Media24Media.com: The descendants of Shaheed Veer Narayan Singh

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label The descendants of Shaheed Veer Narayan Singh. Show all posts
Showing posts with label The descendants of Shaheed Veer Narayan Singh. Show all posts

अमर शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान युगों-युगों तक किया जाएगा याद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह के शहादत दिवस के मौके पर उनके जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान के स्मृति स्थल में आकर उन्हे नमन करतें हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान शहीद वीर नारायण सिंह के स्मृति में बनें संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने कहा है कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास में छत्तीसगढ़ के वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।









मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत वीर नारायण सिंह ने सन् 1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में छत्तीसगढ़ की जनता में देश भक्ति का की भावना का संचार किया। सन् 1856 के भयानक अकाल के दौरान गरीबों को भूख से बचाने के लिए उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ कठिन संघर्ष किया और अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। शहीद वीर नारायण सिंह के देश की आजादी तथा मातृभूमि के प्रति समर्पण, बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।





कई मंत्री और नेता हुए शामिल





इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया, महिला बाल विकास मंत्री अनिता भेड़िया, स्कूली शिक्षा एवं आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा संसदीय सचिव व बिलाईगढ़ विधायक चन्द्रदेव प्रसाद राय, संसदीय सचिव व कसडोल विधायक शकुंतला साहू, बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज राजेन्द्र दीवान सहित जनप्रतिनिधी गण एवं आदिवासी समाज के प्रतिनिधी गण उपस्थित थे।









मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों से की मुलाकात





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज राजेन्द्र सिंह दीवान, नरेन्द्र सिंह दीवान, कीर्ति कुंवर दीवान, जीराबाई सहित अन्य वंशजों से मिलकर परिवार के बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के बारे में जानकारी ली।









पेंशन की ली जानकारी





मुख्यमंत्री ने उन्हें मिलने वाली पेंशन की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों के जमीन के संबंध में कलेक्टर सुनील कुमार जैन को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देष दिए। उनके वंशजों के घर पर वीर नारायण सिंह की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर मुख्यमंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.