Media24Media.com: chhattisgarh naxal news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label chhattisgarh naxal news. Show all posts
Showing posts with label chhattisgarh naxal news. Show all posts

तेलंगाना से गिरफ्तार खूंखार नक्सली सोबराय की कोरोना इलाज के दौरान मौत

No comments Document Thumbnail

सुकमा। छत्तीसगढ़ के खूंखार नक्सली सोबराय जिसे तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया था, आज उसकी मौत हो गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी हैं।





मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित नक्सली सोबराय की इलाज के दौरान मौत हुई है। उक्त मामले की पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी. ने की है। ज्ञात हो कि नक्सली सोबराय को दो जून को तेलंगाना के वारंगल से गिरफ़्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि बेहतर इलाज के लिए सोबराय को हैदराबाद ​रेफर किया गया था, जहां उनके मौत होने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार कई अन्य नक्सली भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोबराय नक्सलियों के कम्युनिकेशन विंग का चीफ था।





नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के कम्यूनिकेशन टीम का चीफ सोबराय कोरोना से पीड़ित था। वो इलाज कराने तेलंगाना के वारंगल पहुंचा था, जहां वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.