Media24Media.com: T20

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label T20. Show all posts
Showing posts with label T20. Show all posts

IND vs ENG: इंग्लैंड से लगातार पांचवीं टी20 सीरीज जीतने उतरेगा भारत, तीसरा मैच आज

No comments Document Thumbnail

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज में भारत ने 2-0 से बढ़त बना ली है। वहीं अब भारतीय टीम राजकोट में मंगलवार को सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी। टीम इंडिया ने पहले दो T20 मैचों में मेहमान टीम को क्रमशः 7 विकेट और 2 विकेट से मात दी है। तीसरा मुकाबला राजकोट में निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा।


इस मैदान पर अब तक पांच T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं और 189 का औसत स्कोर पहली पारी में बना है। भारत ने पिछली बार श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में यहां पर 5 विकेट के नुकसान पर 228 रनों का स्कोर बनाया था। इसके अलावा पिछले सैयद मुश्ताक अली मैचों में भी यहां अच्छे स्कोर बने हैं। ऐसे में बड़े स्कोर की उम्मीद एक बार फिर की जा सकती है।

राजकोट भारत के उन स्टेडियम में से एक है जहां पर कम से कम पांच या टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इसमें सिर्फ वानखेड़े और मोहाली की रन रेट ही राजकोट से बेहतर है। राजकोट में इन मैचों में 8.91 का रन रेट रहा है। जबकि वानखेड़े में सर्वाधिक 9.34 का रन रन रेट रहा है।

बल्लेबाजी के लिए एक अच्छी सतह होने के बावजूद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों से सतर्क रहना चाहेंगे। साल 2024 से अब तक अंग्रेज बल्लेबाज ने भारतीय स्पिनरों के खिलाफ कमतर प्रदर्शन किया है। इसके अलावा प्रमुख इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक लेग स्पिनरों की गुगली गेंद पर बुरी तरह फंसते रहे हैं जहां उन्होंने 35 गेंदों का सामना किया है और छह बार आउट हुए हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ध्रुव जुरेल, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, रिंकू सिंह, शिवम दुबे , रमनदीप सिंह, हर्षित राणा

इंग्लैंड टीम : फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कारसे, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल , रेहान अहमद

Women’s T20 World Cup : साउथ अफ्रीका को हरा ऑस्ट्रेलिया छठी बार ऑस्ट्रेलिया बनी टी-20 वर्ल्ड चैंपियन

No comments Document Thumbnail

केपटाउन : महिला टी-20 विश्व कप 2023 का फाइनल ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने 19 रन से जीत लिया है। वो लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही हैं। वो 7वीं बार फाइनल में पहुंची थी और छठी बार चैंपियन बनी हैं। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में भारत को 5 रन से हराया था। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार टी-20 विश्व कप का चैंपियन बनने से चूक गई।


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए। टीम की ओर से बेथ मूनी (74) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। 157 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लौरा वोल्वार्ड्ट ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की।

मूनी ने फाइनल मुकाबले में धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने अपने करियर का 18वां अर्धशतक लगाया। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का लगाया। वह टी-20 विश्व कप के फाइनल में 2 अर्धशतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बनी हैं। इससे पहले उन्होंने 2020 के फाइनल में 54 गेंद में 78 रन बनाए थे। टी-20 विश्व कप के फाइनल में उन्होंने 6 मैच में 99.33 की औसत से 298 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं।

दक्षिण अफ्रीका की वोल्वार्ड्ट ने महिला विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा 230 रन बनाए। 6 मैच में उनका औसत 46.00 का रहा। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की नेट साइवर-ब्रंट रहीं, जिन्होंने 5 मैच में 72 की औसत से 216 रन बनाए। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन ने विश्व कप में 5 मैच में सबसे ज्यादा 11 विकेट झटके। दूसरे नंबर पर एशले गार्डनर रहीं, जिन्होंने 6 मैच में 10 विकेट लिए।

इस्माइल ने टी-20 क्रिकेट में एक नया कारनामा किया है। उन्होंने 21 मेडन ओवर फेंक हैं। वो टी-20 में सबसे ज्यादा मेडन फेंकने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 4, भारत के खिलाफ 4, बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ 3, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 2, आयरलैंड के खिलाफ 2, वेस्टइंडीज के खिलाफ 2, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2, थाइलैंड के खिलाफ 1 और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 1 मेडन ओवर फेंका है।

ऑस्ट्रेलिया सभी विश्व कप में ग्रुप स्टेज से आगे पहुंची है। 2009 में पहली बार महिला टी-20 विश्व कप खेला गया था और ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी। 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में ये टीम चैंपियन बनी। 2016 के टी-20 विश्व कप में वह फाइनल तक पहुंचे, जहां वेस्टइंडीज ने उन्हें हरा दिया।ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में 44 मैच खेले हैं 35 में उन्हें जीत मिली है। 1 मैच टाई रहा है

कंगारू टीम ने टी-20 विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन किया। पहले मैच में न्यूजीलैंड को 97 रन से हराया। दूसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने श्रीलंका को 10 विकेट से शिकस्त दी। अपने आखिरी ग्रुप मैच में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया था। सेमीफाइनल में उन्होंने भारत को 5 रन से हराया। फाइनल में इस टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया।

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मेग लेनिंग ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह सबसे ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ट्रॉफी जीतने वाली कप्तान बन गई हैं। उन्होंने 5 ट्रॉफी अपने नाम किए हैं। दूसरे स्थान पर रिकी पोटिंग हैं, जिन्होंने 4 ICC ट्रॉफी जीती है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने 3 ICC ट्रॉफी अपने नाम की थी। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम 7 वनडे विश्व कप भी जीत चुकी हैं।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.