Media24Media.com: explosion

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label explosion. Show all posts
Showing posts with label explosion. Show all posts

नक्सलियों ने की तीन ग्रामीणों की हत्या, IED ब्लास्ट के चपेट में आए सिविलियन

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर : बस्तर संभाग में दो अलग- अलग घटनाओं में नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की हत्या (Villagers killed)कर दी। इनमें से दो ग्रामीणों की बीजापुर जिले में हत्या की गई, वहीं एक ग्रामीण को दंतेवाड़ा में मौत के घाट उतार दिया। नक्सली इन सभी ग्रामीणों पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगा रहे थे। दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने महिला सरपंच के पति की हत्या की है। वहीं दूसरी ओर कांकेर जिले में सुरक्षा बलों ने सर्चिंग के दौरान एक जिंदा आईईडी बरामद किया है।





यह भी पढ़ें : –Farmers Protest: सरकार और किसान नेताओं के बीच आज बातचीत





दंतेवाड़ा जिले के हांदावाड़ा की महिला सरपंच के पति की नक्सलियों ने ग्राम बेड़मा में हत्या कर दी है। मृतक का नाम संतोष कश्यप बताया गया है जो हांदावाड़ा गांव का ही रहने वाला था। नक्सलियों ने उसे अगुआ किया और फिर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को सड़क पर फेंक कर वहां से चले गए। घटना की सूचना मिलने पर सुबह घटना स्थल के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है। घटना की पुष्टि दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने की है।





यह भी पढ़ें : –निपटा लें अपने काम ,दिसंबर में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक





नक्सलियों ने आईईडी ब्लॉस्ट किया





बीजापुर में नक्सलियों ने आज फिर आईईडी ब्लॉस्ट किया है. इस ब्लॉस्ट में सिविलियन गाड़ी जद में आई है। यह गाड़ी आम नागरिक की है. घटना में ड्राईवर के साथ एक ग्रामीण को चोट आई है। वहीं वाहन बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गया है। घटना बासागुड़ा थाना क्षेत्र से 2 किलोमी दूर राजपेटा गाँव की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पुलिस दल रवाना हो गया है। घटना पुष्टि एसपी कमलोचन कश्यप ने की है।





मुखबिरी के शक में ग्रामीणों को हत्या





दूसरी ओर बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा 2 ग्रामीणों की हत्या किए जाने की भी खबर आ रही है। यहां भी पुलिस के लिए मुखबिरी के शक में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस बल रवाना किया गया है। यह घटना गंगालूर थानाक्षेत्र के गोंगला गांव की बताई जा रही है। जिले के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, तस्दीक के लिए पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। मामले की अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।





उधर कांकेर जिले में आज सुबह सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने रास्ते में नक्सलियों द्वारा लगाए गए तीन आईईडी बम बरामद किए हैं। ताडोकी थानाक्षेत्र के पत्कालबेड़ा क्षेत्र से यह आईइडी बरामद हुए हैं। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए उनके आने जाने के रास्ते में इन्हें प्लांट कर रखा था। हाल ही में इसी इलाके में मुठभेड़ में एसएसबी के जवानों ने तीन नक्सलियों को ढ़ेर किया था।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.