Media24Media.com: against

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label against. Show all posts
Showing posts with label against. Show all posts

महासमुन्द : महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द. केंद्र सरकार के बेतहाशा महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम  के निर्देश पर महासमुंद महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस भवन के समक्ष नेहरू चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर एवं कांग्रेस कमेटी महिला शहर अध्यक्ष अन्नू चंद्राकर के द्वारा किया गया। धरना प्रदर्शन करके केंद्र की बीजेपी सरकार के द्वारा आम जनता के ऊपर बेतहाशा महंगाई का जो बोझ बढ़ा दिया है. 



उसके विरोध में जमकर नारेबाजी की गई एवं कांग्रेसजनों के द्वारा बीजेपी की नेताओं के द्वारा देश की महंगाई को नियंत्रित ना कर पाने की अक्षमता को बताते हुए तत्काल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह को त्यागपत्र देकर देश पर बढ़ गए,आर्थिक बोझ एवं देश की जनता के ऊपर लादे जाने वाली महंगाई से मुक्त करने की मांग की गई. डॉ.रश्मि चंद्राकर ने कहा कि आज देश में चारों तरफ महंगाई की हाहाकार हैं. अच्छे दिन लाने का वादा करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के जनता के लिए बुरे दिन ला दिए 60 रूपए का पेट्रोल 110 रूपए एवं 40 रूपए का डीजल को 100 रूपए गैस की कीमत 350 रूपए से 1100 रूपए इन 8 सालों में कर दिया गया है

खाने का तेल जो कि 80 रूपए में मिलता था आज 250 रूपए के करीब है हर चीज में महंगाई इस तरह बढ़ाई गई है कि देश का आम नागरिक अपने जीवन यापन करने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहा है फिर भी महंगाई की मार से उबर नहीं पा रहा है. "कमाई अठन्नी और खर्चा रुपैया" देश आज संकट काल से गुजर रहा है अपनी आक्षमता को छुपाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार तरह-तरह की योजनाएं बनाकर महंगाई से आम व्यक्ति के दिमाग को परिवर्तित करने के लिए उपाय निकाल रही है.


 
लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  यह ना भूले कि भारत की जनता सह जाती है लेकिन जब चुनाव आती है तब सिर्फ प्याज के ऊंचे दामों के कारण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के सरकार को भी गिरा देती है तो यह बीजेपी की सरकार इस गलतफहमी में ना रहे की जनता कुछ नहीं जानती. जनता जब अपने में आती है तो सरकार हिला देती है. सती साहू महिला प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में बीजेपी सरकार को कोसते हुए यह अपील की जल्द से जल्द महंगाई को दूर करें 

अन्यथा देश की आधी आबादी महिला शक्ति इस देश में बीजेपी के सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कृत संकल्पित होकर आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सरकार को हराने के लिए कमर कस ली है. कार्यक्रम में अन्य महिलाओं ने भी अपने विचार रखे तथा मोदी सरकार को जमकर कोसा गया. जिसमें डॉ.रश्मि चंद्राकर जिला अध्यक्ष, खिलावन बघेल अध्यक्ष  शहर कांग्रेस कमेटी, संजय शर्मा प्रभारी महामंत्री, अन्नु चंद्राकर शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस, ब्रिजेन बंजारे सरपंच

सती साहू प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस, निरंजना चंद्राकर, भूमिका ध्रुव, ममता चंद्राकर, दुर्गा ठाणेकर, प्रतिभा यदु, समीक्षा, लक्ष्मी सोनी, योजना सिंह, यमुना वर्मा, आरती महंती, दशोदा ध्रुव,शहर उपाध्यक्ष राजू साहू, प्रदीप चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, चंद्रेश साहू, बीआर वर्मा, अजय भोई, अशोक चंद्राकर एवं अन्य महिला नेत्री ने खाली सिलेंडर और तख्ती के साथ जोरदार प्रदर्शन किया कार्यक्रम के अंत में महिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अन्नू चंद्राकर ने आभार व्यक्त की.

कोरोना के खिलाफ जंग हमने सभी के सहयोग से जीती : सीएम भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कोविड संक्रमण के दौर में जिस तरह से छत्तीसगढ़ ने जंग लड़ी है वैसे शायद ही देश के किसी और राज्य में काम हुआ हो. मुख्यमंत्री ने कोविड संक्रमण में लोगों की जान बचाने के लिए जूझ रहे उन डाक्टरों को भी नमन किया जिन्होंने खुद अपनी जान गंवा दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित डॉक्टर्स डे सम्मान समारोह में उपस्थित डॉक्टर्स और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे. 

मुख्यमंत्री ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर डॉ बिधान चंद्र राय के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान का भी जिक्र किया.बघेल ने कहा राजनीति के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य करने वाले डॉ बिधान चंद्र राय खुद को चिकित्सक कहलाना ही पसंद करते थे. 

डॉक्टर को मिला है भगवान का दर्जा, इनकी मुस्कुराहट से ही आधी बीमारी दूर हो जाती है : सीएम

सीएम ने डॉक्टर्स के बारे में कहा कि इन्हें भगवान का दर्जा दिया जाता है और डॉक्टर्स से बेहतर इंसानों की सेवा अन्य कोई भी नहीं कर सकता है. बघेल ने कहा कि डाक्टर अगर मरीज के सामने मुस्कुरा भर दें तो मरीज की आधी बीमारी वैसे ही ठीक हो जाती है और डाक्टर्स का व्यवहार ही मरीजों की कई बीमारियों का इलाज है. 

इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोविड संक्रमण के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 24 चिकित्सकों को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने कोविड संक्रमण के दौरान लोगों की सेवा करने के लिए 9 सामाजिक संस्थानों को भी सम्मानित किया. इस मौके पर आईएमए की तरफ से डॉ आर भल्ला, डॉ ललित शाह, डॉ विनय माखीजा को चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड दिया गया.

कार्यक्रम की शुरूआत में आईएमए के अध्यक्ष डॉ विकास अग्रवाल ने राजकीय गमछे से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। समारोह में डॉ अनिल जैन ने डॉ बिधान चंद्र राय की जीवनी के बारे में उपस्थित लोगों को बताया जबकि आभार ज्ञापन आईएमए के सचिव डॉ दिग्विजय सिंह ने किया. 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईएमए के हास्पिटल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री को चिकित्सकों के हित में लिए गए निर्णयों के लिए धन्यवाद दिया और साथ ही ये भी कहा कि भूपेश बघेल चिकित्सकों के सच्चे मित्र एवं सहयोगी हैं. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय विनोद वर्मा एवं प्रदीप शर्माछत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पाेरेशन के संचालक डॉ विनय जायसवाल उपस्थित थे.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.