Media24Media.com: Z-Morh Tunnel

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Z-Morh Tunnel. Show all posts
Showing posts with label Z-Morh Tunnel. Show all posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Z-Morh टनल का उद्घाटन किया

No comments Document Thumbnail

 Z-Morh Tunnel : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन किया. जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने सुरंग का निरीक्षण किया. सीएम उमर अब्दुल्ला, एलजी मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी इस दौरान उनके साथ मौजूद हैं. यह 6.5 किलोमीटर लंबी है. अब सोनमर्ग पर्यटक स्थल तक पूरे साल पहुंचना लोगों के लिए आसान हो जाएगा. सुरंग रक्षा के नजरिए से भी महत्वपूर्ण है. Z-मोड़ सुरंग कश्मीर घाटी और लद्दाख दोनों के लिए रणनीतिक और आर्थिक रूप से भारत के लिए महत्वपूर्ण है.


प्रधानमंत्री के सुरंग का निरीक्षण करते हुए वीडियो सामने आया है. इसमें वे वहां मौजूद टनल बनाने वाले लोगों से बात करते नजर आ रहे हैं.

संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों से लद्दाख करीब है. इस वजह से सुरंग के उद्घाटन से सैन्य कर्मियों के लिए तेज और अधिक विश्वसनीय पहुंच स्थापित हो गई है. जोजिला सुरंग का निर्माण दिसंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है. इसके बाद इस सुरंग का महत्व और बढ़ जाएगा. सोनमर्ग को लद्दाख में द्रास से जोड़ने का काम होगा, जिससे इलाके की कनेक्टिविटी और बढ़ जाएगी.

क्या होगा इसका फायदा?

यह सुरंग जिस इलाके में बना है वह बर्फीले तूफान, हिमस्खलन और सर्दियों में होने वाली भारी बर्फबारी वाले इलाके में है। इससे जम्मू कश्मीर में जन जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। जम्मू कश्मीर की इस इलाको का सड़कों पर बर्फ की मोटी परतें दिखती हैं तो वहीं स्थानीय निवासियों की दिनचर्या भी प्रभावित होती है। जम्मू कश्मीर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाला पर्यटन भी इससे अछूता नहीं रहता। पर्यटकों की आवाजाही भी बर्फीले तुफान, हिमस्खलन से प्रभावित होती है। याद करिए, फरवरी 2005 में आए हिमस्खलनों ने कितने बड़े पैमाने पर जम्मू कश्मीर में तबाही मचाई थी। इसने स्थानीय अर्थव्यवस्था और सुरक्षा को भी प्रभावित किया था। लेकिन अब नवनिर्मित जेड मोड़ टनल से वर्षभर बेरोकटोक आवाजाही सुनिश्चित हो सकेगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.