Media24Media.com: chhattisgarh latest news in hindi

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label chhattisgarh latest news in hindi. Show all posts
Showing posts with label chhattisgarh latest news in hindi. Show all posts

धमतरी: तिर्रा गांव में अगले तीन महीने तक धारा 144 लागू, कलेक्टर ने पारित किया आदेश

No comments Document Thumbnail

कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य (Collector Jai Prakash Maurya) ने धमतरी तहसील के तिर्रा गांव में दंड संहिता 1973 की धारा 144 के(Section 144 in Dhamtari) तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए आदेश पारित किया है। इसके तहत तिर्रा गांव में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल में किसी प्रकार का हथियार, लाठी, बल्लम, तलवार, चैन और अन्य हथियार अपने साथ लेकर नहीं चलेगा और न ही रखेगा। इसके अलावा पांच व्यक्ति से ज्यादा संख्या में एक जगह एकत्रित नहीं होंगे। यह आदेश दंड संहिता की धारा 144 की उपधारा (2) के तहत एकपक्षीय रूप से पारित किया गया है। यह आदेश तिर्रा गांव में आगामी तीन माह तक प्रभावशील रहेगा।





यह भी पढ़ें:- Horoscope 29 January 2021- लंबे समय से अटके काम होंगे पूरे, जानिए क्या करने होंगे उपाय





गौरतलब है कि धमतरी (Dhamtari News in Hindi) के अनुविभागीय दंडाधिकारी ने एक प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रस्तुत किया है, जिसके तहत तिर्रा गांव में बड़पारा के पास भूमि संबंधी विवाद के कारण कानून व्यवस्था की स्थिति बनने, वर्तमान में लोक प्रशांति के भंग होने और मानव जीवन सहित संपत्ति को खतरा होने की आशंका जताई गई है। इसके मद्देनजर कलेक्टर ने तिर्रा गांव में सामान्य जनजीवन और लोक संपत्ति की सुरक्षा को उत्पन्न हुए खतरे का निवारण करने के लिए यह आदेश (Section 144 in Dhamtari) पारित किया है।





अमलेश्वर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई





कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे (Collector Sarveshwar Narendra Bhure) के निर्देशानुसार दुर्ग जिले में अप्राधिकृत विकास,अवैध कालोनियों के विकास को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यालय संयुक्त संचालक, नगर, ग्राम निवेश विभाग दुर्ग और राजस्व विभाग दुर्ग के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नियमानुसार कालोनाईजर का रजिस्ट्रेशन किए बगैर व्यक्तियों के द्वारा कालोनी की स्थापना के उद्देश्य से भूमि का उपविभाजन और मार्गों का निर्माण कर अप्राधिकृत विकास किया गया था। जिसे हटाये जाने के लिए चिन्हांकित किया गया है।





यह भी पढ़ें:- 2 फरवरी को आएगा CBSE 10th और 12th बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी





वहीं गुरुवार को अमलेश्वर के कल्पतरू बिल्डर्स एंड डेव्हलपर्स और अमलेश्वर के खुड़मुड़ा रोड में रूपराम साहू अन्य के द्वारा किए गए अप्राधिकृत विकास को हटाने की कार्रवाई की गई।





कार्रवाई में ये थे शामिल





अवैध विकास कर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई में विमल बगवैया, प्रभारी संयुक्त संचालक नगर और ग्राम निवेश दुर्ग, आलोक वर्मा नायब तहसीलदार पाटन, मनोज कुमार रस्तोगी राजस्व निगम पाटन, पटवारी अश्वनी वर्मा, प्रतीक दीक्षित सहायक संचालक नगर और ग्राम निवेश दुर्ग, अनूप कुमार गढ़े वरिष्ठ शोध सहायक,संदीप पटेल, उप अभियंता, अमर सिंह बघेल, उप अभियंता, जामिल छत्रपाल सहायक ग्रेड-3 सहित मोहम्मद हारून उपस्थित रहे।


प्रदेश के इन 3 बड़े चेहरों के नाम पर ऑनलाइन ठगी की कोशिश

No comments Document Thumbnail

रायपुर : ठगों के हौसले इतने मजबूत हो चुके हैं कि अब मंत्रियों और नेताओं के नाम पर (Online fraud using Famous names) भी लोगों को ठगना शुरू कर दिया है। हाल ही में छत्तीसगढ़ में मंत्री और विधायकों के नाम पर ठगी की कोशिश (Online fraud in Chhattisgarh) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठगों ने नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन (State Warehouse Corporation) के अध्यक्ष अरुण वोरा के नाम ऑनलाइन कारोबार से जुड़े लोगों को निशाना बनाने की कोशिश की। गनीमत रहीं कि कोई इस झांसे में नहीं आया।





