Media24Media.com: Weather News

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Weather News. Show all posts
Showing posts with label Weather News. Show all posts

मौसम विभाग ने दी चेतावनी, छत्तीसगढ़, ओडिशा समेत यहां 17 तक कहर बरपाएगी बारिश

No comments Document Thumbnail

 Weather News : भारतीय मौसम विभाग ने 17 सितंबर तक देश के प्रदेशों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. ओडिशा, ईस्ट मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अनुमान है. इसके अलावा उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, वेस्ट मध्य प्रदेश, वेस्ट बंगाल, झारखंड, मेघालय, असम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तेलंगाना में भी भारी बारिश हो सकती है.


मौसम विभाग ने कहा कि 15 सितंबर को मध्य प्रदेश और विदर्भ में अत्यधिक बारिश पड़ सकती है. वहीं 16 सितंबर को वेस्ट मध्य प्रदेश, विदर्भ, सेंट्रल महाराष्ट्र के घाट इलाके और मराठवाड़ा में भी बदरा बरस सकते हैं.

IMD ने जारी की चेतावनी

वहीं 17 सितंबर को भी सेंट्रल महाराष्ट्र के घाट इलाकों और मराठवाड़ा में अत्यधिक बारिश होने का अनुमान है. वहीं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, ईस्ट राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना, कोंकण, गोवा और सेंट्रल महाराष्ट्र के घाट इलाकों, मराठवाड़ा और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश होने के आसार हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार तक भारत के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ तूफानी बारिश हो सकती है. 15 सितंबर को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में हवाएं चलेंगी और बारिश होगी. दूसरी ओर 16-17 सितंबर को बिजली कड़कने के साथ-साथ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, ईस्ट राजस्थान और झारखंड में तेज बारिश का अनुमान है.

ओडिशा में 40 घर क्षतिग्रस्त

दूसरी ओर, ओडिशा में गुरुवार को हुई भारी बारिश के चलते कोरापुट में कम से कम 40 घर क्षतिग्रस्त हो गए और कंधमाल जिले में 60 कच्चे घर नष्ट हो गए व पुल डूब गए. बारिश के चलते मल्कानगिरि से मोतू तक सड़क संपर्क टूट गया, जबकि बोलांगीर जिले में स्कूल बंद कर दिए गए. आईएमडी ने शुक्रवार को और बारिश होने का अनुमान जताया है.

आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र ने विकराल रूप धारण कर लिया है और अगले दो दिन के दौरान इसके ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ में प्रभाव दिखाने का अनुमान है. आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून भी राज्य में जोरदार रहा है, जिससे पिछले 24 घंटों में बोलांगीर और रायगढ़ा जिले में बहुत भारी बारिश हुई है. अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश जारी रहने के कारण, राज्य में नदियों के जल स्तर में वृद्धि होने पर आंतरिक इलाकों में अचानक बाढ़ आ सकती है. 15 सितंबर से बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो जाएगी.

Weather Alert: प्रदेश में तीन दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी, पढ़ें अलर्ट में क्या कहा गया है

No comments Document Thumbnail

Weather News: रायपुर मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए बारिश (Rain) का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 26, 27 और 28 जुलाई को कई जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया, उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिणी ओडिशा तटों के पास पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र बना हुजा है। और संबंधित कम्वाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके उसी क्षेत्र में एक डिप्रेशन में केन्द्रित होने की संभावना है।


इसके बाद इसके धीरे-धीरे उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिणी ओडिशा तट पर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। औसत समुद्र तल पर मॉनसून द्रोणिका लगातार जैसलमेर, कोटा, गुना, रायपुर, भवानीपटना से होकर गुजरती है। जो पश्चिम मध्य और उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा (Odisha) तटी से सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर अच्छी तरह से चिन्हित निम्न दबाव क्षेत्र का केंद्र है और वहां से पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है। एक विंड शियर जॉन 17 डिग्री उत्तर में 5.8 किलोमीटर में 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज बेमेतरा, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर,धमतरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन स्थानों में लोगों को मौसम के प्रति सतर्क रहने कहा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में अंधड-तेज हवा के साथ बारिश (Rain) हो सकती है। वहीं, बस्तर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान जोरदार बारिश बस्तर में देखने को मिलेगी।


जाने 27 जुलाई मौसम का हाल

कबीरधाम, बेमेतरा, राजनंदगांव, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, बालोद, कांकेर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा बस्तर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।


28 जुलाई का मौसम का हाल

राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, रायपुर में भारी बारिश (Rain) होने की आशंका है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बाकी शेष सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।


जानें क्या है ऑरेंज अलर्ट

मौसम में ऑरेंज अलर्ट (orange alert) का मतलब यह होता है कि मौसम पर नजर रखने के साथ ही आपको इधर-उधर जाने से भी परहेज करना चाहिए। और कहीं जाना भी है तो इसके लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।


जाने क्या है येलो अलर्ट

येलो अलर्ट (yellow alert) को खतरे का पहला सिग्नल माना जाता है। इसको मौसम विभाग की चेतावनी के तौर पर लिया जाता है। आपको मौसम की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी और मौसमी बदलाव को लेकर सावधान रहना होगा।







छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी में बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी- अगले 48 घंटे होगी…

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में दोपहर को फिरसे मौसम के मिजाज में बदलाव आया । सुबह से धूप-छांव के बाद दोपहर में अचानक मूसलाधार बारिश हो ने लगी। छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में बारिश की सूचना मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के मौसम में इस तरह से मौसम में अचानक बदलाव आता रहा है।





मौसम विभाग के अनुसार अलगे 48 घंटे तक इसी तरह रूक-रूककर बारिश होती रहेगी। रायपुर के अलावा बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में मौसम में अचानक बदलाव के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है।





आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से प्रदेश में बारिश की कुछ जगहों से खबरें आयी थी, लेकिन अब एक बार फिर मानसून प्रदेश में सक्रिय हो गया है। बारिश की वजह से प्रदेश में खेती-किसानी के कामों में तेजी आयेगी। ये मौसम फिलहाल किसानों के लिए काफी माकुल है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.