Media24Media.com: bengal road accident

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label bengal road accident. Show all posts
Showing posts with label bengal road accident. Show all posts

कार और वैन पर पलटा बोल्डर से लदा ट्रक, हादसे में 13 की मौत, 18 घायल

No comments Document Thumbnail

गुजरात के सूरत में हुए दर्दनाक हादसे (Surat Accident) के बाद अब जलपाईगुड़ी में एक और भीषण हादसा(Truck accident in Jalpaiguri) हुआ है। दरसअल पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी (Jalpaiguri) में बोल्डर से लदा एक ट्रक एक कार और मैजिक वैन के ऊपर पलट गया, जिससे 13 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 18 लोग बूरी तरह जख्मी हो गए हैं। घायलों को जलपाईगुड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






https://twitter.com/ANI/status/1351711526856507394?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1351711526856507394%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Ftcp24.news%2F2021%2F01%2F20%2F13-killed-in-jalpaiguri-bengal-road-accident%2F




बताया जा रहा है कि ट्रक पर पत्थर लोड था और ओवरलोडिंग था, जिसकी वजह से ट्रक का संतुलन बिगड़ा और इसने 13 लोगों की जान ले ली। वहीं घटना के बाद सड़क पूरी तरह जाम हो गया था। स्थानीय विधायक मिताली रॉय के मुताबिक हादसे में 13 लोगों की जान गई है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को जलपाईगुड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है ओवरलोडिंग की वजह से ट्रक का संतुलन बिगड़ा और इसने 13 लोगों की जान ले ली।






https://twitter.com/ChandanRaut_/status/1351807477369589760




सड़क किनारे सो रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, हादसे में 15 लोगों की मौत, 5 का इलाज जारी





पुलिस ने बताया कि रात नौ बजकर पांच मिनट पर हुए हादसे की खबर मिलते ही सभी को अस्पताल पहुंचाने पर फोकस किया। वहीं अस्पताल के मुताबिक मरने वालों में दो पुरुष, छह महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया है। जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक सामान्य हो गया है। वहीं ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।









24 घंटे में दूसरी बड़ी घटना(Truck accident in Jalpaiguri)





बता दें कि सोमवार को गुजरात के सूरत में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे 22 मजदूरों को कुचल दिया था। इस हादसे में 15 मजदूरों की मौत हो गई थी। जबकि बाकी बूरी तरह घायल हो गए थे, जिनका इलाज अभी जारी है। उस हादसे के 24 घंटे के बाद ही एक और बड़ा हादसा बंगाल में हो गया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.