Media24Media.com: children under the influence of Raipur railway station

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label children under the influence of Raipur railway station. Show all posts
Showing posts with label children under the influence of Raipur railway station. Show all posts

नशीली दवाई देकर बच्चों को बना रहे थे अपना शिकार, रायपुर से हुए गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

रायपुर पुलिस लगातार नशे का काला कारोबार करने वाले लोगों की धरपकड़ में लगी हुई है। इस बीच पुलिस ने कई ड्रग्स माफियाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रायपुर के रेलवे स्टेशन के पास छोटे बच्चों और महिलाओं को नशे की दवाई बचते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार किया है.। इन युवकों के पास से 500 टेबलेट नशे की दवाई मिली है।





ख़ुशखबरी- ऑनलाइन सिलेंडर बुक करने पर मिलेगा 500 रूपए का कैशबैक, ऐसे करें बुक





रेलवे स्टेशन के पास नशे का धंधा फल-फूल रहा है। यहां कई बच्चे नशे की चपेट में आ चुके हैं। शराब, सिगरेट के अलावा टेबलेट्स के आदी हो चुके नाबालिगों को अक्सर नशे के सौदागार अपना शिकार बनाते हैं। ये दवाईयां फ्री में देकर बच्चों को पहले तो नशे की लत लगाई जाती है फिर महंगे दामों में उसे बेचकर ये ड्रग्स माफिया अपनी जेब भरते हैं।





गिरफ्तार आरोपियों का गिरोह सक्रिय





गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला की ये सभी भिलाई से बड़ी संख्या में दवाई रायपुर में खपाने लेकर आते हैं। भिलाई में गिरोह सक्रिय है जो उत्तरप्रदेश से नशे की दवाई छत्तीसगढ़ में लेकर आता है।





कुछ ग्राहक पहले से फिक्स





नशे का समान बेचने वाले ये व्यापारी शहर में अपने ग्राहक पहले से ही फिक्स कर रखे है। इन्हे अक्सर दवाई सप्लाई करने रायपुर पहुंचते हैं।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.