Media24Media.com: chhattisgarh transfer news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label chhattisgarh transfer news. Show all posts
Showing posts with label chhattisgarh transfer news. Show all posts

छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले गए कई जिलों के कलेक्टर, दीपांशु काबरा बनाए गए कमिश्नर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। इसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी माना जा रहा है। राज्य शासन ने 16 IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें महासमुंद, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही समेत कई जिलों के कलेक्टर्स शामिल हैं। वहीं कलेक्टर्स के साथ ही IPS और IFS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक ऋतुराज रघुवंशी को नारायणपुर का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं नीलेश क्षीरसागर को महासमुंद, डोमन सिंह को बलौदाबाजार, नम्रता गांधी को गरियाबंद, ऋचा प्रकाश चौधरी को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कुलदीप शर्मा को कोरिया का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं टोपेश्वर वर्मा को सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग, महादेव कावरे को संभाग आयुक्त दुर्ग, श्याम लाल धावड़े को बस्तर संभाग आयुक्त बनाया गया है। 


सुनील कुमार जैन को सचिव स्कूल शिक्षा, अनिल साहू को छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड संचालक, धर्मेश कुमार साहू, संचालक भू अभिलेख, अभिजीत सिंह को प्रबंध संचालक स्मार्ट सिटी रायपुर बनाया गया है। वहीं विजय दया राम को आयुक्त ननि अंबिकापुर, रोक्तिमा यादव, CEO जिपं गरियाबंद, रोहित व्यास को CEO जिपं, बस्तर की जिम्मेदारी दी गई है।

IPS दीपांशु काबरा बनाए गए  कमिश्नर 

जारी आदेश के मुताबिक IPS अधिकारी दीपांशु काबरा को अब ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का चार्ज दिया गया है। ये पहली बार है जब किसी IPS अधिकारी को ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बनाया गया है। वहीं भारतीय वन सेवा के अधिकारी अनिल साहू को टूरिज्म बोर्ड का MD बनाया गया है।  राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल को CEO जिपं, कवर्धा, प्रभाकर पांडेय को आयुक्त ननि, कोरबा, दशरथ सिंह राजपूत को CEO, जिपं मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।

गरियाबंद पुलिस विभाग में फेरबदल

इधर, गरियाबंद एसपी जेआर ठाकुर ने TI , SI समेत ASI के थानों में फेरबदल किया है। इस लेकर उन्होंने गुरुवार को आदेश भी जारी कर दिया है।  आदेश के मुताबिक बसंत बघेल को देवभोग थाना प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि यहां पदस्थ विकास बघेल का तबादला राजनांदगांव जिले में हो गया था। वहीं भूषण चंद्राकर को पांडुका और सतउ राम नेताम को इंदागांव प्रभारी बनाया गया है। सहायक उपनिरीक्षक देवेंद्र वर्मा की पोस्टिंग गरियाबंद थाने में किया गया है। अजय सिंह को यातायात गरियाबंद भेजा गया है। 

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी, बदले गए इन जिलों के कलेक्टर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। इसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी माना जा रहा है।
सौरव कुमार रायपुर के नये कलेक्टर होंगे। रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन नए डीपीआर होंगे। रानू साहू को कोरबा कलेक्टर बनाया गया है। पदुम सिंह एल्मा धमतरी कलेक्टर बनाए गए हैं। भोस्कर विलास संदीपन बेमेतरा कलेक्टर होंगे। डीपीआर तारण प्रकाश सिन्हा राजनांदगांव के नए कलेक्टर होंगे। जितेंद्र शुक्ला को जांजगीर चाम्पा का नया कलेक्टर बनाया गया है।
देखिए पूरी सूची:-










































पुलिस विभाग में तबादला, 5 एसआई का हुआ ट्रांसफर

No comments Document Thumbnail

पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। रायपुर एसएसपी अजय यादव ने रायपुर जिले के पांच उप निरीक्षकों (Chhattisgarh Police Transfer News) का ट्रांसफर किया है। ऐसा माना जा रहा है कि इससे दूसरे थाने में बढ़ रहे अपराध में कमी लाई जा सकती है। इसके कारण 5 एसआई का तबादला किया गया है।





