Media24Media.com: divya bhatnagar latest news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label divya bhatnagar latest news. Show all posts
Showing posts with label divya bhatnagar latest news. Show all posts

नहीं रही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की ये अभिनेत्री, कोरोना की वजह से हुई मौत

No comments Document Thumbnail

टीवी इंडस्ट्री को सोमवार की सुबह फिर एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टेलीविजन अभिनेत्री दिव्या भटनागर (Divya Bhatnagar died from Covid-19) का सोमवार सुबह निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक दिव्या बीते कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी, जिसके बाद सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। बात दें कि दिव्या 34 साल की थीं। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम करने वाली दिव्या कोरोना का शिकार हो गई थी, जिसके बाद उन्हें गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।





बलरामपुर में फिर एक नाबालिग हुई दुष्कर्म की शिकार, 13 दिनों तक 8 लड़कों ने मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म





सूत्रों के मुताबिक दिव्या को निमोनिया हो था। जिसकी वजह से उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा था, जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वेंटिलेटर पर कई दिन जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहीं दिव्या ने अब हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़ दिया है। दिव्या भटनागर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'गुलाबो' जैसे कई टीवी सीरियल का हिस्सा रह चुकी हैं।





छात्रों को अब किताब खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत, 12वीं कक्षा तक मोबाइल से हो सकेगी पढ़ाई





बता दें कि दिव्या भटनागर के दोस्त युवराज रघुवंशी ने एक्ट्रेस के निधन (Divya Bhatnagar died from Covid-19) की खबर को कन्फर्म किया है। युवराज ने बताया, 'दिव्या का निधन सुबह 3 बजे हुआ है। दिव्या को 7 हिल्स हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया था। रात अचानक 2 बजे उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद 3 बजे डॉक्टर ने बता दिया कि दिव्या अब इस दुनिया में नहीं हैं। ये खबर मेरे और दिव्या के परिवार के लिए बहुत बड़ा सदमा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'





एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने जताया दुख





दिव्या की दोस्त और एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज लिखकर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है कि 'जब कोई किसी के साथ नहीं होता था तो बस तू होती थी। दिवु तू ही तो मेरी अपनी थी जिसे मैं डांट सकती थी, रूठ सकती थी, दिल की बात कह सकती थी। मुझे पता है कि जिंदगी ने तुझपर बहुत सितम किये हैं। तू बेंइतेहां दर्द में थी। लेकिन अब मुझे पता है कि तू बेहतर जगह पर है, जहां दुख, दर्द, चीटिंग, झूठ जैसा कुछ नहीं है। मैं तुझे मिस करुंगी दिवु। और तू भी जानती है कि तुझे मैं प्यार करती हूं और तेरी फिक्र थी मुझे। बड़ी तू थी पर बच्ची भी तू ही थी। भगवान तेरी आत्मा को शांति दे। जहां भी है तू अभी बस खुश रह। तू बहुत जल्दी चली गयी दोस्त।'










Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.