Media24Media.com: cm Baghel and Governor Uike pays tribute to Madan Mohan Malviy

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label cm Baghel and Governor Uike pays tribute to Madan Mohan Malviy. Show all posts
Showing posts with label cm Baghel and Governor Uike pays tribute to Madan Mohan Malviy. Show all posts

Tribute : पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय की जयंती आज, सीएम और राज्यपाल ने किया नमन

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (cm Bhupesh Baghel) और राज्यपाल अनुसुइया उइके (Governor Anusuiya Uike) ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है।









सीएम बघेल ने कहा कि 'अटल जी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि भी थे। बघेल ने कहा कि अटल जी अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए जाने जाते हैं। बाजपेयी जी अपने गरिमामयी व्यक्तित्व के लिए सदा याद किए जाएंगे।'






https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1342306983035039745




राज्यपाल ने किया वाजपेयी को नमन





राज्यपाल अनुसुइया उइके ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उन्हें नमन करते हुए कहा है कि 'वाजपेयी जी एक महान राजनेता, सशक्त वक्ता, कवि, पत्रकार और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान किया और कई जनहितैषी कार्य किए। इसलिए वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।






https://twitter.com/AnusuiyaUikey/status/1342289980454912003




राज्यपाल उइके ने सुशासन दिवस की शुभकामना देते हुए कहा है कि उनके आदर्शों को हम जीवन में उतारने का संकल्प लें।'









मुख्यमंत्री ने महामना मदन मोहन मालवीय को किया याद





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय के जयंती पर मालवीय के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि 'मालवीय जी महान शिक्षाविद थे। उन्होंने भारत में शिक्षा के एक बड़े केन्द्र बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की है। मालवीय जी ने देश की आजादी के लिए भरसक प्रयत्न किए और भारत माता की सेवा में अपना पूरा जीवन लगा दिए। उन्हें सम्मानपूर्वक महामना के नाम से जाना जाता है। बघेल ने कहा कि मालवीय जी का समर्पण और विचार मूल्य आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं।'






https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1342367429788233728




राज्यपाल ने किया पंडित मदनमोहन मालवीय को नमन





राज्यपाल अनुसुइया उइके ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न पंडित मदनमोहन मालवीय को उनके जन्म दिवस के अवसर पर नमन करते हुए कहा है कि 'पंडित मदनमोहन मालवीय अपने अदम्य इच्छाशक्ति और अथक प्रयासों से बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की और शिक्षा के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान दिया। उनके आदर्श और चरित्र हम सभी के लिए प्रेरक है।'









मुख्यमंत्री ने चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (Chakravarti Rajagopalachari) की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि





मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजनेता, वकील, साहित्यकार, दार्शनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल भारतरत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (Chakravarti Rajagopalachari) की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है।






https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1342366695000735744





https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1342366696837791746




बघेल ने कहा कि 'राजगोपालाचारी जी ने स्वतंत्र भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया। राजगोपालाचारी जी ने जात-पात के आडंबर का मुखर विरोध किया। उनके अथक प्रयासों से ही मंदिरों में दलितों का प्रवेश संभव हो सका।









किसानों को कर्ज से राहत दिलाने का भी उन्होंने प्रयास किया। राजगोपालाचारी जी राजनीति के बाद साहित्य सेवा के लिए भी समर्पित रहे। उन्होंने कई भारतीय महाकाव्यों का अंग्रेजी में अनुवाद किया। बघेल ने कहा कि राजगोपालाचारी का प्रखर और बहुमुखी व्यक्तित्व हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।'


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.