Media24Media.com: Telangana News

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Telangana News. Show all posts
Showing posts with label Telangana News. Show all posts

तेलंगाना में BJP नेता की हत्या, कार में मिला जला शव, जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या के मामले लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला तेलंगाना के मेडक जिले का है, जहां पूर्व स्थानीय BJP नेता की हत्या कर दी गई है। भाजपा के इस नेता की हत्या कुछ अज्ञात लोगों ने कार की डिक्की में जिंदा जलाकर की है। इस वारदात में जान गंवाने वाले BJP नेता की पहचान श्रीनिवास प्रसाद के रूप में हुई है। उनकी उम्र 45 साल की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


मेडक SP दीप्ति का कहना है कि BJP नेता को उनकी कार में बैठे लोगों ने आग के हवाले कर दिया। हमें उनका जला हुआ शव उनकी जली हुई कार से मिला है। हमने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। BJP के पूर्व स्थानीय नेता श्रीनिवास सोमवार दोपहर को घर से अपने दोस्तों के साथ तिरूपति जाने की बात कहकर निकले थे। सोमवार रात को उनका मोबाइल बंद था और उनका पता नहीं चल पा रहा था। हालांकि उनकी पत्नी हिमावती पति श्रीनिवास की लाश की पहचान नहीं कर पाई क्योंकि वह लाश जलकर लगभग राख हो चुकी थी।

DNA जांच के लिए भेजा शव

श्रीनिवास को RSS और विश्व हिंदू परिषद से भी जुड़ा हुआ बताया जाता है, उन पर पहले भी कई बार हमले हो चुके थे, जिसमें वह बच गए थे। इसके अलावा वह हत्या के एक मामले में आरोपी भी था और कुछ साल पहले ही जेल से छूटा था। मेडक शहर में सिनेमैक्स थिएटर का मालिक भी श्रीनिवास ही है। मंगलवार सुबह मंगलपर्थी के बाहरी इलाके में स्थानीय लोगों ने कार में आग की लपटों को देखा, जिसके बाद  लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को DNA जांच के लिए लैब भेज दिया। पिछले कुछ समय से श्रीनिवास का अपने व्यापरिक भागीदारों के साथ विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.