Media24Media.com: children's health deteriorated

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label children's health deteriorated. Show all posts
Showing posts with label children's health deteriorated. Show all posts

साप्ताहिक बाजार में गुपचुप खाकर बिगड़ी 7 बच्चों की तबीयत, सभी को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गुपचुप खाकर 7 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक सभी बाजार घूमने के लिए गए थे। यहीं उन्होंने गुपचुप खाया था। इसके बाद जैसे ही वे घर पहुंचे उनकी तबीयत बिगड़ गई। सभी को पहले पेट दर्द शुरू हुआ। इसके बाद उलटी होने लगी थी।

जानकारी के मुताबिक बिलाईगढ़ विकासखंड के भंडोरा गांव में साप्ताहिक बाजार लगा था। इसी बाजार में गांव के बच्चे घूमने गए थे। इसी दौरान उन्होंने बाजार में लगी गुपचुप दुकान से गुपचुप खाया था और घर गए थे। इधर, घर पहुंचने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। 

इलाज के बाद किया गया डिस्चार्ज

सभी को पहले पेट में दर्द शुरू हुआ। फिर उलटी होने लगी। इसके बाद परिजनों ने उनसे पूछा की उन्होंने क्या खाया है। तब बच्चों ने बताया कि उन्होंने बाजार में गुपचुप खाया था। बाद में इन्हें बिलाईगढ़ के ही सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के बाद उन्हें शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

बाहर में रखी खुली चीजों को नहीं खाने की अपील 

बिलाईगढ़ स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर राजेश प्रधान ने बताया कि सभी बच्चों का इलाज उन्होंने ने ही किया था। सभी अब खतरे से बाहर हैं। उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी से अपील की है कि भीषण गर्मी को देखते हुए बाहर में रखी खुली चीजों को खाने से परहेज करें और साफ-सफाई देखकर ही खाद्य पदार्थों का सेवन करें। नहीं तो हमारा स्वस्थ्या बिगड़ सकता है और हम बीमार पड़ सकते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.