Media24Media.com: bride ran away with her lover in MP

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label bride ran away with her lover in MP. Show all posts
Showing posts with label bride ran away with her lover in MP. Show all posts

अजब-गजब: विदाई के दिन दूल्हे के सामने प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, जानिए क्या है पूरा मामला

No comments Document Thumbnail

MP के सतना से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां शादी के बाद पति के साथ विदा हुई दुल्हन रास्ते में अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है कि सतना के अहिरगांव में 14 दिसंबर को एक लड़की की शादी धूमधाम से हुई थी। पूरे हिंदू रीति रिवाज से परिवार ने शादी की सभी रस्में पूरी की। अगले दिन कुशवाहा परिवार ने अपनी बेटी को उसके दूल्हे के साथ विदा कर दिया। 

दुल्हन कार में सवार होकर अपने पति के साथ ससुराल के लिए रवाना हो गई, लेकिन रास्ते में उसने कार रुकवाई और पहले से बाइक लेकर वहां खड़े अपने बॉयफ्रेंड अशोक यादव के साथ फरार हो गई। नई नवेली दुल्हन को किसी और के साथ भागता देखकर दूल्हा हैरान रह गया, जिसके बाद उसे खाली हाथ अपने घर वापस लौटना पड़ा। दूल्हे के परिवार ने मामले की खबर तुरंत दुल्हन के परिवार को दी। ये खबर सुनते ही उसके मायके में हड़कंप मच गया। 

प्रेमी और दुल्हन को किया गया SDM के सामने पेश

पूरा परिवार तुरंत उसके ससुराल पहुंचा और सिविल लाइन थाने में उन्होंने मामले की शिकायत की। दुल्हन को ढूंढने के लिए पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी करा दी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर देर रात पुलिस ने दुल्हन को उसके बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक दुल्हन और उसके प्रेमी को SDM के सामने पेश किया गया। लड़की ने  SDM से कहा कि वो अपने मायके और ससुराल दोनों ही जगह नहीं जाना चाहती है। 

प्रेमी के साथ चली गई दुल्हन

लड़की ने कहा कि वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ जिंदगी बिताना चाहती है, जिसके बाद उसने अपने सारे गहने मायके वालों को सौंप दिए और अपने बॉयफ्रेंड अशोक यादव के साथ चली गई। बयान दर्ज कराने के बाद SDM उस पर कोई दवाब नहीं बना सके। मायके और ससुराल वालों के सामने दुल्हन अपने प्रेमी के घर चली गई। वहीं नई नवेली दुल्हन के प्रेमी संग फरार होने की खबर गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

गांव में हो रही चर्चा

इस घटना का खामियाजा सबसे ज्यादा दूल्हे को भुगतना पड़ा है। उसकी कोई गलती न होने के बाद भी उसे बिना दुल्हन के ही अपने घर लौटना पड़ा। उसकी दुल्हन उसकी आंखों के सामने अपने प्रेमी के साथ चली गई और वह कुछ न कर सका। इधर, इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बाते कर रहे हैं। ये गांव में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.