Media24Media.com: Shri Kalki Dham Sambhal

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Shri Kalki Dham Sambhal. Show all posts
Showing posts with label Shri Kalki Dham Sambhal. Show all posts

प्रधानमंत्री के आने पर भावुक हुए प्रमोद कृष्णम, बोले- जैसे शबरी को विश्वास था राम आएंगे वैसे ही हमें विश्वास था

No comments Document Thumbnail

 Shri Kalki Dham Sambhal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संभल जिले के ऐचोड़ा कंबोह में श्री कल्कि धाम की आधारशिला रखी। उन्होंने गर्भगृह में भूमि पूजन और शिला पूजन किया। अनुष्ठान उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर से जुड़े महात्माओं ने संपन्न कराया। उस वक्त गर्भगृह में सीएम योगी आदित्यनाथ और आचार्य प्रमोद कृष्णम भी मौजूद थे।


पीएम मोदी ने कहा कि आज यूपी की धरती से भक्ति, भाव और अध्यात्म की एक और धारा प्रवाहित होने को लालायित है। आज पूज्य संतों की साधना और जनमानस की भावना से भगवान राम और कृष्ण की जन्मस्थली से एक और पवित्र धाम की नींव रखी जा रही है। मुझे विश्वास है कि कल्कि धाम भारतीय आस्था के एक और विराट केंद्र के रूप में उभरकर सामने आएगा। कई ऐसे अच्छे काम हैं, जो कुछ लोग मेरे लिए ही छोड़ कर चले गए हैं। आगे भी जितने अच्छे काम रह गए हैं, उनको भी संतों और जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से हम पूरा करेंगे।

आचार्य प्रमोद ने आज अपनी मां का सपना पूरा किया

पीएम मोदी ने कहा कि अभी अचार्य प्रमोण कृष्णम कह रहे थे कि आज 18 साल के बाद यह अवसर आया है। वैसे आचार्य जी कुछ अच्छे काम हैं, जो मेरे लिए ही छोड़कर चले गए हैं। आगे भी जितने अच्छे काम रह गए हैं, उसके लिए बस संतों, जनता का आशीर्वाद बना रहे, उसे भी पूरा करेंगे। आज क्षत्रपति शिवाजी की जन्मजयंती भी है। इसलिए यह दिन और शुभ और प्रेरणा देने वाला बन जाता है। आज अपनी पहचान पर गर्व और उसकी स्थापना का जो आत्म विश्वास दिख रहा है, वह प्रेरणा क्षत्रपति शिवाजी से मिलती है। पिछले दिनों जब आचार्य प्रमोद जी निमंत्रण देने आए थे। जो बातें उन्होंने बताई, उसके आधार पर मैं कह रहा हूं कि आज जितना आनंद उनको हो रहा है, उससे कहीं अधिक उनकी मां को हो रहा होगा। उन्होंने अपनी मां के वचन के पालन के लिए कैसे जीवन खपाया जा सकता है, वह आचार्य ने दिखा दिया।

शबरी-विदुर की तरह मुझे विश्वास था कि पीएम मोदी आएंगे

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मुझे पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए कहा गया है। जिंदगी में कभी कभी ऐसे पल आते हैं, जब शब्द खो जाते हैं। वाणी थम जाती है। शबरी के पास बेर थे। विदुर के पास साग था। लेकिन हमारे पास आपके स्वागत के लिए भावनाओं के अलावा कुछ भी नहीं है। मैं जूना अखाड़ा के स्वामी अवधेशानंद गिरिजी महाराज, स्वामी कैलाशानंद जी महाराज, सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज का स्वागत करता हूं।

आचार्य प्रमोद ने कहा कि यहां हजारों संतों का समूह इकट्ठा हुआ है, वह ऋषि मुनियों के सपनों को साकार करने के लिए आया है। इसी धरती पर श्री कल्कि अवतरित होंगे। भगवान जहां आता है, वह धरा धाम बन जाती है। पीएम मोदी जी, अयोध्या में काम आपके हाथों हुआ। यह ऐसा संयोग है जो सनातन धर्म और राष्ट्र का काम आपके हाथों हुआ है। एक और अद्भुत संयोग है कि भगवान राम के सारे काम आपके हाथों हो रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.