Media24Media.com: Ukraine War

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Ukraine War. Show all posts
Showing posts with label Ukraine War. Show all posts

Ukraine War : क्या पुतिन का साथ देंगे किम जोंग, खुलकर रूस ने मांगी मदद

No comments Document Thumbnail

वाशिंगटन : राष्ट्रपति पुतिन ने पहली बार यूक्रेन युद्ध के लिए किसी देश की मदद मांगी है। अमेरिका के खुफिया विभाग के दावे के अनुसार पुतिन ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को पत्र लिखकर मिसाइल, बम, गोला-बारूद और अन्य युद्धक सामग्री की मदद करने को कहा है। अभी तक रूस ने किसी भी देश से इस तरह खुलकर मदद का आह्वान नहीं किया था। 


इससे पश्चिम देश यह भी अंदाजा लगा रहे हैं कि रूस के पास गोला-बारूद और हथियारों का जखीरा अब कम पड़ने लगा है। व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि उसके पास ताजा खुफिया जानकारी है जिससे पता चलता है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने पत्रों की अदला-बदली की है क्योंकि रूस, यूक्रेन युद्ध के लिए उत्तर कोरिया से युद्ध सामग्री की मांग कर रहा है। 

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी द्वारा दी गई इस ताजा जानकारी से कुछ सप्ताह पहले ही व्हाइट हाउस ने दावा किया था कि रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने हाल में प्योंगयांग की यात्रा के दौरान उत्तर कोरियाई अधिकारियों से यूक्रेन युद्ध के लिए मॉस्को को युद्ध संबंधी साजो-सामान की बिक्री बढ़ाने के लिए कहा था। किर्बी ने कहा कि रूस अपने रक्षा आधार को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त गोला-बारूद और अन्य बुनियादी युद्ध सामग्री की तलाश कर रहा है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.