Media24Media.com: attack of stray animals

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label attack of stray animals. Show all posts
Showing posts with label attack of stray animals. Show all posts

आवारा पशुओं के हमले से रोजाना हो रही 3 लोगों की मौत, केंद्र सरकार के रिपोर्ट में खुलासा

No comments Document Thumbnail

देश में आवारा पशुओं के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। हमलों के कारण रोजाना देश में औसतन तीन लोगों की मौत हो रही है। आवारा पशुओं के हमले को रोकने और इन हमलों से होने वाले जानमाल के नुकसान को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने अपनी गाइडलाइन में बदलाव किया है। केंद्र सरकार ने आवारा पशुओं और दूसरे जानवरों की अलग-अलग श्रेणी बनाकर उसके आधार पर गाइडलाइन तय की है। 

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लावारिस पशुओं का वैक्सीनेशन करने को भी कहा है। सरकार का कहना है कि अगर आवारा पशु बीमार हैं तो उनका सही ढंग से इलाज कराया जाए। उसके बाद इनका वैक्सीनेशन करवाया जाए, जिससे इन पशुओं से होने वाले संक्रमण इंसानों के बीच में न फैले। केंद्र सरकार ने राज्यों को ये भी निर्देश दिया कि राज्य सरकार ऐसे लोगों की पहचान करें जो अपने पशुओं को किसी बीमारी हो जाने या उनके काम लायक न होने पर उन्हें बेसहारा छोड़ देते हैं। 

केंद्र सरकार ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गाइडलाइन में ऐसा प्रावधान किया गया है, जिससे शिकायत तंत्र और पशु हेल्पलाइन पोर्टल बनाया जाए। जांच में कोई आवारा पशु हो तो उसकी बीमारी को देखते हुए इलाज कराया जाए, अगर किसी पशु को संक्रामक बीमारी हो तो उसे अलग रखा जाए। इससे संक्रमण किसी दूसरे पशु या किसी इंसान में न फैले। साथ ही किसी ऐसे बीमारी या संक्रमण से ग्रसित पशु जिनका इलाज संभव न हो तो उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से खत्म कर दिया जाए। 

इन राज्यों में सबसे ज्यादा आवारा पशु

केंद्र सरकार ने साल 2022 के फरवरी महीने में एक रिपोर्ट तैयार करवाई थी, जिसमें पता चला कि 2019 गणना के मुताबिक देश में 2.03 करोड़ आवारा पशु हैं। इनमें आवारा गो-पशु और कुत्तों की संख्या भी शामिल है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 493 आवारा पशु हैं। वहीं दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश 469 अंक के साथ है। इसके बाद छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, झारखंड, पंजाब और हरियाणा में भी ज्यादा संख्या में आवारा पशु हैं। बता दें कि आवारा पशुओं के कारण लगातार सड़क हादसे भी हो रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.