Media24Media.com: balrampur farmer

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label balrampur farmer. Show all posts
Showing posts with label balrampur farmer. Show all posts

शमीम के खेत में जब बना पक्का कुआं, शासन प्रशासन को देने लगे हैं दुआ

No comments Document Thumbnail

हर साल खेतों में बुआई के साथ अच्छी फसल की उम्मीद लगाए किसान मोहम्मद शमीम मौसम की दगाबाजी से परेशान रहता था। ऐसा कोई साल नहीं, जब उन्होंने मेहनत न की हो। तमाम कोशिशों के बावजूद जब बारिश नहीं होती थी और खेत में लगी फसल सूख जाती थी तो किसान शमीम का सपना अधूरा ही रह जाता था। वह चाहकर भी कुछ नहीं कर सकता था क्योंकि उसके खेत के पास सिंचाई का कोई साधन भी नहीं था। अब जबकि मनरेगा से उनके खेत के पास पक्का कुआं बन गया है तो किसान शमीम बहुत खुश है। शासन प्रशासन का आभार मानते हुए वह कहता है कि पक्का कुआं बन जाने से उसे खेतों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी  उपलब्ध होगी। उसके खेतों में लगी फसल पानी की कमी से मुरझाएंगे नहीं।


बलरामपुर जिले के विकासखंड शंकरगढ़ के अंतर्गत सरिमा के निवासी मोहम्मद शमीम ने बताया कि 2020-21 में मनरेगा के तहत खेत में कूप निर्माण की स्वीकृति मिली। अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के बाद निर्धारित समय पर कूप तैयार भी हो गया। कृषक शमीम ने बताया कि इस क्षेत्र में सिंचाई की स्थाई व्यवस्था नहीं होने से किसानों को बारिश पर ही निर्भर रहना पड़ता है। कई बार क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों की फसल बर्बाद हो जाती है। 

किसानों की उम्मीद 

उन्होंने बताया कि कूप निर्माण के साथ उन्हें सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है। अब उन्हें गर्मी के दिनों में भी फसल लेने में आसानी होगी। मोहम्मद शमीम ने बताया कि वह धान की खेती के साथ ही भविष्य में पानी की आवश्यकता वाले अन्य फसलों की खेती का विचार कर रहा हैं, जो पहले संभव नहीं था। मनरेगा से खेत में पक्का कुआं बनने के बाद शमीम सबकों दुआ देते हुए कहते हैं कि शासन की इस योजना का लाभ जरूरतमंद किसानों को जरूर उठानी चाहिए ताकि खेतों में फसल उगाने और फसल उगाकर आर्थिक समृद्धि की राह में आगे बढ़ने की किसानों की उम्मीद समय पर पूरी हो सके।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.