Media24Media.com: Uttar Pradesh Hindi News

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Uttar Pradesh Hindi News. Show all posts
Showing posts with label Uttar Pradesh Hindi News. Show all posts

स्वास्थ्यकर्मी की मौत का हुआ खुलासा, वैक्सीन से नहीं इस वजह से गई जान

No comments Document Thumbnail

यूपी के मुरादाबाद में एक स्वास्थ्यकर्मी की मौत (Health worker dies in UP) टीका लगवाने के बाद हो गई, इससे वहां के स्वास्थ अमले में हड़कंप मच गया। लेकिन पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में असली कारण का खुलासा हो गया है। स्वास्थ्यकर्मी की मौत (Health Worker Death Matter) वैक्सीन से नहीं हार्ट अटैक से हुई है।





दरअसल, मुरादाबाद के एक स्वास्थ्यकर्मी महिपाल को 16 जनवरी को कोरोना का टीका (Death due to Corona Vaccination) लगाया गया था। टीका लगने के बाद उसको शारीरिक समस्या होने शुरू हो गया । उसके परिजनों के मुताबिक उसकी सांसे फूलने लगी और खांसी आने लगी। इसके बाद उसने अपने बेटे को फ़ोन किया।





परिजनों ने टीके को बताया वजह (Health worker dies in UP)





बेटे ने अपने पिता को अपनी गाड़ी से अस्पतला तक पहुंचाया और उसका इलाज शुरू हुआ, लेकिन महिपाल को बचाया नहीं जा सका। उसकी मौत हो गई। आप उसके परिजनों का कहना है कि टीका लेने के कारण ही उसकी मौत हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली कारण का खुलासा हो गया है। स्वास्थ्यकर्मी की मौत वैक्सीन (Health worker dies in UP) से नहीं हार्ट अटैक से हुई है।





राज्य में कोरोना टीकाकरण पर 18 जनवरी तक रोक, इस वजह से लिया गया फैसला





इस मामले में वहां के CMO भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे थे। उनका कहना था कि टीका से मौत होने का अब तक कोई प्रमाण नहीं मिला है, लेकिन उसकी मौत के कारणों की जांच की जा रही। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक का पोस्टमॉर्टेम कराया जाएगा। उन्होंने स्थानीय मीडिया को बताया कि महिपाल स्वास्थकर्मी था और उसे पहले कभी कोरोना नहीं हुआ था। टीका लगवाने के बाद रविवार को उसकी परेशानियां बढ़ गई थी और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


Crime : दुल्‍हन बन चुकी गर्लफ्रेंड को लेने उसके घर पहुंचा प्रेमी, गंवानी पड़ी जान

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश के देवरिया में विवाहित गर्लफ्रेंड (married girlfriend) को लेने उसके घर जाना उसके प्रेमी को भारी पड़ गया। दरअसल गर्लफ्रेंड से मिलने उसके ससुराल पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों सहित प्रेमिका के पति और ससुराल वालों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार ( Murder of married girlfriend's lover) दिया। इस मामले में बनकटा पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।





विवाहित प्रेमिका के प्रेमी की हत्या





घटना बनकटा थाना क्षेत्र के नोनार पांडेय ग़ांव का है, जहां बुधवार रात को दुल्‍हन बन चुकी प्रेमिका को लेने पहुंचे प्रेमी की युवती के पति और ससुराल वालों ने पीटकर हत्‍या ( Murder of married girlfriend's lover)कर दिया। इस मामले में बनकटा पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।





Crime : पति-पत्नी में विवाद के कारण 8 साल के बच्चे की हत्या, जांच में जुटी पुलिस





जानकारी के मुताबिक दोनों में कई सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन 8 दिसंबर को लड़की के घरवालों ने लड़की की शादी दूसरे लड़के यानी विकास पांडेय से करवा दी थी। गौरतलब है कि बिहार के सिवान जिले के थाना दरौली के डरैली मठिया गांव की काजल की शादी 8 दिसंबर को देवरिया के बनकटा थाना के नोनार पांडेय ग़ांव के विकास पाण्डेय से हुई थी।





23 दिसंबर की घटना





बुधवार यानी 23 दिसंबर की देर रात काजल का प्रेमी पंकज मिश्रा (Lover pankaj mishra) अपने साथियों के साथ प्रेमिका के बुलाने पर उसके ससुराल पहुंच गया। वहीं प्रेमिका की रजामंदी से उसको अपने साथ ले जाने लगा, जिस पर उसके पति विकास पांडेय और ससुर जितेंद्र पांडेय ने विरोध जताया। तब प्रेमी पंकज और उसके साथियों ने उन दोनों पर हमला कर दिया। इस बीच शोर और हल्ला सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और प्रेमी पंकज को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जबकि उसके बाकी साथी भाग निकले। इसके बाद ग्रामीणों ने पंकज को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।