केंद्र से नहीं मिली मदद तो छत्तीसगढ़ सरकार उठाएगी वैक्सीनेशन का खर्च





रायपुर एसएसपी अजय यादव के जारी किए गए आदेश के मुताबिक ढालूदास माणिकपुरी को थाना धरसींवा पुलिस चौकी से रक्षित आरक्षी केंद्र रायपुर भेजा गया है। प्रियेश जॉन का ट्रांसफर आजाद चौक थाना से थाना धरसींवा के सिलतरा पुलिस चौकी किया गया है।





जयप्रकाश नेताम का तबादला (Police Transfer Update)





रायपुर एसएसपी अजय यादव ने लल्ला सिंह को रक्षित आरक्षित केंद्र से थाना धरसींवा तबादला किया गया है। इसके साथ ही जयप्रकाश नेताम को रक्षित आरक्षी केंद्र से डीडी नगर थाना भेजा गया है। तापेश्वर नेताम को रक्षित आरक्षी केंद्र से थाना उरला स्थानांतरित (Chhattisgarh Police Transfer News) किया गया है।


छत्तीसगढ़ में कई जजों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट में किन जजों का नाम है शामिल

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में कई जिलों के जजों का तबादले (Transfer of many judges in Chhattisgarh) हुए हैं. साथ ही तबादले की लिस्ट (Transfer list) भी जारी कर दी गई है. बता दें कि शुक्रवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (Chhattisgarh High Court) से जजों के ट्रांसफर का यह आदेश जारी हुआ है।





छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग की बड़ी सर्जरी, 198 पुलिसकार्मियों का ट्रांसफर





हाईकोर्ट से जारी आदेश के मुताबिक स्टेट कोऑपरेटिव ट्रिब्यूनल के चेयरमैन जस्टिस जगदंबा राय को जांजगीर चांपा का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है. इसके साथ ही उन्हें एससी-एसटी स्पेशल जज की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है. वहीं हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार अरविंद्र कुमार वर्मा को बिलासपुर और सेशन जज राजेश कुमार श्रीवास्तव को जांजगीर से दुर्ग भेजा गया है।









नीता यादव का कवर्धा ट्रांसफर





वहीं नीता यादव को स्पेशल जज एससी-एसटी जांजगीर से कवर्धा का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है. नीता यादव के तबादले के बाद जस्टिस जगदंबा राय जांजगीर के एससी-एसटी स्पेशल जज की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे।





बिहार के पू्र्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, 6 हफ्ते बाद होगी अगली सुनवाई





अरविंद्र कुमार सिन्हा को एडिश्नल प्रिंसपल जज फैमली कोर्ट रायपुर से मुंगेली का जिला एवं सत्र न्यायाधीश और पंकज कुमार सिन्हा को विधि एवं विधायी कार्य विभाग के एडिश्नल सिकरेट्री रायपुर से बेमेतरा का एडिश्नल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज बनाया गया है.









कई जिलों के न्यायाधीशों का ट्रांसफर





हाईकोर्ट के जानकारों का मानना है कि प्रदेश के जजों (Transfer of many judges in Chhattisgarh) के तबादले से प्रदेश की विधिक व्यवस्था में सुधार होगा। बता दें कि न्यायाधीशों का तबादला हमेशा उच्च न्यायालय से ही होता है। इस बार राज्य में कई जिलों के न्यायाधीशों को स्थानांतरित कर दिया गया है।





शहद मिलावट मामले में CCPA ने FSSAI को दिए उचित कार्रवाई करने के निर्देश





गौरतलब है कि प्रदेश में लंबे समय से जजों का तबादला नहीं हुआ था। हालांकि कई बार इसकी सुगबुगाहट जरूर सुनाई देती रही। वहीं काफी लंबे समय के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जजों के तबादले का आदेश जारी किया है। जानकारी के मुताबिक न्यायाधीशों के तबादले के बाद लंबित पड़े मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में जजों के कई पद खाली पड़े हुए हैं, जिसकी वजह से ज्यादातर अदालतों में मामले लंबित पड़े हुए है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.