Media24Media.com: development works in Jashpur

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label development works in Jashpur. Show all posts
Showing posts with label development works in Jashpur. Show all posts

सरगुजा में खुला सौगातों का पिटारा, दरिमा एयरपोर्ट से शुरु होगी हवाई सेवा

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel's sarguja visit update) ने आज सरगुजावासियों को 633 करोड़ 88 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। अम्बिकापुर के राजीव गांधी शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने विकासकार्यों और लोकार्पण का भूमिपूजन किया।





किसानों की आड़ में सेंक रहे राजनीतिक रोटी-मूणत





सीएम ने 559 करोड़ 84 लाख रूपए के 79 कार्यों का भूमिपूजन और 74 करोड़ 4 लाख रूपए की लागत के 31 कार्यों का लोकार्पण किया।





  • 82 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले अम्बिकापुर दरिमा नवानगर मार्ग निर्माण (हवाई पट्टी एवं ब्लॉक मुख्यालय तक 36 किलोमीटर का मुख्य मार्ग)
  • लगभग 43 करोड़ रूपए की लागत से अम्बिकापुर से दरिमा मार्ग का चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य
  • लगभग 27 करोड़ रूपए की लागत से सीतापुर में चलता से हर्रामार्ग तक पुलिया सहित 20 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य
  • लगभग 26 करोड़ रूपए की लागत से 124 बसाहटों में सोलर आधारित नल-जल योजना के कार्य
  • लगभग 19 करोड़ रूपए की लागत से सीतापुर में चिरंगा से घण्टाडही गोविंदपुर तक पुल-पुलिया सहित 11 किलोमीटर सड़क निर्माण
  • लगभग 4 करोड़ रूपए की लागत से सीतापुर क्षेत्र में राताखार नदी पर नर्मदापुर-काराबेल रोड़ से उदुमकेला-आमापारा मार्ग पर नवनिर्मित पुल
  • 2 करोड़ रूपए की लागत से लुण्ड्रा क्षेत्र में कुसू से प्रतापपुर मार्ग पर बरनई नदी पर निर्मित पुल एक करोड़ रूपए की लागत से अम्बिकापुर क्षेत्र में बिलासपुर रोड़ से गुमगराकला मार्ग पर चुलहुट नदी पर पुल निर्माण
  • एक करोड़ रूपए की लागत से अम्बिकापुर क्षेत्र में भुकुरमा नदी पर निर्मित पुल और छत्तीसगढ़ पुलिस हाउंसिंग कारर्पोरेशन द्वारा अम्बिकापुर क्षेत्र में 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित लखनपुर थाना भवन शामिल है।




छत्तीसगढ़ के पहले गोधन एम्पोरियम का हुआ उद्घाटन





 इस (Bhupesh Baghel's sarguja visit update) अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पति सिंह, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल भी उपस्थित थे।






शुक्रवार को भूपेश बघेल जशपुर दौरे पर

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार से दो दिवसीय जशपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान सीएम बघेल 600 करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कार्यक्रम रणजीता स्टेडियम आयोजित होगा।





इस महीने आ सकती है कोरोना की वैक्सीन, जानिए कितना सुरक्षित है टीका





सीएम भूपेश बघेल जिलेवासियों को 94 कार्याें के 655 करोड़ 77 लाख के विकासकार्य का भूमिपूजन और 102 कार्य के 137 करोड़ राशि का लोकार्पण कर बड़ी सौगात देंगे। साथ ही आमसभा को संबोधित भी करेंगे।





  • भूमिपूजन में कुनकुरी, पत्थलगांव जशपुर में कुल 94 कार्याें में
  • कुनकुरी में 23 कार्यों के लिए 217 करोड़ 41 लाख
  • पत्थलगांव में 23 कार्याें के लिए 164 करोड़ 41 लाख
  • जशपुर के 48 कार्यों के लिए 273 करोड़ 95 लाख शामिल है
  • आदिम जाति कल्याण विभाग के 4 स्वीकृत कार्याें के लिए 5 करोड़ 96 लाख
  • क्रेडा विभाग के 3 स्वीकृत कार्यों के लिए 40 करोड़ 22 लाख
  • लोक निर्माण विभाग जशपुर में 7 स्वीकृत कार्याैं के लिए 144 करोड़ 78 लाख
  • लोक निर्माण विभाग संभाग पत्थलगांव के लिए 28 स्वीकृत कार्याें के लिए 218 करोड़ 63 लाख
  • जल संसाधन विभाग में 3 स्वीकृत कार्याें के लिए 11 करोड़ 24 लाख सहित 600 करोड़ से अधिक का सौगात मुख्यमंत्री देंगे जिले वासियों को देंगे।




मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 दिसंबर को रायगढ़ से पूर्वान्ह 11 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11.45 बजे जशपुर पहुंचेंगे। यहां अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करने के बाद रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वे यहां आमसभा को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद सीएम जशपुर में पुरातात्विक संग्रहालय, गढ़कलेवा और जंगल बाजार का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री यहां से दोपहर 2.10 बजे कार के जरिए सरना एथनिक रिसॉर्ट बालाछापर पहुंचेंगे। वे यहां समाज प्रमुखों और संगठन प्रमुखों से चर्चा करेंगे।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.