Media24Media.com: bomb blast in chhattisgarh

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label bomb blast in chhattisgarh. Show all posts
Showing posts with label bomb blast in chhattisgarh. Show all posts

माना एयरपोर्ट पर विजिटर्स की एंट्री बंद, सुरक्षा बढ़ी

No comments Document Thumbnail

रायपुर । दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास के करीब हुए हमले (High Alert on Airport) के बाद देश के जिन 63 एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसमें स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट भी शामिल हैं।





एयरपोर्ट प्रबंधन को इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है। आदेश प्राप्त होने के बाद माना एयरपोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, वहीं चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही २४ घंटे सतत निगरानी के आदेश दिए गए हैं। यहां सीएसआईएफ ने मोर्चेबंदी के साथ ही अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी लगाई है। एयरपोर्ट इंटेलिजेंस की टीम को भी अलर्ट किया गया है।





टैक्स चोरी पड़ेगी महंगी, निगम अमला पहुंच सकता है आपके घर





एयरपोर्ट में हाई अलर्ट के दौरान एयरपोर्ट परिक्षेत्र में सतत निगरानी (High Alert on Airport)के लिए आउटर में सघन चौकसी के साथ ही रात्रिकालीन ड्यूटी में सख्ती बरती गई है। हाई अलर्ट लागू रहने तक एयरपोर्ट में विजिटर्स के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। साथ ही यात्रियों को भी यात्रा के दौरान सघन चेकिंग की जाएगी। सुरक्षा के स्तरों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है।





एयरपोर्ट में वर्तमान में कोविड-19 की वजह से कॉन्टेक्टलेस चेकिंग प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है, लेकिन हाई अलर्ट में जरूरत पडऩे पर फिजिकल जांच भी की जाएगी। किसी भी तरह के इमरजेंसी लैंडिंग और हवाई उड़ानों के संबंध में हाई अलर्ट एसओपी को लेकर एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट को भी आगाह कर दिया गया है।


बीजापुर में बम धमाका, नक्सलियों ने सुरक्षा बल के जवानों के लिए बिछाया था जाल

No comments Document Thumbnail

बस्तर : बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में सड़क से 100 मीटर दूरी पर एक बम धमाका (Blast in Bijapur News) हुआ है। थाना क्षेत्र के पुसनार-बेचापाल के बीच सड़क निर्माण वाले स्थान से कुछ दूरी पर यह धमाका (blast) हुआ है। नक्सलियों ने यह बम सड़क निर्माण में लगे सुरक्षा बल के जवानों के लिए बिछाया था। लेकिन किसी जंगली सूअर (wild boar) के पैर पड़ने से बम का टिकट दब गया और धमाका पहले ही हो गया।





वहीं मौके पर से सुरक्षा बल के जवानों ने दो और डायरेक्शन बम (direction bomb) बरामद किए हैं। जिन्हें निष्क्रिय कर दिया गया। जानकारी के अनुसार इसी क्षेत्र में जिला बल, डीआरजी और सीएएफ के जवान सर्चिंग पर लगे हुए थे। वही मौके पर जवानों को 50 किलो का स्पाइक भी बरामद किया है। नक्सलियों ने यह बम सुरक्षा बल के जवानों के लिए प्लांट किया था लेकिन गनीमत रही कि हादसे में किसी भी जवान को नुकसान नहीं पहुंचा।





13 साल की नाबालिग के साथ 3 दिन तक दुष्कर्म, जिस-जिस से बच्ची ने मांगी मदद सभी ने उठाया फायदा





बता दें कि दिन पहले ही इसी तरह के एक बम धमाके (Blast in Bijapur News) में कुछ जवान शहीद हो गए थे। क्षेत्र में जिला पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम लगातार नक्सली गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। हाल ही में सुरक्षा बल ने कुछ इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.