Media24Media.com: former mla omprakash rathia dies due to coronavirus

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label former mla omprakash rathia dies due to coronavirus. Show all posts
Showing posts with label former mla omprakash rathia dies due to coronavirus. Show all posts

नहीं रहे धरमजयगढ़ के पूर्व विधायक ओम प्रकाश राठिया, कोरोना से हुई मौत

No comments Document Thumbnail

छ्त्तीसगढ़ सरकार के पूर्व संसदीय सचिव और धरमजयगढ़ के पूर्व विधायक ओमप्रकाश राठिया का निधन (former mla of dharamjaigarh omprakash rathia dies ) हो गया है। राठिया को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां आज उनकी मौत हो गई।





पंडित रविशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि आज, सीएम बघेल सहित कई मंत्री और नेताओं ने किया उन्हें नमन





जानकारी के मुताबिक ओम प्रकाश को कुछ दिन पहले तबियत खराब होने के कारण रायगढ़ लाया गया था। इलाज के दौरान कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका इलाज शुरू किया गया था। वहीं हालत बिगड़ने पर उन्हें रायपुर AIIMS रेफर किया गया था। जहां इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई ।ओम प्रकाश को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।





खूबसूरत चेहरे की ख्वाहिश में एक महिला ने करवाई नाक की सर्जरी, कटवानी पड़ीं दोनों टांगें, जानिए क्या हैं पूरा मामला





वहीं गुरुवार को कोरोना से धरमजयगढ़ के पूर्व विधायक ओम प्रकाश राठिया (former mla of dharamjaigarh omprakash rathia) का निधन हो गया है। इससे पहले भी कोरोना से कई दिग्गजों नेता संक्रमित हो चुके हैं। कांग्रेस के वेटरन लीडर मोतीलाल वोरा भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कोरोना से निगेटिव होने के बाद 21 दिसंबर को दिल्ली के निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया।






https://twitter.com/drramansingh/status/1344582115929649154




बता दें कि ओमप्रकाश राठिया (former mla of dharamjaigarh omprakash rathia) दो बार धरमजयगढ़ के विधायक रह चुके थे। वहीं भाजपा शासनकाल में संसदीय सचिव थे। उन्होंने 2003 में कांग्रेस के दिग्गज नेता चनेश राम राठिया को हराकर राजनीति की शुरुआत की थी। राठिया के मौत की खबर से उनके समर्थक और उनके विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर है। राठिया इस क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता के रूप में उभरे थे।





SAD: परफेक्ट फिगर के लिए मॉडल ने कराई प्लास्टिक सर्जरी, हुई मौत





2 नवंबर 1966 में जन्में ओम प्रकाश राठिया (former mla of dharamjaigarh omprakash rathia) ने साल 2003 और 2008 में धरमजयगढ़ से भाजपा की टिकट पर जीत हासिल की थी। उन्होंने दोनों बार कांग्रेस के चनेश राम राठिया को हराकर जीत हासिल की थी, लेकिन उन्होंने 2013 के चुनाव में कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया से शिकस्त खाई थी।





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओमप्रकाश राठिया के निधन पर प्रकट किया दुख





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के पूर्व विधायक ओमप्रकाश राठिया (former mla of dharamjaigarh omprakash rathia) के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने राठिया के परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।






https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1344571901776068608




राज्यपाल ने राठिया के निधन पर जताया दुख





राज्यपाल अनुसुइया उइके ने धरमजयगढ़ के पूर्व विधायक ओम प्रकाश राठिया (former mla of dharamjaigarh omprakash rathia) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि राठिया की आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।





साल 2020 में इस शहर में हुई सबसे ज्यादा पत्रकारों की हत्या, लगातार बढ़ रहा पत्रकारों पर हमला





कोरोना लगातार छत्तीसगढ़ में पैर पसार रहा है। आए दिन 1000 से ज्यादा सक्रमितों की पहचान हो रही है। प्रदेश के कई राजनीतिक दिग्गज इसकी चपेट में आ चुके हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित उनका पूरा परिवार कोरोना संक्रमित पाया गया था। वहीं PCC चीफ मोहन मरकाम के परिवार के 5 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 16 सितंबर को पूर्व सीएम रमन सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके साथ ही सरगुजा क्षेत्र से लोकसभा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। वहीं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिसकी वजह से वे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उपस्थित नहीं हो सके थे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.