Media24Media.com: girl was gang raped in a moving bus

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label girl was gang raped in a moving bus. Show all posts
Showing posts with label girl was gang raped in a moving bus. Show all posts

बांग्लादेश: चलती बस में युवती से गैंगरेप, 6 आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

बांग्लादेश से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल, बांग्लादेश पुलिस ने ढाका के सावर क्षेत्र में चलती बस में 22 साल की एक युवती से गैंगरेप के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक गैंगरेप की यह घटना शुक्रवार की रात को आशुलिया मवेशी बाजार में हुई है।





शर्मनाक: अधेड़ ने साले के साथ मिलकर किया समधन से गैंगरेप, दोनों गिरफ्तार





पीड़िता ने घटना के तुरंत बाद आशुलिया थाने में मामला दर्ज कराया। गिरफ्तार सभी 6 आरोपी यात्री बस चलाते हैं, जिनकी पहचान आर्यन (18), शाजू (20), सुमोन मियां (24), मुनव्वर (24), शोहाग (25) और सैफुल इस्लाम (40) के रूप में हुई है। ये सभी लोग तुराग के कामरपाड़ा के निवासी हैं।





शर्मनाक – रक्षक ने ही लूटी अस्मत, SI ने साथियों के साथ मिलकर किया नाबालिग का गैंगरेप





दर्ज प्रकरण के मुताबिक पीड़िता माणिकगंगज स्थित अपनी बहन के घर से नारायणगंज स्थित अपने घर जा रही थी और वह दूसरी बस पकड़ने के लिए शुक्रवार रात लगभग 8 बजे नबीनगर बस अड्डे पहुंची। इस दौरान युवती की मुलाकात जान-पहचान के एक व्यक्ति नजमुल से हुई।आशुलिया थाने के निरीक्षक जियाउल इस्लाम ने बताया कि जब वे लोग दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे, तो तभी वहां एक बस पहुंची, जिसे सुमोन चला रहा था और मुनव्वर और सैफुल बस में सहायक के रूप में मौजूद थे।





एक्टर शाहरुख खान के बंगले से कुछ मीटर की दूरी पर एक लड़की से गैंगरेप, 3 आरोपी अरेस्ट





उन्होंने कहा कि वे टोंगी स्टेशन रोड तक 35 टका किराया लेंगे। पुलिस ने बताया कि जब युवती और नजमुल बस में चढ़ गए तो आरोपियों ने अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य पहुंचने से पहले ही बस से उतार दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद आरोपियों ने युवती और नजमुल को बंधक बना लिया और उन्हें वापस नबीनगर ले गए।





शादी के समारोह में खाना बनाने वाली महिला के साथ हलवाई और उसके दोस्तों ने किया गैंगरेप





पुलिस के मुताबिक 6 आरोपियों ने वहां युवती से गैंगरेप किया। उन्होंने कहा कि जब वहां से गुजर रहे पुलिस के गश्ती दल ने मदद के लिए नजमुल के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी तो पुलिसकर्मियों ने वाहन को रोका और सभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही युवती और उसके साथ मौजूद नजमुल को उनके चंगुल से बचाया। पुलिस ने बस को भी अपने कब्जे में ले लिया।आरोपियों को पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.