Media24Media.com: Son kills father

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Son kills father. Show all posts
Showing posts with label Son kills father. Show all posts

घरेलू विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, पुलिस ने किया आरोपी बेटे को गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या के मामले लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला कोरिया के बैकुंठपुर का है, जहां घरेलू विवाद में कलयुगी बेटे ने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब 5 बजे प्रीतपाल शराब के नशे में अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। इस दौरान बेटे सूरज कुमार ने पिता को मना किया, लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद बेटे ने गुस्से में आकर लकड़ी के टुकड़े से पिता के सिर और चेहरा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे पिता को गंभीर चोट आ गई।

पुलिस ने किया आरोपी बेटे को गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी आरोपी लगातार हमला कर रहा था। वहीं घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को दी गई। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.