Media24Media.com: Vastu Shastra related news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Vastu Shastra related news. Show all posts
Showing posts with label Vastu Shastra related news. Show all posts

Vastu Shastra : जूते-चप्पल पहनकर भूलकर भी न जाएं इन जगहों पर, आती है गरीबी और किल्लत

No comments Document Thumbnail

हिंदू धर्म (Hindu Mathalogy) में वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) और उसमें बताए गए उपायों का अपना एक विशेष महत्व हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में साफतौर पर जानकारी दी गई है कि 5 जगहों पर भूलकर भी जूते-चप्पल पहनकर नहीं जाना चाहिए।





Vastu Shastra : इन पेड़-पौधों से आती है आर्थिक समृद्धि, इन पौधों को न दे अपने घर में जगह





वास्तु शास्त्र में ऐसी मान्यता है कि घर में वास्तु दोष होने से आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी समेत पारिवारिक कलह तक का सामना करना पड़ सकता है। इसके निवारण के लिए वास्तु शास्त्र के इन टिप्स को अपनाना चाहिए। इससे वास्तु दोष दूर हो सकता है। दरअसल कई बार हम भूल से या अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो वास्तु दोष का कारण बनती हैं। कई बार हम अज्ञानता वश जूते चप्पल पहन कर उन स्थानों पर चले जाते हैं, जिससे वास्तु दोष होता है।





वास्तु शास्त्र के मुताबिक यह है वास्तु दोष





आज हम आपको बताने जा रहे हैं किन-किन स्थानों पर जूता चप्पल पहनकर जाना वास्तु -शास्त्र के मुताबिक वास्तु दोष होता है।  





भंडार घर में जूते पहनकर जाना अशुभ





वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि भंडार घर में जूते-चप्पल पहनकर जाना अशुभ होता है। ऐसा करने से घर में अन्न की कमी होती है। इसलिए भूलकर भी भंडार घर में जूता-चप्पल पहनकर नहीं जाना चाहिए।





चप्पल पहनकर नहीं खोलना चाहिए तिजोरी 





मान्यता है कि तिजोरी में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए कभी भी तिजोरी को जूते चप्पल पहनकर नहीं खोलना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी रूठ जाती है और घर में आर्थिक तंगी आनी शुरू हो जाती है।





जूते-चप्पल पहनकर न जाएं पवित्र नदी के पास





वास्तु शास्त्र के मुताबिक पवित्र नदी के पास भी जूते-चप्पल पहनकर नहीं जाना चाहिए। पवित्र नदियों में स्नान करने से पहले जूते-चप्पल या चमड़े से बनी वस्तुओं को निकालकर नदी से दूर रख देनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।





जूते-चप्पल पहनकर न करें रसोईघर में प्रवेश





कहा जाता है कि रसोई में जूता चप्पल पहनकर जाने से मां अन्नपूर्णा नाराज होती हैं। घर में आर्थिक तंगी आनी शुरू हो जाती है। इसलिए भूलकर भी रसोई में जूता चप्पल पहनकर नहीं जानी चाहिए।





जूते-चप्पल पहनकर न जाएं मंदिर या पूजा स्थल





हिंदू धर्म में मंदिर या पूजा स्थल को भगवान का घर माना जाता है। मान्यता है कि यहां जूते-चप्पल पहनकर जाने से देवी-देवता नाराज हो जाते हैं और उनके प्रकोप से घर में आर्थिक हानि होनी शुरू हो जाती है। परिवार में कलह व्याप्त हो जाती है। लोगों के मन में कुवुद्धि का वास होता है जो घर को अतुलनीय क्षति पहुंचाती है।


Vastu Shastra : इन चीजों को घर में फैलाकर रखने से बढ़ते हैं बीमारी और कलह

No comments Document Thumbnail

हिंदू धर्म (Hindu Mathalogy) में वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) और उसमें बताए गए उपायों का अपना एक विशेष महत्व हैं। दरअसल हम भूल से या अनजाने में घर में कुछ ऐसे कर देते है जो हमारी आर्थिक और मानसिक हानि और विनाश का कारण बन सकते हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक अगर चीजों को सही तरीके से की जाएं तो घर के वास्तु दोष दूर हो करते हैं।





यह भी पढ़ें:- Vastu Shastra : इन पेड़-पौधों से आती है आर्थिक समृद्धि, इन पौधों को न दे अपने घर में जगह





