Media24Media.com: cleanliness competition

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label cleanliness competition. Show all posts
Showing posts with label cleanliness competition. Show all posts

विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने लगातार तीसरे साल भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

No comments Document Thumbnail

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 20 नवंबर 2021 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद द्वारा छत्तीसगढ़ को भारत के स्वच्छतम राज्यों की श्रेणी में पुरस्कृत किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा आयोजित विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने इस बार भी बाजी मारी है। इससे पहले साल 2019 और 2020 में भी छत्तीसगढ़ स्वच्छता के मामले में अग्रणी राज्य रहा है। 

भारत सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया को पुरस्कार ग्रहण करने के लिए नई दिल्ली आमंत्रित किया गया है। भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा हर साल देश के समस्त शहरों और राज्यों के मध्य स्वच्छ सर्वेक्षण का आयोजन किया जाता है। इसमें विभिन्न मापदंडों के अंतर्गत शहरी स्वच्छता का आंकलन किया जाता है। 

इस आधार पर होता है आंकलन

मुख्य रूप से घर-घर से कचरा एकत्रीकरण, कचरे का वैज्ञानिक रीति से निपटान, खुले में शौच मुक्त शहर, कचरा मुक्त शहर का थर्ड पार्टी के माध्यम से आंकलन करते हुए नागरिकों के फीडबैक को भी इसमें शामिल किया जाता है। इसी आधार पर राज्यों और शहरों की रैंकिंग जारी कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों तथा शहरों को पुरस्कृत किया जाता है।

छत्तीसगढ़ को सबसे ज्यादा निकाय पुरस्कार  

भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को सूचित किया गया है कि इस साल छत्तीसगढ़ ने फिर से स्वच्छता के क्षेत्र में अपना परचम लहराते हुए देश के स्वच्छतम राज्य के अपने दर्जे को बरकरार रखते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। छत्तीसगढ़ को न सिर्फ राज्य के रूप में,  बल्कि यहां के 61 शहरों को भी इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य होगा जिसके सबसे ज्यादा निकाय पुरस्कृत किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ देश का  पहला ODF++ राज्य निरूपित

छत्तीसगढ़ देश का ऐसा एक मात्र प्रदेश है, जहां पर नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी के सिद्धांतों के अनुरूप 9 हजार से ज्यादा स्वच्छता दीदियों द्वारा घर-घर से 1600 टन गीला और सूखा कचरा एकत्रीकरण करते हुए वैज्ञानिक रीति से कचरे का निपटान किया जाता है। इसके अलावा भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को देश का  पहला ODF++ राज्य निरूपित किया गया है।

CM ने जनता और सफाई कर्मचारियों को दी बधाई

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए इस सफलता का श्रेय प्रदेश की जागरूक जनता और यहां के कर्मवीर सफाई कर्मचारियों-अधिकारियों के परिश्रम को दिया है। नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के मंत्री शिवकुमार डहरिया ने भी इस सफलता के लिए राज्य की जनता द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए स्वच्छता से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।  

CM भूपेश और मंत्री डहरिया के प्रति आभार 

उन्होंने कहा है कि हम सभी मिलकर आगे भी छत्तीसगढ़ को स्वच्छता का सिरमौर बनाए रखेंगे। नगरीय प्रशासन और विकास विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी ने भी विभाग की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विभागीय मंत्री शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इसी प्रकार का प्रदर्शन दोहराने की बात कही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.