Media24Media.com: clashes between CRPF jawans

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label clashes between CRPF jawans. Show all posts
Showing posts with label clashes between CRPF jawans. Show all posts

CRPF के 2 जवानों के बीच हुई लड़ाई, विवाद इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे पर चला दी गोलियां, 1 की मौत

No comments Document Thumbnail

बस्तर मुनादी || जगदलपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां सीआरपीएफ 241 बटालियन के जवानों के बीच खूनी संघर्ष (CRPF Jawans clashed in Bastar) हो गया। जवानों के बीच हुए विवाद के बाद गोलीबारी भी हुई है। मौके पर एक जवान ने ताबड़तोड़ फॉयरिंग की। मामला केशलूर के पास स्थित सेड़वा कैम्प का बताया जा रहा है ।





इस हादसे (CRPF Jawan Shot in Jagdalpur) में एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। वहीं 1 अन्य जवान घायल हो गए। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है । हालांकि विवाद किस वजह से हुआ ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम मौके लिए रवाना हो चुकी है। 





Read More- आवास में लटका मिला जज का शव, कारणों का नहीं चला पता





शुक्रवार सुबह (CRPF Jawans clashed in Bastar) जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद आवेश में आकर गिरीश नाम के जवान ने प्रमोद और संतोष पर गोलीबारी कर दी। जवान ने अपनी रायफल में मौजूद 30 की 30 गोलियां प्रमोद पर उतार दीं और फिर संतोष को भी 5 गोलियां मारीं। मौके पर ही प्रमोद ने दम तोड़ दिया। संतोष बुरी तरह से घायल है। फायरिंग के बाद आरोपी जवान ने खुद को भी गोली मार ली, उसकी हालत भी गंभीर है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.