Media24Media.com: after death of father son dead too

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label after death of father son dead too. Show all posts
Showing posts with label after death of father son dead too. Show all posts

दर्दनाक: पिता की मौत के बाद बिजली के खंभे के पास रो रहा था बेटा, करंट लगने से मौत

No comments Document Thumbnail

बिहार के दरभंगा (Darbhanga of Bihar) से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल, जिले के आजम नगर में एक पिता की मौत के फौरन बाद ही उसके बेटे की भी मौत हो गई। एक के बाद एक हुई इन मौतों से पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया है। जानकारी के मुताबिक 10 साल के रंजन के पिता मोहन महतो की मौत अस्पताल में बीमारी की वजह से हो गई थी। इसके बाद अस्पताल से पिता मोहन का शव घर लाया गया। जहां सभी लोग उनके अंतिम संस्कार की तैयारी करने में लग गए। इतने में ही पता चला कि बेटा रंजन की मौत करंट लगने से हो गई है।



करंट लगने से हुई रंजन की मौत


बताया जा रहा है कि अपने पिता के शव को देखकर बेटा रंजन लगातार रो रहा था। रोते-रोते रंजन सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से सटकर खड़ा हो गया। तभी बिजली का करंट खंभे में दौड़ गया और करंट लगने से रंजन की मौत हो गई। हालांकि वहां मौजूद लोग आनन-फानन में रंजन को अस्पताल भी लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बाप-बेटे की मौत से घर में मातम


एक साथ घर में दो-दो मौत के बाद घर के साथ ही पूरे मोहल्ले में भी मातम छा गया है। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक रंजन के रिश्तेदार नारायण महतो ने बताया कि रंजन के पिता मोहन महतो की मौत अस्पताल में हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस के अधिकारी एके झा ने बताया कि लोगों ने बिजली के करंट लगने से युवक की मौत की जानकारी दी है। युवक की मौत करंट लगने से हुई है। इनके पिता की भी मौत बीमारी से हुई थी और दाह संस्कार की तैयारी चल रही थी तभी यह घटना हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.