमिपूजन एवं विभिन्न भवनों की अधिरचना स्थापना कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बता दें कि भिलाई देश का तेईसवां आईआईटी है।





 मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल में सबसे पहले सुपर स्ट्रक्चर पर ईंट रखी। यह ब्रिक लेयिंग सेरेमनी का हिस्सा होता है। इसके बाद कार्यक्रम स्थल से मुख्यमंत्री ने शिला पट्ट और थ्री-डी मॉडल का अनावरण किया। इस अवसर पर आईआईटी के फर्स्ट फेज के डिजाइन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।





ये भी पढ़ें-मत्स्य विकास कार्यक्रम योजना से लाभ पाकर सुधर रही आर्थिक स्थिति





धान आधारित एथेनाल उद्योग पर होगा काम





मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आईआईटी के (IIT भिलाई) माध्यम से छत्तीसगढ़ में रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा, जो यहां लौह आधारित उद्योगों के लिए काफी उपयोगी होगा। उन्होंने कहा कि हम लोग छत्तीसगढ़ में धान आधारित एथेनाल उद्योग पर काम करने वाले हैं। आईआईटी  में यदि इसकी कास्ट कटिंग पर कोई रिसर्च होता है तो इस उद्योग के लिए यह काफी उपयोगी होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे कृषि आधारित अर्थव्यवस्था वाले राज्यों के लिए आईआईटी इस तरह के रिसर्च माडल विकसित करें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आईआईटी परिसर का निर्माण 2022 तक पूरा हो जाएगा और यह संस्थान हर मायने में उपयोगी होगा।









नई संभावनाएं होंगी पैदा





 मुख्यमंत्री ने कहा कि टेक्नालॉजी अनेक तरीकों से जीवन बदलती है पहले एलुमीनियम काफी महंगी वस्तु होती थी अब यह सुलभ है। इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां काफी महंगी होती थी अब ये काफी सस्ती है। आईआईटी के माध्यम से छत्तीसगढ़ में भी विकास की नई संभावनाएं पैदा होंगी।





18 लेक्चर हाल और तीन हॉस्टल का होगा निर्माण





आईआईटी के डायरेक्टर रजत मूना ने संस्थान की विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 18 लेक्चर हाल और क्लास रूम बनाए जाएंगे। इंजीनियरिंग और साइंस डिपार्टमेंट के साथ ही लाइब्रेरी और आईटीआईएल बिल्डिंग तथा आब्जर्वेटरी टावर भी बनाये जाएंगे। इसके साथ ही तीन हॉस्टल और तीन रेसीडेंशियल टावर भी बनेंगे। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, भिलाई विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, एसपी प्रशांत ठाकुर एवं अन्य अतिथि उपस्थित थे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.