Crime: कुत्तों के लिए खाना बनाने से मना करने पर भाई ने गोली मारकर की बहन की हत्या





इसकी सूचना पर बनकटा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को सीएचसी भाटपाररानी ले गई। इसके बाद डॉक्‍टरों ने युवक की हालत को देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन पंकज की अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई।





एसपी ने दी घटना के बारे में जानकारी





एसपी ने बताया कि देवर‍िया जनपद के थाना बनकटा के गांव नोनार पांडे में एक लड़की की शादी 8 दिसंबर को इसी महीने हुई थी और वह पास के थाना दरौली जनपद सिवान की रहने वाली है। उसका अपने गांव के लड़के से ही बहुत पहले से प्रेम संबंध था जिसका नाम पंकज है। पंकज बुधवार रात अपने दो-तीन साथियों के साथ रात 11 बजे महिला के ससुराल में पीछे के दरवाजे से घुसा और उसे ले जाने लगा। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जि‍समें युवक घायल हो गया और हॉस्‍प‍िटल ले जाते समय रास्‍ते में उसकी मौत हो गई। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ नियम अनुसार विधिक कार्रवाई कराई जा रही है।


शादी की पहली ही रात दूल्हा और दुल्हन के बीच हुई मारपीट, थाने पहुंचा केस

No comments Document Thumbnail

दूल्हा और दुल्हन शादी के बंधन में बंधने के बाद 7 जन्मों तक साथ रहने के कसमे वादे करते हैं। वहीं दूल्हा-दुल्हन को शादी की पहली रात यानी सुहागरात के दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन यूपी में कुछ ऐसा हुआ की सुहागरात के दिन ही मामला थाने पहुंच गया।





दो दिन बाद थी साली की शादी, जीजा साली को लेकर हो गया फरार





दरअसल यूपी के महराजगंज जिले (Maharajganj district of uttar pradesh) में अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाले दूल्हा-दुल्हन (groom bride) सुहागरात वाले दिन आपस में लड़ पड़े। जानकारी के मुताबिक ससुराल पहुंचते ही दूल्हा और दुल्हन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दोनों के झगड़े में ससुराल के अन्य सदस्य भी कूद पड़े। फिर सभी ने मिलकर दुल्हन को बेरहमी से पीट दिया।





लड़के पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज





वहीं रोते-बिखलते दुल्हन की किसी तरह से सुहागरात बीती। अगले दिन सुबह होते ही दुल्हन ने मारपीट की जानकारी अपने मायके पक्ष को दी। विवाद के बाद लड़की के मायके वाले ससुराल पहुंचे और फिर से विवाद शुरू हो गया। इसके बाद दूल्हन ससुराल में रहने के लिए तैयार नहीं हुई और अपने मायके चली गई।









वहीं मंगलवार को अपनी मां के साथ दुल्हन पुरन्दरपुर थाने पर पहुंची। जहां पर थाना प्रभारी को पूरी घटना की जानकारी देते हुए महिला पुलिस को अपनी चोट के निशान दिखाई। वहीं पुलिस ने दुल्हन की मां की शिकायत पर दूल्हे विशाल सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज (Dowry harassment case filed) कर लिया है।





एक - दूसरे पर आरोप लगा रहे दूल्हा और दुल्हन (bride and groom are blaming each other)





सुहागरात के दिन ही मारपीट के मामले में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे पर आरोप (bride and groom are blaming each other) लगा रहे हैं। दूल्हा विशाल का कहना है कि दुल्हन शादी के सेज पर पहुंचने के बाद फोन पर लगातार किसी से बात कर रही थी। यह देख घर में खुसर-फुसर शुरू हो गई।









मोबाइल से बात करने के सवाल पर वो मुझ पर भड़क गई। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जबकि दुल्हन का कहना है कि ससुराल में जाने के बाद पूरा दिन गुजर गया। पति कमरे में ही नहीं आया, ससुराल के लोग उसे कमरे में भेज रहे थे। फिर भी वह नहीं आ रहा था। बड़े दबाव के बाद वो कमरे में आया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। विरोध करने पर मारने-पीटने लगा। बाद में ससुराल के सभी लोग पति की तरफ हो गए। दहेज को लेकर मारपीट करने लगे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.