Media24Media.com: crime in muzaffarpur

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label crime in muzaffarpur. Show all posts
Showing posts with label crime in muzaffarpur. Show all posts

प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या कर काटा प्राइवेट पार्ट, परिजन ने युवती के घर के बाहर जलाई चिता

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या की वारदात (Murder incident in india) लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur Bihar) जिले का है, जहां से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, जिले में प्रेम प्रसंग से नाराज युवती के परिजन ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसका प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक के आक्रोशित परिजन ने गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर आरोपियों के घर के सामने ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। नाराज परिजन और गांववालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर इलाके के रोड को जाम कर प्रदर्शन भी किया। बता दें कि मामले में अभी तक सिर्फ एक की ही गिरफ्तारी हुई है। पुलिस के मुताबिक लड़की के परिजन युवक से उसके प्रेम संबंधों को लेकर नाराज थे।



पुलिस के मुताबिक ये मामला जिले के कांटी थाना क्षेत्र का है। जहां के ररेपुरा रामपुर साह के रहने वाले सौरभ कुमार का सोनवर्षा में रहने वाली एक लड़की से अफेयर चल रहा था। मृतक सौरभ के पिता मनीष कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम आरोपियों ने फोन करके उनके बेटे को सोनवर्षा में बुलाया था। इस दौरान सौरभ को बांधकर बेरहमी से मार-पीट की गई। सौरभ का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया गया। आरोपी उसके बेहोश होने पर उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए और परिजन को जानकारी देकर फरार हो गए। वहीं इलाज के दौरान सौरभ की मौत हो गई।


 


युवती के घर के बाहर जलाई युवक की चिता


इस दौरान मृतक का शव शनिवार दोपहर 3 बजे रेपूरा पहुंचा। इसके बाद गांव वालों ने रेपुरा में देवरिया रोड जाम कर प्रदर्शन किया। इसके बाद परिवार वाले और गांव वाले शव को लेकर सोनवर्षा पहुंचे। आरोपियों के घर के बाहर शव का अंतिम संस्कार करने लगे। इस दौरान वहां लोगों ने विरोध किया। हालात खराब होते देख इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमारे पहुंचने से पहले चिता में आग लगा दी गई थी। शव जलाने से पहले सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो चुके हैं। खबरों के मुताबिक दोनों लोगों के बीच अफेयर लगभग 4 साल से चल रहा था। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि शुक्रवार को सौरभ सोनवर्षा में अपनी प्रेमिका के घर पर गया था। ऐसे में परिवार वालों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। 


जांच में जुटी पुलिस

 

पुलिस ने बढ़ते हंगामे को देखते हुए युवती के पिता सुशांत पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी SP राजेश कुमार ने बताया कि शुरुआती छानबीन के मुताबिक लव अफेयर में युवक की हत्या की बात सामने आई है। हत्या को लेकर युवक के परिवार वालों ने युवती के पिता सुशांत पांडेय, भाई, चाचा और चचेरा भाई पर FIR दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.