सबसे पहले ठगी की कोशिश विधायक विकास उपाध्याय के नाम पर की गई है। घटना की शिकायत विधायक उपाध्याय के निर्देश पर सरस्वती थाना में की गई है। दरअसल दीनदयाल उपाध्याय नगर में ऑनलाइन कैश ट्रांसफर एजेंसी चलाने वाले सचिन खत्री को अज्ञात व्यक्ति ने विधायक विकास उपाध्याय के निज सचिव के नाम पर कॉल किया। उस व्यक्ति ने ट्यूशन फीस के नाम पर मदद करने के लिए सचिन खत्री को ऑनलाइन कैश ट्रांसफर करने कहा।





अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज





ठग की साजिश को सचिन खत्री 9(Online fraud in Chhattisgarh) ने भांप लिया। जागरुकता से अंतत: साजिश नाकाम रही। इससे एक और आम नागरिक ऑनलाइन ठगी का शिकार होने से बच गया। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए विधायक विकास उपाध्याय ने अपने प्रतिनिधियों को संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस पर विधायक प्रतिनिधि शिव श्याम शुक्ला, संदीप तिवारी और वेद प्रकाश कुशवाहा ने सरस्वती नगर थाने में विधायक के नाम का दुरुपयोग करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।





कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के नाम पर भी ठगी





वहीं ठगी की दूसरी वारदात दुर्ग से कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के नाम से की गई। दुर्ग के प्रज्ञा च्वॉइस एवं लोक सेवा केंद्र के संचालक सुशील राजपूत से ठगी का प्रयास किया गया। यहां अनजान शख्स ने कॉल कर विधायक के नाम पर मुंबई में पैसे ट्रांसफर करने की बात कही। सेंटर संचालक ने दुर्ग कोतवाली में की इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं इस घटना के बाद विधायक ने लोगों से उनके नाम से आने वाले अनजान कॉल से सतर्क रहने की अपील भी की।





नोट्स देने के बहाने नाबालिग को स्कूल बुलाकर शिक्षक ने किया दुष्कर्म





इसके साथ ही ठगी ती तीसरी कोशिश मंत्री शिवकुमार डहरिया के नाम से की गई। बैंक मित्र से मंत्री के नाम से पैसे ट्रांसफर करवाने का प्रयास किया गया। आरंग थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।





कोवैक्सीन का इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य मंत्री ने किया इनकार





हालांकि अगर तीनों केसों को मिलाकर देखें तो ऐसा कहा जा सकता है तीनों मंत्रियों के नाम से ठगने वाला ग्रुप एक ही है। जो मंत्रियों का पीए बनकर लोगों को चूना लगाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन गनीमत रही है कि ये ठग अपनी कोशिश में कामयाब नहीं हो पाए हैं।


महिला ने लगाया था रेप का आरोप, नाराज युवक ने बदले के लिए 2 साल बाद उसकी बेटी और...

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक और मर्डर की वारदात हुई है। इस बार शहर दोहरे कत्ल (Double murder in Raipur) की वजह से सदमे में हैं।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के कुछ घंटे बाद ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी में महिला और उसकी मासूम बेटी की हत्या की हैं।मामला रायपुर के तेलीबांधा इलाके का है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने महिला से बदला लेने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया। जांच के दौरान पता चला है कि महिला ने दो साल पहले आरोपी पर बालात्कार का आरोप लगाया था। मृतिका की पहचान रोमा यादव (20)के रूप में हुई है।





जानकारी के मुताबिक घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के कृषि मेला मैदान के पीछे अब से कुछ देर पहले ही मैदान में एक महिला और उसकी बच्ची का शव देखा गया है, जिसकी सूचना तेलीबांधा थाने में दी गई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। शव को देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे आरोपी ने पहले महिला से विवाद किया उसके बाद चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।





फिल्मी पर्दे की कहानी अब रियल लाइफ में आएगी नजर, B.Sc की छात्रा बनेगी 1 दिन की CM





महिला की हत्या के बाद आरोपी ने मासूम बच्ची (latest Murder update in Raipur) को रेलवे ट्रेक में फेंक दिया। ट्रेन की चपेट में आने के बाद बच्ची के दो टुकड़े हो गये। पुलिस ने महिला और बच्चे का शव बरामद कर लिया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक के मृतिका महिला की पहचान नहीं हो पाई है।





छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी घोषित, 10 फरवरी से प्रारंभ होगी प्रायोगिक परीक्षाएं





युवती ने दो साल पहले लगाया था रेप का आरोप





अब तक तफ्तीश में पता चला है कि मृतका (Double murder in Raipur) ने आरोपी पर रेप का आरोप लगाया था। पिछले महीनों में ही आरोपी जेल से छूटा था। जेल से छुटने के बाद भी आरोपी लगातार उस महिला से मिल रहा था। कहा जा रहा है कि आरोपी से ही उस महिला ये बच्चा भी था। इसी बीच आज पुराने मामले को लेकर विवाद बढ़ा और फिर आरोपी ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस अभी इसे पुख्ता नहीं बता रही है। लेकिन आशंका इसी तरह की सामने आ रही है।


नए साल की पार्टी को लेकर गाइडलाइन जारी, इन शर्तों का करना होगा पालन

No comments Document Thumbnail

नव वर्ष 2021 के कार्यक्रमों को कोविड-19 के निर्देशों के अंतर्गत मनाए जाने के लिए आदेश जारी (Guidelines on new year party released) किए गए हैं, जिसमें 31 दिसंबर 2020 को नव वर्ष स्वागत कार्यक्रम और आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों को देखते हुए निर्देश प्रसारित किए गए हैं, जिसमें बताया गया है कि कार्यक्रम का आयोजन खुले और सार्वजनिक स्थान में नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार के जुलूस , सभा , रैली , सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जायेगा।





छत्तीसगढ़ में ट्रांसफरों का दिन रहा बुधवार, कई विभागों के अधिकारियों का ट्रांसफर , देखें पूरी लिस्ट





बता दें कि नव वर्ष 2021 के दौरान होने वाले आयोजनों में कोविड-19 को लेकर शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन कराए जाने के संबंध में पुलिस एक्शन में आ गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) ने राजधानी के होटल, ढाबा, लॉज, बार व रेस्टोरेंट संचालक और पार्टी आयोजकों की बैठक आयोजित की थी। बैठक में सभी को कोरना गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी गई है।





ट्रांजेक्शन फेल होने पर न करें ये गलती, पड़ सकता है भारी





ASP ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले होटल, ढाबा, लॉज, बार और रेस्टोरेंट संचालकों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जो लोग न्यू इयर पार्टी में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी।





न्यू इयर पार्टी को लेकर कोरोना गाइडलाइन जारी (Guidelines on new year party released)





  • कार्यक्रम स्थल पर 50% तक व्यक्तियों का या अधिकतम 200 व्यक्तियों का ही प्रवेश होगा।
  • कार्यक्रम स्थल में प्रवेश व निकासी के लिए अलग-अलग गेट होना आवश्यक है और दोनों गेट टच फ्री मोड पर होना आवश्यक है।
  • कार्यक्रम के दौरान आयोजन परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाना जरुरी होगा, ताकि कार्यक्रम का वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी किया जा सके, ताकि किसी प्रकार की अपराधिक गतिविधि होने पर अपराधी की पहचान की जा सके। या फिर कोरोना संक्रमित होने पर कांटेक्ट ट्रेसिंग किया जा सके।
  • कार्यक्रम का आयोजन किसी भी स्थिति में रात 12:30 बजे से अधिक समय तक नहीं किया जाएगा।
  • कार्यक्रम में छोटे बच्चे और बड़े बुजुर्गों का प्रवेश निषेध रहेगा।
  • कार्यक्रम के दौरान रात 11:55 से 12:30 बजे तक केवल हरित पटाखों का ही उपयोग किया जाएगा।
  • कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करना होगा।
  • कार्यक्रम में डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी, सिर्फ दो छोटे बॉक्स का ही प्रयोग कर सकते हैं।
  • कार्यक्रम के दौरान आयोजक गण सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग, ऑक्सीमीटर, हैंड वॉश और क्यू मैनेजमेंट सिस्टम का व्यवस्था करना अनिवार्य होगा।
  • कार्यक्रम में उपस्थित व्यक्ति खांसते, छींकते समय टिशु पेपर, रूमाल, मुड़ी हुई कोहनी का अनिवार्यत उपयोग करेंगे।
  • कार्यक्रम के आयोजक यह सुनिश्चित करेंगे कि उपयोग में लाए सामाग्री का ठीक से निपटारा किया जाए।
  • बिना अनुमति के कार्यक्रम का आयोजन न किया जायेगा।
  • प्रत्येक कार्यक्रम आयोजक समय पूर्व सोशल मिडिया में यह जानकारी देवें कि कोविड -19 कोरोना के कारण कार्यक्रम बृहद रूप से आयोजित नहीं किया जायेगा , जिससे लोगों की भीड़ न हो।
  • कार्यक्रम आयोजन के दौरान किसी प्रकार के मंच, पंडाल नहीं लगायें जाएंगे।
  • कोलाहल अधिनियम का पालन किया जायेगा।
  • थर्मल स्क्रिनिग में बुखार पाये जाने या कोरोना से संबंधित कोई भी सामान्य या विशेष लक्षण पाये जाने पर कार्यक्रम में प्रवेश नहीं देने की जिम्मेदारी कार्यक्रम के आयोजनकर्ता की होगी।
  • कार्यक्रम स्थलों पर पान , गुटखा , तम्बाकू का उपयोग कर सार्वजनिक स्थान पर थूकना प्रतिबंधित है।
  • कार्यक्रम आयोजन के दौरान अग्नि शमन यंत्रों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
  • कार्यक्रम आयोजन के दौरान यातायात नियमों का पालन किया जाएगा। ताकि किसी तरह के यातायात बाधित न हो यह सुनिश्चित किया जायेगा।
  • कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार के अस्त्र - शस्त्र का प्रदर्शन किया जाना प्रतिबंधित रहेगा ।
  • कार्यक्रम आयोजन स्थल पर एक रजिस्टर संधारित किया जाएगा , जिसमें उपस्थित होने वाले सभी व्यक्तियों का नाम , पता , मोबाइल नम्बर दर्ज किया जायेगा। ताकि उनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर कांटेक्ट ट्रेसिंग किया जा सके।




छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध, जानिए कैसे करें बचाव





वहीं आयोजन के दौरान एनजीटी और शासन के द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाना अनिवार्य होगा। वहीं किसी शर्तों का उल्लंघन या किसी तरह की अव्यवस्था होने पर इसकी समस्त जिम्मेदारी कार्यक्रम के आयोजनकर्ता की होगी, जिसके खिलाफ निर्देश के उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 सहपठित एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1987 और संशोधित 2020 एवं भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।


रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ी, कोरोना के मद्देनजर लिया गया फैसला

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (Chhattisgarh Board of Secondary Education) की हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक मुख्य परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2020-21 (Examination academic session 2020-21) के नियमित परीक्षार्थियों के लिए आवेदन पत्र जमा करने की तिथि को बढ़ा दी गई है।





21 दिसंबर से शुरू की जाएगी गन्ना खरीदी, घटा हुआ रकबा बन सकता है मुसीबत





बता दें कि कक्षा 9वीं के परीक्षार्थियों के पंजीयन के लिए निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा यह निर्णय स्कूलों के प्राचार्यों से प्राप्त आवेदनों और कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए लिया गया है।





शिक्षा मण्डल के सचिव प्रो. V.K. गोयल ने दी जानकारी





छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव प्रो. V.K. गोयल (Secretary of Chhattisgarh Board of Secondary Education Prof. V.K. Goyal) ने बताया कि पूर्व में माध्यमिक शिक्षा मण्डल की मुख्य परीक्षा साल 2020-21 के लिए नियमित परीक्षार्थियों के लिए आवेदन पत्र निर्धारित शुल्क के साथ भरवाएं जाने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर और कक्षा 9वीं के परीक्षार्थियों के लिए पंजीयन के लिए निर्धारित शुल्क के साथ अंतिम तिथि 30 नवंबर 2020 निर्धारित की गई थी।





31 दिसंबर तक जमा करना होगा आवेदन





तिथि बढ़ाने के बाद अब नियमित परीक्षार्थियों के लिए आवेदन पत्र निर्धारित शुल्क के साथ 31 दिसंबर तक जमा किए जा सकेंगे। इसी तरह कक्षा 9वीं के परीक्षार्थियों के पंजीयन के लिए निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन पत्र 31 दिसंबर तक जमा होंगे।





छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले





बता दें कि प्रदेश में रोजाना कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में रोजाना 1 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस (Coronavirus in Chhattisgarh) सामने आ रहे हैं। साथ ही कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।





रायपुर मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई MBBS की कक्षाएं, कोरोना गाइड लाइनों का किया जा रहा पालन





