Media24Media.com: financial horoscope 27 January 2021

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label financial horoscope 27 January 2021. Show all posts
Showing posts with label financial horoscope 27 January 2021. Show all posts

Horoscope 27 January 2021- जानिए इस बुधवार गणपति किस पर बरसाएंगे अपनी कृपा, पढ़िए अपना आज का राशिफल

No comments Document Thumbnail

राशियों का भविष्य एवं कार्य योजना परामर्श (Horoscope 27 January 2021)





हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है और उसी के अनुसार उसके जीवन में परिवर्तन होते रहते है। ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। आज 27 जनवरी (Horoscope 27 January 2021) के दिन जानिए आपकी राशि के अनुसार आपका दिन कैसा जाएगा। जीवन में आने वाली बहुत सी समस्याओं का हल आपके राशि के अनुरूप समाधान करके ठीक किया जा सकता है।





मेष राशि (Aries)





सामान्य रूप से आज के दिन विशेष उपयोगी सिद्ध नहीं होगा. आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा. व्यस्तता एवं परेशानियां उत्पन्न होगी. आशा के अनुरूप कार्य सफलता नहीं मिलेगी. व्यापार एवं राजनीतिक क्षेत्र में स्थिति प्रतिकूल रहेगी. चिंता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. राजनेता, सुरक्षा, प्लानिंग,वर्ग हेतु,यात्रा, नए कार्य का शुभारंभ , महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर, बैठक , विचार-विमर्श, या विवादास्पद मामलों मे सुझाव , उद्घोषणा आदि स्थगित रखना उचित होगा.





वृष राशि (Taurus)





व्यापार में सफलता के उत्तम योग हैं. मनोबल अच्छा रहेगा. रुके हुए कार्यों की प्रगति से संतुष्ट होंगे. नए कार्य एवं निर्णय के लिए उत्तम दिन है. महत्वपूर्ण क्षेत्र में सफलता मिलेगी. व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी. विवाद एवं मुकदमें में विजय होगी. प्रयासों के परिणाम सुखद रहेंगे.





मिथुन राशि (Gemini)





नए समाचार या प्रिय आत्मीय से मिलन,तथा सुखद स्थितियाँ आनंदित करेंगी. आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा. परिवारिक चिंता एवं कष्ट रहेगा रहेंगे. आशा के अनुरूप कार्य सरलता से पूर्ण नहीं होंगे. व्यापार में सफलता मिलेगी. रोजगार में स्थिति सामान्य रहेगी. अति उत्साह से कोई भी कार्य करना आज के दिन उचित नहीं रहेगा. यात्रा एवं नए कार्य प्रारंभ करने परिणाम अपेक्षित मिलना संदिग्ध.





कर्क राशि (Cancer)





नए कार्य में सफलता मिलेगी. महत्वपूर्ण सूचनाएं मिलेंगी. राजनीतिक एवं सामाजिक वर्ग के लिए या जनप्रतिनिधि अथवा कंपनी प्रतिनिधि  के लिए विशेष  दिन है. लंबी यात्रा स्थगित रखना उचित होगा. आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा. पारिवारिक सुख यथेष्ट है. नए निर्णय करना उचित रहेगा या नए कार्य हाथ में लिए जा सकते हैं.





 सिंह राशि (Leo)





सामान्य रूप से विजय एवं सफलता मिलेगी परंतु इसके लिए विशेष प्रयास करना होंगे. यात्रा के योग प्रबल है. आकस्मिक खर्च की प्रस्तुति बन सकती है. अनावश्यक विवाद से बचने का प्रयास करें. किसी भी प्रकार का मार्गदर्शन यह सुझाव देने से बचें. शारीरिक कष्ट में वृद्धि होगी या कार्य की अधिकता के कारण दैनिक दिनचर्या मैं कठिनाई उत्पन्न होगी.





