Media24Media.com: Tomato Price

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Tomato Price. Show all posts
Showing posts with label Tomato Price. Show all posts

देश में जल्द सस्ता होगा टमाटर! सरकार के इस कदम से मिलेगी लोगों को राहत

No comments Document Thumbnail

 Tomato Price : देश में अभी भी टमाटर की कीमत  उच्‍च स्‍तर पर बने हुए हैं. देश  के ज्‍यादातर हिस्‍सों में टमाटर 150 रुपये प्रति किलो से ज्‍यादा बिक रहा है. ऐसे में सरकार टमाटर की कीमतों में कमी लाने के लिए निरंतर प्रयास में है। अब टमाटर की कीमतों को कम करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ) ने एक खास कदम उठाने की तैयारी में है. इससे टमाटर की कीमत में कमी आएगी।


भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ) टमाटर की कीमतों में और कमी लाने के लिए सप्ताहांत में दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लगभग 60 टन टमाटरों का निपटान करने की तैयारी कर रहा है. इसमें नेपाल से भी 10 टन टमाटर का आयात किया जाएगा। गौरतलब है कि जुलाई के आखिरी सप्‍ताह से टमाटर की कीमतों में फिर से उछाल आने के बाद ऐसा कदम उठाया गया है।

इस साल बेमौसम बारिश के कारण महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में टमाटर की खरीद और इसके परिणामस्वरूप आपूर्ति चेन में रुकावट आई थी. टमाटर की अखिल भारतीय औसत कीमत 23 जुलाई को रिटेल मार्केट में घटकर 116.73 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई और 24 जुलाई से फिर से बढ़ना बढ़ना शुरू हो गई थी. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 11 अगस्‍त को टमाटर की कीमत 124.43 रुपये प्रति किलो थी।

15 अगस्‍त से पहले की योजना

एनसीसीएफ के मैनेजिंग डायरेक्‍टर ने कहा कि 15 अगस्‍त से पहले दिल्‍ली एनसीआर में 70 वैन तैनात करने की योजना बना रहे हैं और सप्‍ताह में सामान्‍य 10 से 15 टन के मुकाबले करीब 60 टन टमाटर बेचने का लक्ष्‍य रखा गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल से आयात किया जाने वाला टमाटर लखनऊ, कानपुर और वाराणसी के बाजारों में भी भेजा जाएगा।

क्‍यों अभी भी बढ़ रही कीमतें

टमाटर की कीमत देशभर में बढ़ने का मुख्‍य कारण आपूर्ति प्रभावित होना है। भीषण गर्मी और बेमौसम बारिश ने हिमाचल प्रदेश समेत कई जगहों पर टमाटर की फसल को नष्‍ट किया है। जुलाई के पहले सप्‍ताह में भारी बारिश के कारण खेतों में फसलें नष्‍ट हुई हैं, जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई है. हालांकि कर्नाटक में इसका उत्‍पादन पिछले साल की तुलना मे ज्‍यादा होने का अनुमान है।

Tomato Price Hike News: टमाटर की महंगाई से हाल-बेहाल, जानें किस शहर में है सबसे महंगा

No comments Document Thumbnail

Tomato Price Hike News:  महंगाई से परेशान जनता को सब्जियों के बढ़ते दामों ने परेशान कर रखा है। सब्जियों में सबसे अधिक भाव टमाटर के हैं। जो टमाटार कुछ दिन पहले 20 रुपए प्रतिकिलो में मिल रहा था,  अब 155 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। देश के प्रमुख शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 155 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि उत्पादक क्षेत्र में भारी न0बारिश के कारण आपूर्ति बाधित होने टमाटर की कीमतों में वृद्धि हुई है। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।


महानगरों में, टमाटर की खुदरा कीमतें 58-148 रुपए प्रति किलोग्राम के दायरे में थीं। कोलकाता में टमाटर की कीमत सबसे अधिक यानी 148 रुपए प्रति किलो तथा मुंबई में सबसे कम यानी 58 रुपए प्रति किलो थी। दिल्ली और चेन्नई में कीमतें क्रमशः 110 रुपए प्रति किलो और 117 रुपये प्रति किलो थीं। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, औसत अखिल भारतीय खुदरा मूल्य 83.29 रुपए प्रति किलो था। जिसका मॉडल मूल्य 100 रुपए प्रति किलो था।

यहां टमाटर की कीमत 155 रुपये किलो पहुंची

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, एवरेज ऑल इंडिया रिटेल प्राइस 83.29 रुपये प्रति किलो था। जिसका मॉडल मूल्य 100 रुपये प्रति किलो था। आंकड़ों से पता चलता है कि टमाटर की सबसे अधिक कीमत 155 रुपये प्रति किलो पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में थी। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में स्थानीय विक्रेता गुणवत्ता और इलाके के आधार पर 120-140 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बेच रहे हैं।

पिछले दो सप्ताह में उत्पादक राज्यों से आपूर्ति बाधित हुई है, जहां टमाटर की तोड़ाई और इसका परिवहन प्रभावित हुआ है। सरकार का कहना है कि टमाटर की कीमतों में मौजूदा बढ़ोतरी एक मौसमी मामला है और इस समय कीमतें आम तौर पर ऊंची रहती ही हैं। अगले 15 दिनों में कीमतें नरम होने और एक महीने में सामान्य हो जाने की उम्मीद है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.