वहीं मंगलवार को 1,605 नए कोरोना मरीजों की पहचान (new corona positive patients found in chhattisgarh) की गई है, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों (active cases) की संख्या 17 हजार 637 हो गई है, जिनका इलाज प्रदेश के अलग-अलग कोविड अस्पतालों और होम आइसोलेशन में जारी है।





छत्तीसगढ़ में कोरोना की वजह से अब तक 3 हजार 135 लोगों की मौत





मंगलवार को मिले नए कोरोना मरीजों (New corona patients) के बाद अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या (total positive cases) बढ़कर 2 लाख 60 हजार 240 हो गई है। जबकि कोरोना की वजह से अब तक छत्तीसगढ़ में 3 हजार 135 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसी तरह राजधानी रायपुर में मंगलवार को 292 मरीजों की पुष्टि की गई है, जिसके बाद राजधानी में एक्टिव केस की संख्या 7 हजार 297 हो गई है। वहीं कोरोना के कारण राजधानी में अब तक 693 लोगों की मौत हो चुकी हैं।


नवा रायपुर में बनेगी अत्याधुनिक फिल्म सिटी, छत्तीसगढ़ी कलाकारों को मिलेगा सतत रोजगार

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में अत्याधुनिक फिल्म सिटी का निर्माण (Film City in Nava Raipur) किया जाएगा। फिल्म सिटी (Film City) में छत्तीसगढ़ी कलाकारों और फिल्म से जुड़े लोगों को अभिनय, वादन, गायन, लाईटिंग, साउंड जैसे प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जाएगी। कलाकारों को खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय और रायपुर के कमला देवी संगीत महाविद्यालय से भी सहयोग मिलेगा।









cg government job alert: अगर आप भी पाना चाहते है सरकारी नौकरी, तो इन पदों के लिए जल्दी करें अप्लाई





राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। राज्य सरकार छालीवुड (Film City in Nava Raipur) की परिकल्पना को मूर्त रूप देने जा रही है। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत (Minister Amarjeet Bhagat) ने हाल ही में फिल्म सिटी के प्रस्ताव को लेकर अधिकारियों की बैठक ली थी और उन्हें हैदराबाद और मुंबई जाकर फिल्म सिटी का मुआयना करने को कहा है। वहीं संस्कृति विभाग में फिल्म निर्माण सेल का गठन किया गया है।









300 एकड़ में फिल्म सिटी के निर्माण का प्रस्ताव





नवा रायपुर अटल नगर (Nava Raipur Atal Nagar) में फिल्म निर्माण के लिए अलग से फिल्म सिटी बनाई जा रही है। पुरखौती मुक्तांगन के निकट 300 एकड़ में फिल्म सिटी के निर्माण का प्रस्ताव है। संस्कृति विभाग द्वारा फिल्मों के संबंध में नीति का खाका तैयार किया गया है। फिल्म सिटी बनाने से राज्य की बहुरंगी संस्कृति के संरक्षण के साथ यहां के लोक कलाकारों, साहित्यकारों, शिल्पकारों सहित अनेक लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।





छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना





फिल्म सिटी के बनने से राज्य में फिल्म निर्माताओं को फिल्म निर्माण के लिए अलग-अलग लोकेशन में जाकर फिल्म की शूटिंग नहीं करनी पड़ेगी। एक ही स्थान पर उन्हें सभी सुविधा मिलेगी। प्रदेश में फिल्म सिटी बनने से छत्तीसगढ़ी फिल्मों की गुणवत्ता बढ़ेगी। वहीं उच्च स्तरीय तकनीकों का उपयोग होगा। इससे छत्तीसगढ़ी कलाकारों को सतत रूप से रोजगार मिलेगा।









छत्तीसगढ़ी कलाकारों को मिलेगा सतत रोजगार





छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए फिल्म विकास निगम बनाया गया है। इस निगम के माध्यम से राज्य में फिल्म महोत्सवों और कार्यशालाओं के आयोजन से फिल्म से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने में मदद मिलेगी। वहीं बहुत से साहित्यकारों, लेखकों, शिल्पकारों और इवेंट कंपनियों को भी रोजगार मिलेगा।





छत्तीसगढ़ में 14 दिसंबर तक 20.67 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 5.70 लाख किसानों ने बेचा धान





फिल्म और सिनेमा उद्योग लोगों के जीवन की नीरसता दूर करने में जहां सहायक हैं। वहीं इस उद्योग से व्यापार और पयर्टन जगत को भी इसका लाभ मिलता है। राज्य में आकर्षक पर्यटक और मनोरम स्थलों की यहां कमी नहीं है। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है, इससे फिल्म निर्माण उद्योग को भी फायदा होगा। देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं को भी छत्तीसगढ़ की नैसर्गिक खूबसूरती को देश के सामने लाने के लिए बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा।





