Media24Media.com: durg murder news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label durg murder news. Show all posts
Showing posts with label durg murder news. Show all posts

अपराध का गढ़ बना छत्तीसगढ़ का दुर्ग जिला, एक दिन में हत्या के 2 और दुष्कर्म के 3 मामले दर्ज

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में अपराधिक मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं प्रदेश का दुर्ग जिला अपराधों का गढ़ बन गया है। जिले में 25 जनवरी को दो हत्या और 3 दुष्कर्म के मामले सामने आए। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुट गई है। पुलिस ने दुष्कर्म मामले में अलग-अलग तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, दुर्ग जिले में 25 जनवरी को अपराध की शुरुआत भिलाई 3 थाना क्षेत्र से हुई।

ये मामला थाना क्षेत्र के चरोदा बस्ती के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की है। बीती रात अज्ञात हत्यारों ने सुनील शर्मा नाम के व्यक्ति की घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी और आरोपी फरार हो गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। दूसरी घटना नेवई थाना क्षेत्र की है, जहां पर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की नेहरू उद्यान के पास लाश मिली है। मृतक के सिर पर किसी वजनी चीज से वार किए जाने की बात सामने आ रही है। इस मामले में भी आरोपी फरार है। नेवई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

दुष्कर्म के 3 मामले आए सामने 

तीसरा मामला दुष्कर्म से जुड़ा हुआ है। मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को अंगूर और सेव खिलाने का लालच देकर आरोपी ने दुष्कर्म करने की कोशिश की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चौथा मामला वैशाली नगर थाना का है, जहां एक शादीशुदा महिला से दुष्कर्म किया गया है। इस मामले में वैशाली नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लगातार बढ़ रहे अपराधिक मामले

पांचवा मामला भी दुष्कर्म से जुड़ा है। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। जेवरा सिरसा पुलिस ने ये कार्रवाई की है। बता दें कि ये पूरी घटना 24 घंटे के अदर हुई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि छत्तीसगढ़ का सबसे VIP जिला दुर्ग अपराधों के मामले में टॉप पर हैं। CM का क्षेत्र होने के बाद भी यहां  अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं, जिसका नतीजा है कि जिले में आए दिन हत्या, दुष्कर्म, लूट और चोरी के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि पुलिस इन अपराधों को कम करने की कोशिश कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.