Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label big breaking. Show all posts
Showing posts with label big breaking. Show all posts

Big Breaking : ईंट भट्ठा में आग लगाकर ऊपर ही सो गए श्रमिक, 5 की मौत, एक गम्भीर

No comments Document Thumbnail

आनंदराम पत्रकारश्री.

महासमुन्द। जिला मुख्यालय से दूरस्थ अंचल के गांव गढ़फुलझर में बीती रात दिल दहला देने वाली घटना घट गई। ईंट भट्ठा में ईंटों को पकाने के लिए आग लगाकर भट्ठा के ऊपर ही सो गए श्रमिकों में से की दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं एक श्रमिक गम्भीर है। उपचार के लिए उन्हें बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने घटना की पुष्टि की है।

 ग्रामीण सूत्रों और घटनास्थल पर पहुंचे 'मीडिया' के ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार गांव में कुंज बिहारी पांड़े का ईंट का भट्ठा है। ( कुंज बिहारी, माटीकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चंदशेखर पांड़े के छोटे भाई हैं। ) वह श्रमिकों से ईंट बनवाकर उसे पकाने के लिए ठेका पर दिए थे। जहां ग्राम गढ़फुलझर के 6 श्रमिक गंगा राम बिसी (55), दशरथ बिसी(30), सोना चंद भोई (40), वरुण बरिहा(24), जनक राम बरिहा(35) और मनोहर बिसी(30) काम कर रहे थे। रात 12 बजे तक ईंट भट्ठा में काम चल रहा था।
घटना स्थल: इस ईंट भट्ठा के ऊपर सो गए थे 6 श्रमिक

 ग्रामीणों का कहना है कि सभी श्रमिक काम का थकान मिटाने शराब पीकर भट्ठा के ऊपर लेट गए थे। ईंट भट्ठा से निकलने वाले धुएं से सभी का दम घूंट जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों में तीन लोग एक ही परिवार के पिता और दो पुत्र हैं। घटना रात12 से 4 बजे के बीच की की है। सुबह 5 बजे एक ग्रामीण जब भट्ठा से धुआं उठते देखा और ऊपर सो रहे लोगों को आवाज लगाया तब कोई जवाब नहीं मिलने से अनिष्ट की सूचना बसना पुलिस को दी गई। बसना टीआई कुमारी चंद्राकर घटना स्थल पर पहुंची और सभी को अस्पताल रवाना किया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बहरहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में रखा गया है। गांव में मातम छा गया है। 

देखिये:- दिल दहला देने वाली घटनास्थल की तस्वीरें







Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.