Media24Media.com: dantewada news in hindi

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label dantewada news in hindi. Show all posts
Showing posts with label dantewada news in hindi. Show all posts

दूसरी महिला के साथ हॉस्टल में लिव-इन में रह रहा था वार्डन, पहुंच गई पत्नी…फिर हुआ बवाल

No comments Document Thumbnail

बस्तर । दंतेवाड़ा जिले के गीदम स्थित अटल बिहारी एजुकेशन हब (Atal bihari Education Hub) जावंगा में एकलव्य खेल परिसर हॉस्टल अधीक्षक एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप (Wife Caught Husband Cheating)में रह रहा था। जबकि वह शादीशुदा है। इसकी जानकारी मिलने पर हॉस्टल अधीक्षक की पत्नी ने मौके पर पहुंच कर हंगामा खड़ा कर दिया। अधीक्षक नियमों के खिलाफ जाकर महिला के साथ हॉस्टल के कमरे में रह रहा था।





जानकारी के अनुसार जानकारी हॉस्टल वार्डन प्रकाश गुप्ता शादीशुदा है। लेकिन इसके बावजूद वह लिव-इन में रह रहा था। वहीं उनकी पत्नी ममता गुप्ता ने अपने पति को इस हालत में देखकर उनके चरित्र पर आरोप लगाया है। ममता गुप्ता का कहना है कि उसका पति उसे 2 साल ले धोखा दे रहा है।





दे चुके हैं तलाक की अर्जी(Wife Caught Husband Cheating)





महिला ने बताया कि दोनों ने 2 साल पहले ही तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दे दी है। लेकिन अब तक उनका तलाक नहीं हुआ है। फिर भी प्रकाश गुप्ता एक दूसरी महिला के साथ रह रहे हैं। महिला ने बताया कि उनकी शादी को 6 साल हो चुके हैं। वह यहां शादी की सालगिरह मनाने आई थी। लेकिन यहां अपने पति को इस हालत में देखा। महिला का कहना है कि इसे न्याय चाहिए।





आवास में लटका मिला जज का शव, कारणों का नहीं चला पता





वहीं वार्डन प्रकाश गुप्ता का कहना है कि उसने 2 साल पहले ही तलाक की अर्जी दे दी है। वह जिस महिला के साथ कमरे में रह रहा था, उससे जल्द ही शादी करने वाला है। साथ ही कहा कि उसकी पत्नी ने उसपर कई बार आरोप लगाए हैं। उसकी पत्नी ने जानबूझकर इस तरह से तमाशा खड़ा किया है।





नोडल अधिकारी बोलें- यह नियम के खिलाफ





वहीं इस पूरे मामले को लेकर खेल परिसर जावंगा में नोडल अधिकारी सतीश श्रीवास्तव का कहना है कि वार्डन प्रकाश गुप्ता दूसरी महिला के साथ बंद कमरे में पाए गए है। खेल परिसर में इस तरह से रहने की अनुमति नहीं है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.