Media24Media.com: Turkey Earthquake

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Turkey Earthquake. Show all posts
Showing posts with label Turkey Earthquake. Show all posts

Turkey Earthquake: तुर्की के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव अभियान के लिए एनडीआरएफ की दो टीमों को विशेष उड़ानों से भेजा गया

No comments Document Thumbnail

Turkey Earthquake: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश के अनुसार, आज राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 101 कर्मियों वाली दो टीमों को विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वायड और सभी आवश्यक उपकरणों के साथ 06 फरवरी 2023 को बड़े पैमाने पर भूकंप से तबाह हुए तुर्की के प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए भारतीय वायु सेना की विशेष उड़ानों से तुर्की भेजा गया है।


 

एनडीआरएफ की टुकड़ी का नेतृत्व कमांडेंट श्री गुरमिंदर सिंह कर रहे हैं, साथ ही आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए डॉक्टर और पैरामेडिक्स भी हैं। टीमें हर तरह से सक्षम हैं तथा टीमें खोज एवं बचाव और व्यक्तिगत सुरक्षा के सभी आवश्यक उपकरणों से लैस हैं। एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्यों में तुर्की के स्थानीय अधिकारियों की सहायता करेगी।  

भारत सरकार इस संकट की स्थिति में भारत के प्रधानमंत्री द्वारा परिकल्पित भूकंप से निपटने के लिए तुर्की सरकार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।


Turkey Earthquake : भूकंप ने छीन ली 4000 से ज्यादा जानें, भारत ने भेजी भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली: सोमवार को तुर्की और सीरिया सहित चार देशों में भूकंप ने ऐसी तबाही मचाई कि पूरी दुनिया कांप उठी। इस घटना ने हजारों लोगों की जिंदगी छीन ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसे में कम से कम 4000 लोग मारे गए हैं और करीब 15000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

इस बीच भारत ने इन देशों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। भारत ने भूकंप की मार झेल रहे तुर्की को भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप भेज दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से की गई घोषणा के कुछ घंटों बाद ही भारत ने भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप तुर्की को भारतीय वायु सेना के विमान से भेजी है।

अब तक 4000 से ज्यादा लोगों की मौत

सीरिया में अब तक 4000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से 1,444 लोगों की मौत सरकार द्वारा नियंत्रित इलाके में हुई. जबकि विद्रोहियों के कब्जे वाले सीरियाई क्षेत्र में 733 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. सीरिया में भूकंप से सैकड़ों इमारतें भी तबाह हो गईं. इस दौरान उत्तर पश्चिमी सीरिया की एक जेल की भी दीवार गिर गईं. इसके बाद जेल में कैदियों ने विद्रोह कर दिया.

NDRF की 2 टीमें वहां भेजने का फैसला

तुर्की में भूकंप से तबाही को देखते हुए भारत सरकार ने NDRF की 2 टीमें वहां भेजने का फैसला किया है. इसके अलावा राहत साम्रगी और डॉक्टरों की टीम को भी तुर्की में भेजा गया है.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.