आधुनिकता के दौर में घर बिजली और इलेक्ट्रानिक उपकरणों से भरा हुआ रहने लगा है। लैपटॉप, मोबाइल, कम्प्यूटर के अलावा फ्रिज, टीवी, रेडियो, टेलिफोन जैसे तमाम उपकरण घर में मौजूद रहते हैं। इन सभी उपकरणों का प्रयोग सुविधा अवश्य बढ़ाता है, लेकिन घर में इनका बेतरतीब फैला होना और आवश्यकता से ज्यादा संख्या में होना कलह को बढ़ावा देता है।





यह भी पढ़ें:- अपनाएं ये वास्तु टिप्स, घर में सकारात्मक उर्जा को होगा संचार





कोशिश करें कि घर में पुराने मोबाइल, चार्जर, केबल और अन्य अनुपयोगी उपकरण इकट्ठा न होने पाएं। इनसे नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। इससे परिवार के लोग तनावग्रस्त होने लगते हैं। घर में आवश्यक उपकरण ही रखें। उचित जगह पर पूरी व्यवस्था के साथ रखें। इन उपकरणों को ढंककर रखना ज्यादा बेहतर है।





यह भी पढ़ें:- अगर पाना चाहते हैं महालक्ष्मी की कृपा तो इन चीजों को घर में न होने दें इकट्ठा





इसी तरह घर में दवाइयों को खुले में न रखें। इकट्ठा कर सेल्फ में व्यस्थित ढंग से रखें। जिस तरह महत्वपूर्ण कागजों की फाइलिंग की जाती है उसी तरह दवाइयों की संख्या ज्यादा होने पर उन्हें सजह मिल जाने की युक्ति के साथ रखें। खुले या टेबल पर पड़ीं दवाइयों रोग को दूर करने से कहीं ज्यादा रोग को दावत देती हैं। एक रोग मिटता है तो दूसरा लगने की आशंका बढ़ा देती हैं। जितनी जरूरी हो उतनी दवा खरीदें। अनावश्यक स्टोर करने की आदत से बचें।





रोगों के बढ़ने की आशंका





दवाइयां रासायनिक होती हैं। राहु-केतु के रसायनों के प्रतिनिधि हैं। दवाइयों या अन्य रासायनिक पदार्थों को खुले में रखना राहु-केतु के प्रभाव को बढ़ाना है। इससे घर में रोगों के बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है।


Vastu Shastra : इन पेड़-पौधों से आती है आर्थिक समृद्धि, इन पौधों को न दे अपने घर में जगह

No comments Document Thumbnail

हिंदू धर्म (Hindu Mathalogy) में वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) और उसमें बताए गए उपायों का अपना एक विशेष महत्व हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में साफतौर पर जानकारी दी गई है कि घर में कौन से पौधे लगाने चाहिए और कौन से नहीं। दरअसल हम भूल से या अनजाने में घर में कुछ ऐसे पौधे लगा देते हैं जो हमारी आर्थिक हानि और विनाश का कारण बन सकते हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक पेड़-पौधे अगर सही दिशा में लगाए जाएं तो घर के वास्तु दोष दूर करते हैं। वहीं गलत दिशा में लगे पेड़-पौधों से घर की आर्थिक समृद्धि पर बुरा असर पड़ता है और धन हानि (dont plant these trees in house) होती है।









वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक घर में पेड़-पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का संचार होता है। वहीं वास्तु शास्त्र में विभिन्न पेड़-पौधों का अपना एक अलग ही महत्व माना जाता है। वास्तु के मुताबिक पेड़-पौधे अगर सही दिशा में लगाए जाएं तो घर के वास्तु दोष दूर होते हैं। वहीं गलत दिशा में लगे पेड़-पौधे नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) उत्पन्न करते हैं, जिसका घर की आर्थिक समृद्धि पर बुरा असर पड़ता है और धन हानि होती है।













बहुत ऊंचे या लाल फलदार वृक्ष का संबंध सूर्य से माना जाता है। जबकि दूध वाले पौधे जैसे आक का पौधा, इनका संबंध चंद्रमा से माना जाता है। वास्तु में तुलसी के पौधे को शुभ माना जाता है। तुलसी (Tulsi) का पौधा वास्तु दोषों को खत्म कर देता है। आज हम आपको पेड़-पौधे से जुड़े खास वास्तु टिप्स बताने वाले हैं। घर में सूखे या कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। वास्तु के मुताबिक सूखे या कांटेदार पौधों का सेहत पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही आर्थिक संपन्नता भी प्रभावित होती है।













