Media24Media.com: Shardiya Navratri

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Shardiya Navratri. Show all posts
Showing posts with label Shardiya Navratri. Show all posts

मुख्यमंत्री साय आज अपने नए घर में बिताएंगे समय, दुर्गा अष्टमी के अवसर पर नव कन्या भोज कराएंगे

No comments Document Thumbnail

 Shardiya Navratri 2024 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्गा अष्टमी के अवसर पर अपने नए निवास में समय बिताएंगे और नव कन्या भोज का आयोजन करेंगे. नवरात्रि की अष्टमी को वे परिवार के साथ नए घर में उत्सवपूर्वक मनाएंगे. नया सीएम निवास, जो नया रायपुर के सेक्टर 24 में स्थित है, इसका निर्माण हाल ही में पूरा हुआ है. नवरात्रि के इस पावन अवसर पर ही उन्होंने नए घर में गृह प्रवेश किया था।


नए मुख्यमंत्री निवास की जानकारी
स्थान: नवा रायपुर, सेक्टर 24
आवास का आकार: 8 एकड़
निर्माण लागत: लगभग 65 करोड़ रुपये
विशेषताएँ: यह नया आवास सर्व-सुविधा युक्त है और इसमें सुरक्षा के लिए उच्च तकनीकी व्यवस्था की गई है।

 

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में आज दूसरे दिन होगी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें उपासना विधि

No comments Document Thumbnail

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन, देवी दुर्गा के दूसरे स्‍वरूप, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इस दिन उनकी पूजा करने से आपके जीवन की सारी परेशानियां दूर होती हैं। मां ब्रह्मचारिणी को ज्ञान, तपस्या और वैराग्य की देवी माना जाता है। ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी का अर्थ है आचरण करने वाली। कठोर तपस्या और ब्रह्मचर्य का पालन करने वाली मां ब्रह्मचारिणी को शत शत नमन है।


मान्‍यता है कि नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से जीवन में अच्छे गुण आते हैं। साथ ही आपके अंदर त्याग, सदाचार और संयम की भावना बढ़ती है। ऐसी मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से भक्तों को जीवन में आने वाली सभी बाधाओं और कठिनाइयों से मुक्ति मिलती है। यह तप, त्याग, संयम और सदाचार जैसे गुणों को भी बढ़ावा देती है, जो आध्यात्मिक उन्नति के लिए आवश्यक माने जाते हैं। आइए जानते हैं कैसे पड़ा मां दुर्गा का नाम ब्रह्मचारिणी। साथ ही जानें मां का प्रिय भोग, मंत्र और आरती।

ऐसे पड़ा मां का नाम ब्रह्मचारिणी
नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के तपस्विनी रूप की पूजा होती है। शास्त्रों के अनुसार, मां दुर्गा ने पार्वती के रूप में हिमालय की पुत्री के रूप में जन्म लिया था। नारद मुनि के कहने पर, उन्होंने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की। हजारों वर्षों तक उनकी कठोर तपस्या के कारण ही उन्हें तपस्विनी या ब्रह्मचारिणी कहा जाता है। इस कठिन तपस्या के दौरान, उन्होंने कई वर्षों तक बिना कुछ खाए-पिए कठोर तपस्या की और महादेव को प्रसन्न किया। उनके इसी तप के प्रतीक के रूप में नवरात्र के दूसरे दिन इनके इसी रूप की पूजा और स्तवन किया जाता है। नवरात्रि के दूसरे दिन, मां के इस रूप की पूजा उनके दृढ़ संकल्प और समर्पण के प्रतीक के रूप में की जाती है। यह दिन हमें सिखाता है कि सच्ची श्रद्धा और दृढ़ निश्चय से हम किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

शारदीय नवरात्रि 2024 दूसरा दिन
अश्विन शुक्ल द्वितीया तिथि का प्रारंभ: आज, 4 अक्टूबर, 02:58 एएम से
अश्विन शुक्ल द्वितीया तिथि का समापन: कल, 5 अक्टूबर, 05:30 ए एम पर
उदयातिथि के आधार पर अश्विन शुक्ल द्वितीया तिथि आज है.

शारदीय नवरात्रि दूसरा दिन 2024 मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 04:38 ए एम से 05:27 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:46 ए एम से 12:33 पी एम
अमृत काल: 11:24 ए एम से 01:13 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:07 पी एम से 02:55 पी एम

Shardiya Navratri 2023 : शारदीय नवरात्रि के 6वें दिन करें मां कात्यायनी का गुणगान

No comments Document Thumbnail

 Shardiya Navratri 2023 : शारदीय नवरात्रि का पावन त्योहार 15 अक्टूबर से शुरू हुआ था। नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। आज नवरात्रि का छठा दिन है। इस दिन कात्यायनी देवी की उपासना की जाती है। मां कात्यायनी स्वरूप में माता शेर पर सवार, सिर पर मुकुट सुशोभित है। माता की चार भुजाएं हैं। माना जाता है कि मां के इस स्वरूप की पूजा अर्चना से विवाह में आ रही परेशानी दूर हो जाती है। आइए इस पावन मौके पर मां कात्यायनी का गुणगान करते हुए अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजिए।


ॐ देवी कात्यायन्यै नमः
मां कात्यायनी आपके ऊपर कृपा बनाएं रखें।
नवरात्रि के छठे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

ॐ ह्रीं नम:
मां कात्यायनी आपके ऊपर कृपा बनाएं रखें।
नवरात्रि के छठे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

चन्द्रहासोज्जवलकराशार्दुलवरवाहना
कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी
मां कात्यायनी आपके ऊपर कृपा बनाएं रखें।
नवरात्रि के छठे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम:
मां कात्यायनी आपके ऊपर कृपा बरसाएं।
नवरात्रि के छठे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना
कात्यायनी शुभं दद्याद् देवी दानवघातिनी
मां कात्यायनी आपको खुशहाल रखें।
नवरात्रि के छठे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

या देवी सर्वभू‍तेषु मां कात्यायनी रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
देवी कात्यायनी आप पर कृपा बनाएं रखें।
नवरात्रि के छठे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

कात्यायनी महामाये , महायोगिन्यधीश्वरी
नन्दगोपसुतं देवी, पति मे कुरु ते नमः
मां कात्यायनी आपके ऊपर कृपा बनाएं रखें।
नवरात्रि के छठे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

आपके विवाह में न आए कोई बाधा,
मां कात्यायनी से करते हैं ये कामना,
इस वर्ष हो मिले आपको जीवनसाथी का साथ,
देवी पूरी करे आपकी सभी मनोकामना।
नवरात्रि के छठे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

दिव्य है आंखों का नूर,
करती है संकटों को दूर,
मां की छवि है निराली,
नवरात्रि में आई है खुशहाली।
नवरात्रि के छठे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

मां का पर्व आता है, हजारों खुशियां लाता है
इस बार मां आपको वो सब दे जो आपका दिल चाहता है।
नवरात्रि के छठे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.