Media24Media.com: Total corona patients in india

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Total corona patients in india. Show all posts
Showing posts with label Total corona patients in india. Show all posts

देश में नहीं थम रहा कोरोना की दूसरी लहर का कहर, 24 घंटे में 42 हजार से ज्यादा नए मरीजों की पुष्टि, केरल से आधे से ज्यादा केस

No comments Document Thumbnail

कोरोना की दूसरी लहर भारत के लिए काफी घातक साबित हुई है। इसी बीच देश में अब कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। देश में 24 घंटों में 42,766 नए कोरोना केस आए हैं। इससे एक दिन पहले 42,618 मामले आए थे। वहीं बीते 24 घंटे 308 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई है। देश में 38,091 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जबकि 4367 एक्टिव केस बढ़ गए।  केरल के हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक हैं। देश में सबसे ज्यादा कोरोना मामले रोजाना केरल में दर्ज हो रहे हैं। 


केरल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 29,682 नए मामले सामने आए। बीते एक दिन में महामारी से 142 मरीजों की मौत हो गई। अब तक केरल में संक्रमण के 41 लाख 81 हजार 137 मामले सामने आ चुके हैं और मृतकों की संख्या 21,422 पर पहुंच गई हैं। कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल तीन करोड़ 29 लाख 88 हजार लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 4 लाख 40 हजार 533 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात ये है कि अब तक 3 करोड़ 21 लाख 38 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से ज्यादा है। कुल 4 लाख 10 हजार 48 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया रिकॉर्ड 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 4 सितंबर तक देशभर में 68 करोड़ 46 लाख 96 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 71.61 लाख टीके लगाए गए। वहीं  ICMR के मुताबिक अब तक 53 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन 17.47 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.43 फीसदी है। एक्टिव केस 1.23 फीसदी हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 7वें स्थान पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत अभी भी दूसरे स्थान पर है। जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।

एक नजर आंकड़ों पर

  • देश में कोरोना के कुल केस- 3 करोड़ 29 लाख 88 हजार 673
  • देश में अब तक कुल डिस्चार्ज- 3 करोड़ 21 लाख 38 हजार 92
  • देश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या- 4 लाख 10 हजार 48
  • देश में कोरोना से कुल मौतें- 4 लाख 40 हजार 533
  • देश में कुल टीकाकरण- 68 करोड़ 46 लाख 69 हजार डोज

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.