कन्या राशि (Virgo)





पुरुष वर्ग हेतु तुलनात्मक रूप से कम शुभ. प्रत्येक दृष्टि से सफलता के योग हैं. राजनीति एवं सामाजिक वर्ग के लिए श्रेष्ठ दिन सिद्ध होगा. महत्वपूर्ण विवाद में विजय मिलेगी. व्यापारिक लाभ की स्थिति श्रेष्ठ रहेगी. रुका हुआ धन मिलेगा या उपहार के सुयोग भी बनते हैं. नए निर्णय या नए दायित्व लेने के लिए उत्तम दिन है.





तुला राशि (Libra)





दैनिक गतिविधियों में सफलता मिलेगी. कार्य की प्रगति से प्रसन्नता होगी. उच्च अधिकारी वर्ग पर अच्छा प्रभाव रहेगा. बड़ों की कृपा मिलेगी. पद प्रतिष्ठा एवं अधिकार का भरपूर प्रयोग कर सकते हैं. यश एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नए कार्य प्रारंभ किये जा सकते हैं. उदर कष्ट संभव है. रोजगार,व्यवसाय मे आशा के अनुरूप सफलता की प्रबल संभावनाएं है. शत्रु वर्ग के विरुद्ध सफलता का उत्तम अवसर है. विवादास्पद मामलों मे प्रयासो के सुपरिणाम अवश्य ही मिलेंगे.





वृश्चिक राशि (Scorpio)





परिवार के सदस्यों के कारण आकस्मिक वाद विवाद की स्थिति बनेगी. प्रत्येक कार्य में आशा के विपरीत रुकावट है दिखाई देगी. निर्णय करने के लिए विशेष उपयोगी दिन नहीं है. कोशिश करते रहने के परिणाम निश्चित रूप से उपयोगी सिद्ध होंगे. आर्थिक दृष्टि से भी दिन सामान्य है.





Read More- मोदी सरकार की बड़ी तैयारी : 8 साल पुरानी गाड़ी रखी तो देना होगा ‘ग्रीन टैक्स’





धनु राशि (Sagittarius)





शारीरिक सुख बाधा की स्थिति बनेगी. मानसिक कष्ट रहेगा. यात्रा स्थगित रखें. महत्त्वपूर्ण  कार्य को करने से बचना उचित होगा. नई पहल या नया निर्णय लेने से बचना उचित होगा. अनावश्यक विवाद की स्थिति बन सकते हैं. दैनिक अति आवश्यक कार्य में ही रुचि लें.





मकर राशि (Capricon)





आर्थिक रूप से दिन उत्तम व्यतीत होगा. आपकी यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नए लोगों से मिलना होगा. दांपत्य सुख उत्तम रहेगा. मित्रों मित्रों से सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंध बढ़ेंगे. नए कार्य आदि के लिए उत्तम दिन है. यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. सामाजिक या जनहित के कार्यों से जुड़े वर्ग के लिए विशेष उपयोगी दिन है. मीटिंग आदि के लिए भी अच्छे अवसर एवं सफलता की संभावनाएं हैं.





कुंभ राशि (Aquarius)





विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. प्रतिकूल स्थितियों पर नियंत्रण स्थापित होगा. आशा के अनुरूप सफलताएं मिलेंगी. अच्छा समय का भरपूर उपयोग किया जाना उचित होगा. उदर कष्ट संभव है. मनोबल ऊंचा रहेगा. कार्य में सफलता मिलेगी. आर्थिक दृष्टि से उत्तम दिन है.





मीन राशि (Pisces)





परिवार के छोटे से अनावश्यक मतभेद की स्थिति बन सकती है. विवाद एवं विरोध की स्थिति से बचने का प्रयास करें. संतान पक्ष की ओर से चिंता होगी. व्यय आदि की संभावनाएं भी प्रबल है. प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. विद्या के लिए या ज्ञान के लिए दिन उत्तम है. आर्थिक रूप से कमजोर स्थितियां रहेंगी. नए कार्यों को हाथ में लेने से बचना उचित होगा एवं यात्रा को स्थगित रखना उपयोगी सिद्ध होगा.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.