यूपी में भी बनेगा फिल्म सिटी





बता दें कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath of Uttar Pradesh) ने 3 महीने पहले यूपी में देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने का एलान किया था। नोएडा या ग्रेटर नोएडा में नई फिल्म सिटी बन सकती है और सीएम योगी ने अधिकारियों को इसकी कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 'देश को एक अच्छी फिल्म सिटी की जरूरत है। उत्तर प्रदेश यह जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार है। हम एक उम्दा फिल्म सिटी तैयार करेंगे। फिल्म सिटी के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे का क्षेत्र बेहतर होगा।'


आज से पांच दिवसीय सरगुजा संभाग के दौरे पर रहेंगे सीएम बघेल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

सीएम भूपेश बघेल आज से यानी 11 दिसंबर से पांच दिवसीय सरगुजा संभाग के (Bhupesh Baghel on Surguja Visit) दौरे पर रहेंगे. सीएम भूपेश बघेल 11 और 12 दिसंबर को कोरिया जिले, 12 और 13 दिसंबर को बलरामपुर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके बाद 13 दिसंबर को दोपहर के बाद सरगुजा जिले के दौरे पर रहेंगे।





11 दिसंबर को कोरिया जिले में इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे बघेल





तय कार्यक्रमों के मुताबिक सीएम बघेल (Bhupesh Baghel on Surguja Visit) 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे कोरिया जिले के घुघरा गांव (Ghughra Village) पहुंचेंगे । जहां सीएम बघेल गौठान का अवलोकन और मल्टीयूटीलिटी सेंटर (Multi Utility Center) का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.40 बजे से 1.10 बजे तक बसवाही गांव में नवीन पंचायत भवन और उचित मूल्य की दुकान का अवलोकन और लोकार्पण करेंगे।





Corona in chhattisgarh: 1,518 नए मरीजों की पुष्टि, राजधानी में मिले सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस





सीएम बघेल बसवाही गांव (Baswahi Village) से दोपहर 1.15 बजे रवाना होकर 1.30 बजे कृषि महाविद्यालय चेरवापारा पहुंचेंगे और वहां पर विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. साथ ही आमसभा को संबोधित भी करेंगे।





शुक्रवार को कैसे रखें मां संतोषी का व्रत, जानिए व्रत-विधि और महत्व





सीएम दोपहर 2.35 बजे कृषि महाविद्यालय से प्रस्थान कर छिंदडाड गांव पहुंचेंगे. जहां वे धान खरीदी केन्द्रों का अवलोकन करेंगे. इसके बाद किसानों से चर्चा करेंगे। सीएम बघेल छिंदडाड से दोपहर 3.10 बजे रवाना होकर 3.20 बजे बैकुण्ठपुर के सर्किट हाउस पहुंचेंगे । वहीं शाम 4.30 बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर बैकुण्ठपुर स्थित झुमका बोट क्लब पहुंचेंगे. जहां फिश एक्वेरियम का लोकार्पण और अवलोकन करेंगे।





12 दिसंबर को इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे बघेल





फिश एक्वेरियम का लोकार्पण और अवलोकन के बाद सीएम बघेल शाम 5.50 बजे सर्किट हाउस पहुंचने. जहां विभिन्न समाज प्रमुखों और संगठन प्रमुखों से भेंटकर चर्चा करेंगे. इसके बाद रात को वहीं आराम करेंगे। सीएम बघेल 12 दिसंबर को दोपहर 12.15 बजे बैकुण्ठपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.30 बजे गोदरीपारा चिरमिरी पहुंचेंगे और उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सीएम गोदरीपारा से रवाना होकर 1.50 बजे बलरामपुर के पुलिस लाइन पहुंचेंगे. जहां बलरामपुर के न्यू सर्किट हाउस में विभिन्न समाज प्रमुखों के संगठन से भेंट और चर्चा करेंगे. इसके बाद रात को आराम करेंगे।





13 दिसंबर को इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम





13 दिसंबर को सीएम बघेल बलरामपुर में दोपहर 12.10 बजे आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. इसके बाद आमसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वहां से 1.45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 2.15 बजे सरगुजा जिले के लुण्ड्रा तहसील मुख्यालय पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लुण्ड्रा से दोपहर 3.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.40 बजे सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर पहुंचेंगे। जहां सीएम रात को आराम करेंगे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.