Media24Media.com: WHO

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label WHO. Show all posts
Showing posts with label WHO. Show all posts

बाल-बाल बचे WHO चीफ, विमान में सवार हो रहे थे तभी एयरपोर्ट पर हुई बमबारी

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली। यमन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के डायरेक्टर-जनरल टेड्रोस एडनॉम, गुरुवार को यमन के सना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इजरायल की एयरस्ट्राइक में बाल-बाल बच गए। इस हमले में करीब दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. टेड्रोस अपने संयुक्त राष्ट्र (US) और WHO सहयोगियों के साथ एक फ्लाइट में सवार होने वाले थे और इसी वक्त हमला हो गया। इस दौरान फ्लाइट क्रू मेंबर्स चालक का एक सदस्य घायल हो गया।


हवाई हमले में बाल-बाल बचे WHO प्रमुख

X पर एक पोस्ट में, WHO प्रमुख घेब्रेयसस ने कहा, संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों की रिहाई के लिए बातचीत करने और यमन में स्वास्थ्य और मानवीय स्थिति का आकलन करने का हमारा मिशन आज समाप्त हो गया। हम बंदियों की तत्काल रिहाई के लिए आह्वान करते रहेंगे। लगभग दो घंटे पहले जब हम सना से अपनी उड़ान भरने वाले थे, तो हवाई अड्डे पर हवाई बमबारी हुई। हमारे विमान के चालक दल के सदस्यों में से एक घायल हो गया।

उन्होंने आगे लिखा, हवाई अड्डे पर कम से कम दो लोगों के मारे जाने की खबर है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर, प्रस्थान लाउंज – जहाँ हम थे, वहाँ से कुछ मीटर की दूरी पर और रनवे क्षतिग्रस्त हो गए। हमें रवाना होने से पहले हवाई अड्डे को हुए नुकसान की मरम्मत होने तक इंतजार करना होगा। मेरे UN और WHO के सहकर्मी और मैं सुरक्षित हैं। उन परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएँ जिनके प्रियजनों ने हमले में अपनी जान गंवाई।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हमले की निंदा की और अंतर्राष्ट्रीय कानून का सम्मान करने का आह्वान किया तथा इस बात पर बल दिया कि नागरिकों और मानवीय कार्यकर्ताओं को कभी भी निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

Attention! तेजी से फैल सकता है कोरोना का JN.1 वेरिएंट, अलर्ट मोड पर सरकार, जानें कितना खतरनाक है

No comments Document Thumbnail

 Coronavirus : WHO ने हाल के समय में कोरोना महामारी की बढ़ती स्थितियों के बीच बड़ी हिदायत दी है। साथ ही सांस संबंधी बीमारियों के बढ़ने और कोरोना के नए सबवैरिएंट जेएन.1 को लेकर दुनिया के कई देशों को अलर्ट कर दिया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि कोरोना वायरस अपना स्वरूप लगातार बदल रहा है।


WHO ने कहा कि मौजूदा वैक्सीन इसमें कारगर है और इसके जोखिम से मरीजों को बचाती हैं। WHO लगातार मामलों की निगरानी रख रहा है और एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि लोग भीड़-भाड़ वाले, बंद या खराब हवा वाले इलाकों में मास्क पहनें। साथ ही जहां तक संभव हो दूसरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। WHO ने यह भी कहा कि इससे लोगों को ज्यादा खतरा नहीं है।

भारत में भी एस सब-वेरिएंट का एक मामला केरल से आ चुका है। ऐसे में केंद्र सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करने का ऐलान किया है। वहीं अलग-अलग राज्यों में भी सरकारें एडवाइजरी जारी कर रही हैं।

कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने वरिष्ठ नागरिकों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी। उनकी यह टिप्पणी केरल और अन्य राज्यों में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बाद आई है।

Face mask के इस्तेमाल पर WHO की नई गाइडलाइंस

No comments Document Thumbnail

WHO : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फेस मास्क (New Guidelines for mask by WHO) पहनने के लिए नई गाइडलाइंस को सख्त कर दिया है. उसने सलाह दी है कि जहां कोविड-19 का संक्रमण फैल रहा है, वहां के स्वास्थ्य केंद्रों पर फेस मास्क (Face mask guidelines) हर शख्स को पहनना चाहिए. इससे पहले जून में वैश्विक संस्था ने फेस मास्क (Face mask) के हवाले से सिफारिशें जारी करते हुए सरकारों पर जोर दिया था कि सार्वजनिक स्थानों के अंदर और बाहर हर किसी को फैब्रिक मास्क इस्तेमाल कराया जाए. विशेषकर उन इलाकों में जहां वायरस का खतरा ज्यादा है.





यह भी पढ़ें : –उत्कृष्ट थाना सम्मान में झिलमिली थाना देश में चौथे स्थान पर





बुधवार को जारी विस्तृत सिफारिश में सुझाव दिया गया कि जिन इलाकों में कोरोना वायरस फैल रहा है, वहां 12 साल या उससे ज्यादा उम्र के छात्र और बच्चे समेत सभी लोग फेस मास्क इस्तेमाल करें. दुकानों, दफ्तरों और शैक्षणिक संस्थानों में हवा की निकासी का प्रबंध खराब होने की सूरत में तो और भी लाजिमी है.





यह भी पढ़ें : –धान का अवैध व्यापार करने वाले के विरूद्ध की गई कारवाही





गाइडलाइन्स के मुताबिक, ऐसे स्थान जहां हवा निकासी का प्रबंध ठीक न हो वहां घरों के अंदर भी मेहमानों के आने पर फेस मास्क का इस्तेमाल किया जाए. हवा की अच्छी निकासी वाले स्थानों के अंदर भी फेस मास्क का उस वक्त जरूर इस्तेमाल किया जाए जब कम से कम एक मीटर तक शारीरिक दूरी को बरकरार रखना संभव न हो.





कोविड-19 मरीजों की देखभाल





विश्व स्वास्थ्य संगठन (New Guidelines for mask by WHO) ने बताया कि फेस मास्क वायरस के फैलाव के खिलाफ सुरक्षा करते हैं और उसके साथ अन्य सुरक्षात्मक उपाय जैसे हाथ धोने पर भी अमल किया जाना चाहिए. गाइडलाइन्स में हेल्थ केयर वर्कर्स मुहैया होने पर कोविड-19 मरीजों की देखभाल करते वक्त एन 95 मास्क लगाएंगे. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सलाह दी कि सख्त शारीरिक गतिविधि करनेवाले लोगों को मास्क नहीं पहनना चाहिए. उसने इससे जुड़े खतरे खास कर अस्थमा के मरीजों को होनेवाली परेशानी का हवाला दिया.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.