Media24Media.com: chhattisgarh gets 8 new ips of 2020 batch

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label chhattisgarh gets 8 new ips of 2020 batch. Show all posts
Showing posts with label chhattisgarh gets 8 new ips of 2020 batch. Show all posts

छत्तीसगढ़ को मिले 8 नए IPS ऑफिसर, SI,ASI सहित प्रधान आरक्षकों के तबादले

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ को भारतीय पुलिस सेवा के IPS 2020 कैडर के 8 नए अफसर मिले हैं। MHA ने IPS के लिए सेलेक्ट 150 अभ्यर्थियों के कैडर का आवंटन कर दिया है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ (New IPS Joining)से UPSC 2020 में IPS के लिए सेलेक्ट इकलौते अभ्यर्थी उमेश गुप्ता को होम कैडर मिला है। उमेश कुमार गुप्ता की ऑल इंडिया में 162वीं रैंकिंग है।





पुलिस विभाग में तबादला, 5 एसआई का हुआ ट्रांसफर





वहीं 203वीं रैंक बिहार के विकास कुमार सिंह, 207वीं रैंक बिहार की पूजा कुमार, 215वीं रैंक उत्तर प्रदेश के चिराग जैन, 455 मध्यप्रदेश के मयंक गुर्जर, 464वीं रैक मध्यप्रदेश के संदीप कुमार पटेल, 466वीं रैक तेलंगाना की राजनला समरूथि और 597वीं रैंक झारखंड के रॉबिनसन गुरिया को भी छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। इससे पहले नए कैडर के छत्तीसगढ़ को 6 IAS अधिकारी (New IPS Joining) मिले थे।





SI,ASI सहित प्रधान आरक्षकों के तबादले(New IPS Joining)





वहीं बिलासपुर पुलिस में मंगलवार को पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना सूची जारी की गई है। जारी सूची में उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक,आरक्षक सहित कुल 27 पुलिसकर्मी शामिल है। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को ही जिले के 12 थाना प्रभारियां का ट्रांसफर कर दिया था।









इससे पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए रायपुर एसएसपी अजय यादव ने रायपुर जिले के पांच उप निरीक्षकों (Chhattisgarh Police Transfer News) का ट्रांसफर किया था। ऐसा माना जा रहा है कि इससे दूसरे थाने में बढ़ रहे अपराध में कमी लाई जा सकती है। इसके कारण 5 एसआई का तबादला किया गया। रायपुर एसएसपी अजय यादव के जारी किए गए आदेश के मुताबिक ढालूदास माणिकपुरी को थाना धरसींवा पुलिस चौकी से रक्षित आरक्षी केंद्र रायपुर भेजा गया। प्रियेश जॉन का ट्रांसफर आजाद चौक थाना से थाना धरसींवा के सिलतरा पुलिस चौकी किया गया।





जयप्रकाश नेताम का तबादला (New IPS Joining)





रायपुर एसएसपी अजय यादव ने लल्ला सिंह को रक्षित आरक्षित केंद्र से थाना धरसींवा तबादला किया गया। इसके साथ ही जयप्रकाश नेताम को रक्षित आरक्षी केंद्र से डीडी नगर थाना भेजा गया। तापेश्वर नेताम को रक्षित आरक्षी केंद्र से थाना उरला स्थानांतरित (Chhattisgarh Police Transfer News) किया गया।





पुलिस विभाग में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस अफसरों का तबादला





पुलिस विभाग में तबादलों (Transfer in Police Department) का दौर जारी है। कुछ दिन पहले ही प्रदेश के 6 से ज्यादा पुलिस अफसरों के ट्रांसफर आर्डर जारी किए गए थे। रायपुर पुलिस मुख्यालय में सीडी तिर्की को एडिश्नल एसपी की जिम्मेदारी सौपी गई। वे इससे पहले मुंगेली में कार्यरत थे।





इनका हुआ तबादला (Transfer in Police Department)





कोरिया के एडिश्नल एसपी पंकज कुमार शुक्ला को बीजापुर का एडिश्नल एसपी बनाया गया है।
कवर्धा एडिश्नल एसपी अनिल सोनी को जांजगीर-चांपा एडिश्नल एसपी बनाया गया है। संजय कुमार महादेवा को जीपीएम एडिश्नल एसपी से मुंगेली एडिश्नल एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।





मधुलिका सिंह को बनाया गया एसपी






मधुलिका सिंह को जांजगीर-चांपा का एडिश्नल एसपी से कोरिया एडिश्नल का एसपी बनाया गया है।
राहुल देव शर्मा को कोरबा सीएसपी से रायपुर विधानसभा डीएसपी बनाया गया है।
योगेश कुमार साहू को पीएचक्यू डीएसपी से कोरबा सीएसपी बनाया गया है।





इससे पहले भी किए जा चुके हैं तबादले





रायपुर में पुलिस विभाग ने 5 जनवरी को भी तबादला किया था. एसएसपी अजय यादव ने राजधानी में पदस्थ पुलिसकर्मियों के तबादले की आदेश जारी किया था। जारी आदेश के मुताबिक 1 निरीक्षक और 11 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया था। जिसमें कुशल प्रसाद शुक्ला को आरक्षित केंद्र से थाना कोतवाली, शशांक सिंह को आरक्षित केंद्र से मौदहापारा थाना, रूपेंद्र कुमार देवांगन को आरक्षित केंद्र से राखी थाना इलाके में और जहीर अहमद निजामी को आरक्षित केंद्र से विधानसभा भेजा गया था।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.