इन पेड़-पौधों से आती है घर में सुख और आर्थिक समृद्धि (Happiness and economic prosperity come from these trees and plants)





  • घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। तुलसी के पौधे के लिए उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।
  • घर के बाहर अशोक का पेड़ लगाने से पारिवारिक प्रसन्नता प्राप्त होती रहती है। साथ ही शोक दूर होता है। अशोक का पेड़ लगाने से घर के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द्र बढ़ता है।
  • मनी प्लांट भी घर में लगाना शुभ होता है। इस पौधों को घर के दक्षिण पूर्वी दिशा या फिर उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु के मुताबिक मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है, जिससे घर-परिवार में लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
  • घर में बैंगनी रंग के पौधे लगाना शुभ माना जाता है, यह धन लेकर आते हैं। ऐसे पौधे आर्थिक सम्पूर्णता का प्रतीक होते हैं।
  • केले के पेड़ को ईशान या उत्तर में लगाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
  • शमी के पेड़ को वास्तु शास्त्र में काफी अच्छा माना गया है। इस पेड़ का महत्व ज्योतिष शास्त्र में भी होता है। इस पेड़ का फूल भगवान शिव का प्रिय होता है। मान्यता है कि शमी के फूल शिवजी को अर्पित करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इसलिए इस पौधे को पैसों का पेड़ भी कहा गया है।
  • वास्तु शास्त्र में अश्वगंधा के पौधे को बेहद ही लाभकारी माना जाता है और इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है। इससे दवाईयां भी बनती हैं और कई फायदे होते हैं। इसके साथ ही सुख-समृद्धि लाता है।
  • आम भाषा में श्वेतार्क को दूध का पौधा के नाम से जाना जाता है। ये पौधा सौभाग्य की पहचान है। मगर जिस भी पौधे से सफेद पदार्थ निकलता है उसे घर के भीतर कभी लगाना नहीं चाहिए। इसलिए आप इसे पौधे को बालकनी या छत पर लगाएं।








आज का राशिफल- इन राशियों को मिलेगा अपने काम में सफलता, इन्हें होगा आर्थिक लाभ





इन पेड़ और पौधों को अपने घरों में ने दें जगह (These trees and plants cause money loss)





  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में पीपल का पेड़ लगाना अशुभ होता है। पीपल का पेड़ घर में होने से धन की हानि होती है। ऐसे पौधे जिनमें दूध जैसा द्रव निकलता है, उन्हें घर के बाहर लगाना चाहिए।
  • घर में कांटों वाले पेड़-पौधे नहीं लगाने चाहिए। घर की दक्षिण दिशा में पाकड़ और कांटेदार पेड़ लगाने से घर में रोग पनपते हैं।
  • घर के उत्तर में गूलर और नींबू का पेड़ होने से आंखों से संबंधित बीमारियां होती हैं।
  • घर में कांटों वाले पौधे नहीं लगाएं। गुलाब के अलावा अन्य कांटों वाले पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करते हैं।
  • कैक्टस का पौधा घर में लगाना अशुभ माना जाता है। कैक्टस का पौधा लगाने से घर में आर्थिक परेशानियां आती हैं।
  • घरों में दूधवाले पौधे यानी ऐसे पौधे जिनके अंदर से दूध निकलता है, उनको लगाने की मनाही की गई है। वास्तु के अनुसार ऐसे पौधों को लगाने से घर में धननाश होता है।
  • घर के आंगन में फलदार पौधे लगाने का भी निषेध बताया गया है। वास्तु के अनुसार घर में फलों के वृक्ष लगाने से बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ता है। फलदार पेड़ों की छाया भी घर पर नहीं पड़ना चाहिए। इससे धनहानि भी होती है।
  • बोन्साई पौधों को घरों में नहीं रखना चाहिए। ये पौधे दिखने में काफी सुंदर होते हैं इसलिए घरों में बतौर सजावट इनका उपयोग किया जाता है। बोनसाई पौधों को घर में लगाने से घर सी तरक्की में रुकावट आती है।
  • घर में सूखे और मुरझाए हुए पौधे नहीं होना चाहिए। इस तरह के पेड़-पौधे घर मे होने से इसका असर घर के आर्थिक हालात पर पड़ता है और धन की आवक में कमी के साथ खर्च में इजाफा हो जाता है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.