Media24Media.com: UP में पीड़िता के साथ दोबारा रेप

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label UP में पीड़िता के साथ दोबारा रेप. Show all posts
Showing posts with label UP में पीड़िता के साथ दोबारा रेप. Show all posts

कोर्ट से लौट रही पीड़िता के साथ दोबारा रेप की वारदात, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

देश में बच्चियों और महिलाओं पर होने वाले अपराध लगातार बढ़ जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म (rape in UP) की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के भदोही का है, जहां रेप के एक आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ कथित तौर पर दोबारा रेप किया है। पुलिस के मुताबिक महिला कोर्ट से लौट रही थी। उसी दौरान आरोपी ने उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। 

पुलिस ने पीड़िता के साथ रेप के मामले में दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। ज्ञानपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि औराई थाना की रहने वाली एक 32 साल की महिला के साथ उसी के मोहल्ले के रहने वाले वाजिद अंसारी ने शादी का झांसा देकर रेप  किया था। साथ ही नशीला पदार्थ खिलाकर 2 बार उसका अबॉर्शन भी करवाया था।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि इस मामले में साल 2019 में एक FIR भी दर्ज की गई थी। ये FIR जिले के औराई थाने में दर्ज हुई थी, जिसमें आरोपपत्र दाखिल किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने बताया कि रेप पीड़िता तीन अगस्त 2021 को अदालत से वापस लौट रही थी तभी आरोपी वाजिद अंसारी ने अपने साथी लिप्पु खान और एक अन्य अज्ञात के साथ मिलकर युवती को कार में खींच लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि ज्ञानपुर कोतवाली में उस समय तैनात निरीक्षक सत्य नारायण मिश्रा ने पीड़िता का केस दर्ज नहीं किया था।

कई धाराओं के तहत केस दर्ज

घटना के बाद पीड़िता ने राज्‍य महिला आयोग में प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की थी। पुलिस ने बताया कि महिला आयोग के निर्देश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह द्वारा मामले की जांच के बाद वाजिद अंसारी, लिप्पु खान और एक अन्य अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ शनिवार रात गैंगरेप, मारपीट और धमकी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाशी अभियान चलाई जा रही है। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.