Media24Media.com: Woman SI commits suicide in UP

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Woman SI commits suicide in UP. Show all posts
Showing posts with label Woman SI commits suicide in UP. Show all posts

यूपी में महिला SI ने की आत्महत्या, मृतका के भाई ने PTI पर यौन शोषण का लगाया आरोप

No comments Document Thumbnail

उत्तरप्रदेश : पुलिस प्रशासन लोगों की सेवा और सुरक्षा के लिए है। आम लोग न्याय के लिए पुलिस के पास जाते हैं, लेकिन तब क्या हो जब पुलिस ही खुद को असहाय महसूस करे और आत्महत्या कर ले। ऐसा एक मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से सामने आ रहा है। जहां जिले के अनूपशहर कोतवाली में तैनात एक महिला एसआई ने आत्महत्या (Women SI raped in UP) कर ली है। जिसके बाद महिला के भाई ने पीटीसी मुरादाबाद के पीटीआई पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही अनूपशहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।





जानकारी के अनुसार अनूपशहर कोतवाली में तैनात महिला दरोगा के भाई ने एसएसपी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उसने बताया कि अनूपशहर कोतवाली (Anupshahar Kotwali) में उसकी बहन एसआई के पद पर तैनात थी। वह 29 दिसंबर को छुट्टी पर घर आई थी, तब उसने बताया था कि पीटीसी मुरादाबाद में कार्यरत पीटीआई उमेश शर्मा से उसका गुरु-शिष्य का रिश्ता था। एक बार उमेश शर्मा बुलंदशहर आया था, वहीं पर उसे भी बुलाया और चाय में नशे की गोलियां मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया।





पीटीआई वीडियो बनाकर देता था धमकी





मृतका के भाई से एसएसपी को लिखे पत्र में बताया कि पीटीआई उमेश शर्मा वीडियो दिखाकर वह लगातार उसकी बहन का यौन शोषण करता रहा। महिला एसआई की शादी तय हो जाने के बाद उमेश ने उससे रिश्ता तोड़ने की बात कही। ऐसा नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इस बात को लेकर मृतका तनाव में थी और उसने आत्महत्या (Women SI raped in UP) कर ली।





आतंकी संगठन ने दी धमकी, 25 और 26 जनवरी को करेंगे दिल्ली की बिजली गुल





उसकी बहन ने एक जनवरी की शाम अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद उसकी मां सदमे में आकर गंभीर रूप से बीमार हो गई, जिसके चलते वह घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका था। महिला एसआई के भाई ने आरोपी उमेश शर्मा के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.