Media24Media.com: beds in hospitals of Raipur through this new portal

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label beds in hospitals of Raipur through this new portal. Show all posts
Showing posts with label beds in hospitals of Raipur through this new portal. Show all posts

अब इस नए पोर्टल के माध्यम से ले सकते हैं रायपुर के अस्पतालों में बिस्तरों की जानकारी, विभिन्न सेवाओं के लिए नंबर जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर के अस्पतालों में कोरोना के इलाज के लिए उपलब्ध बिस्तरों की रियल टाइम जानकारी के लिए नया पोर्टल www.cgcovidjansahayta.com शुरू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस पोर्टल के माध्यम से रायपुर जिले के निजी कोविड अस्पतालों की जानकारी अपलोड की गई है। किसी भी मरीज को अगर बेड की आवश्यकता है तो इस लिंक के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकता है।





दूसरे राज्यों से आने वालों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में ठहराना और कोरोना जांच कराना जरुरी: CM बघेल





विभिन्न अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरों की उपलब्धता की जानकारी के लिए इस पोर्टल के मीनू ऑप्शन में जाना पड़ता है। यहां से उसे विभिन्न अस्पताल में उपलब्ध सामान्य बेड, ऑक्सीजन बेड, एचडीयू बेड, आईसीयू बेड और वेंटिलेटर बेड की जानकारी मिल जाती है। इस महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर मरीज अनावश्यक भटकने से बच सकते हैं और अपनी जरूरत और सुविधा के मुताबिक अस्पताल का चयन कर सकते हैं।





प्रोटोकॉल की जानकारी





इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी नागरिक अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान के कोरोना इलाज के प्रोटोकॉल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । पोर्टल के माध्यम से कोरोना संबंधी भ्रांतियों को भी दूर किया जा सकता है। यही नहीं 'हमर गोठ सेहत बर' जैसे  कार्यक्रम के माध्यम से डॉक्टर साहब से जानकारी ली जा सकती हैं।





रायपुर में विभिन्न सेवाओं के लिए नंबर जारी





रायपुर जिले में आवश्यक जानकारी, सुविधा और सेवाओं के लिए विभिन्न कंट्रोल रूम बनाए गए हैं । नागरिक इन कंट्रोल रूम के माध्यम से  सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं। कोरोना संबंधी सामान्य जानकारी के लिए (सुबह 8 से रात 10 बजे तक) फोन नंबर 8602270023, 8602290023, 8602780023, 8602920023, 07714320202 पर संपर्क किया जा सकता है।





होम आइसोलेशन का हेल्प लाइन नंबर





होम आइसोलेशन का हेल्प लाइन नंबर 7566100283, 7566100284 और 7566100285 और 788010 0313, 7880100314 और 7880100315 है। चिकित्सालयों में इलाज के दौरान ज्यादा राशि लेने, राशि वसूली के लिए डेड बॉडी नहीं देने, एंबुलेंस के लिए ज्यादा राशि वसूलने जैसी शिकायतें के लिए  हेल्पलाइन का नंबर  +91 86022 70023 है।





सुविधा केंद्र के कंट्रोल रूम का नंबर





होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के घर पहुंच ऑक्सीजन संबंधी सहायता के लिए 'ऑक्सीजन आन व्हील्स ' व्हाट्सअप न. 8575333339 पर या 0771-4055574 संपर्क कर सकते हैं। श्रमिक सुविधा केंद्र के कंट्रोल रूम का नंबर 9109849992 और  0771-2443809 है। अगर किसी जरूरतमंद को भोजन की आवश्यकता हो तो कंट्रोल रूम का फोन नंबर 0771- 4055574  हैं।





सहायता और जानकारी के लिए फोन नंबर





कोरोना को पराजित कर कोई व्यक्ति या परिवार स्वस्थ हो चुका है, तो घर में रखी अप्रयुक्त दवाओं को जरूरमंद मरीजों तक पहुंचाने के लिए अपनी दवाइयां दान कर सकते हैं। यह दवाइयां स्मार्ट सिटी कार्यालय , स्टेडियम, बूढ़ा तालाब के सामने, रायपुर और नगर निगम रायपुर के जोन कार्यालयों में प्रदाय की जा सकती है। इस संबंध में सहायता और जानकारी के लिए फोन नंबर 0771 4055574  या 74897 71149 पर संपर्क किया जा सकता है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.